होमसामान्य जानकारीदिवाली पर Employees के...

दिवाली पर Employees के लिए ये है बेहतर गिफ्ट Ideas

वैसे तो भारत त्योहारों का देश माना जाता है पूरे साल कोई ना कोई त्योहार रहता है लेकिन जब बात दिवाली की आती है तो इसे लेकर लोगों में ज्यादा उत्साह नजर आता है क्योंकि दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार मना जाता है. दिवाली सिर्फ रंग बिरंगी लाइटों का त्योहार नहीं है बल्कि इसमें लोग एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं परिवार, रिश्तेदारों और अगर किसी का व्यापार है तो वे लोग अपने कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट देते हैं,चलिए जानते हैं कौन कौन सा गिफ्ट देकर आप अपने कंपनी में काम करने वाले कर्मचारीयों को खुश कर सकते हैं.

कैश

कैश सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है इससे लोग अपने हिसाब से अपनी जरूरत की चीजें खरीद सकते हैं . आप अपने कर्मचारियों को दिवाली के गिफ्ट में बोनस के रूप में कैश दे सकते हैं जिसे पाकर वे बहुत खुश होंगे और अपने परिवार व बच्चों के लिए दिवाली की शॉपिंग कर सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स की पोटली

गिफ्ट देते समय या लेते समय उसकी कीमत पर नहीं बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं को देखना चाहिए ऐसे में आप गिफ्ट का चुनाव करते समय ड्राई फ्रूट्स चॉकलेट या मिठाई के बॉक्स के साथ गणेश की मूर्ति देकर अपने एम्प्लॉयीज को खुश कर सकते हैं.

सम्बंधित : –  दीपावली कब और क्यों मनाई जाती है, जानिए इसका महत्व, पूजा विधि, तिथि और मूहर्त

किचन क्रॉकरी सेट

अपने एम्प्लॉयीज को किचन क्रॉकरी सेट देने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं तो ये भी बेस्ट आइडिया है क्योंकि ये चीजें रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत इस्तेमाल होती हैं, इसमें डिनर सेट, बाउल सेट, हॉट केस, टी सेट , कुकर और टिफिन बॉक्स आदि हो सकते हैं.

ब्लैंकेट या बेडशीट

दिवाली के बाद ठंडी शुरू हो जाती है ऐसे में ब्लैंकेट गिफ्ट करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है और सोते समय बेडशीट का भी इस्तेमाल लोग अधिक करते हैं. दिवाली गिफ्ट में आप अपने कर्मचारियों को बेडशीट या ब्लैंकेट गिफ्ट कर के उनके जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें खुशी दे सकते हैं ये सब ऐसी चीजे हैं जो सालों साल चलती हैं और जब जब लोग इसे इस्तेमाल करते हैं देने वाले को जरूर याद करते हैं.

सम्बंधित : –  धनतेरस कब है शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि और क्या करने से होगी धन की वर्षा

दीवाल घड़ी

दिवाली गिफ्ट में घड़ी भी एक अच्छा गिफ्ट माना जाता है और ये एक ऐसे चीज है जिसपर लोगों का ध्यान पहले जाता है और अगर लोगों को उसकी डिजाईन अच्छी लग गई तो लोग पूछते हैं कहां से खरीदी ये घड़ी ऐसे में आप के दिए हुए गिफ्ट और साथ में आपकी भी तारीफ होगी , लेकिन ध्यान रखे ये चीजें अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए.

बोनसाई ट्री

दिवाली के गिफ्ट के तौर पर आप बोनसाई ट्री का भी चयन कर सकते हैं ये भी गिफ्ट देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. लोग इसे अपने घर में टेबल पर रखते हैं जो दिखने में काफी अच्छा लगता है कई लोग अपने ऑफिस के डेस्क पर भी रखते हैं.

सम्बंधित : –  भाई दूज पर बहन को खुश करना है, तो दे ये गिफ्ट

कैंडल स्टैंड विद हैंपर

दिवाली को रोशनी और दियों का त्योहार माना गया है ऐसे में अपने एम्प्लॉयीज को अच्छी क्वालिटी और स्टाइलिश दिया, कैंडल स्टैंड गिफ्ट कर सकते हैं आप कैंडल स्टैंड गोल्डन, सिल्वर और प्लैटिनम का लेकर चॉकलेट या मिठाई के बॉक्स के साथ गिफ्ट कर सकते हैं.

कॉफी मग

दिवाली में कर्मचारियों को कॉफी मग गिफ्ट करना भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है आप मग पर अपने एम्प्लॉयीज का नाम या अपने कंपनी का नाम प्रिंट करा कर दे सकते हैं.

सम्बंधित : –  जानिए क्यों मनाया जाता है छठ, क्या है इसका पौराणिक महत्व

फोटो फ्रेम कोलाज

अगर आप अपने एम्प्लॉयीज को दिवाली गिफ्ट में कोई चीज लेने के बारे में सोच रहे हैं तो फोटो फ्रेम कोलाज लेना भी एक अच्छी आइडिया है आप जिसे देंगे वे अपनी फैमिली की फोटो कोलाज कर के दीवार पर लगा सकता है और उसे देख उसके चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान आएगी.

इस तरह आप इनमें से कोई भी गिफ्ट अपने एम्प्लॉयीज को देकर दीवाली पर उन्हें और उनके परिवार को खुश कर सकते हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...