होमधर्मChhath Puja 2022 :...

Chhath Puja 2022 : – जानिए क्यों मनाया जाता है छठ, क्या है इसका पौराणिक महत्व

छठ का त्योहार बिहार या पूरे भारत का एकमात्र त्योहार है जो वैदिक काल से चल रहा है और आज यह बिहार की संस्कृति भी बन गया है. उत्तर प्रदेश और खासकर बिहार में छठ त्योहार का खास महत्व है. छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि ज्यादा दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जो पूरे 4 दिनों तक चलता है. इसकी शुरुआत स्नान और भोजन से होती है, जो डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होती है. आपको पता होना चाहिए कि छठ का त्योहार एक साल में दो बार मानने की परंपरा  है. पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में. चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पर्व को ‘चैती छठ’ और कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले पर्व को ‘कार्तिकि छठ’ कहा जाता है. यह पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है.  इसका एक विशिष्ट ऐतिहासिक महत्व भी है.

छठ पूजा की परंपरा ऐसे शुरू हुई

छठ पूजा की परंपरा कैसे शुरू हुई, इसके संदर्भ में कई कहानियां प्रचलित हैं. एक मान्यता के अनुसार, जब राम-सीता 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे, तो उन्होंने रावण को मारने के पाप से छुटकारा पाने के लिए ऋषियों के आदेश पर राजसूर्य यज्ञ करने का फैसला किया. उन्होंने मुग्दल ऋषि को पूजा के लिए आमंत्रित किया. मुग्दल ऋषि ने गंगाजल छिड़क कर माता सीता को पवित्र किया और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को सूर्य देव की पूजा करने का आदेश दिया. इसके साथ ही सीता मुग्दल ऋषि के आश्रम में रहीं और 6 दिनों तक सूर्य देव की पूजा की.  सप्तमी के दिन फिर से सूर्योदय के समय अनुष्ठान करने के बाद उन्हें सूर्य देव की कृपा प्राप्त हुई.

सम्बंधित : – सूर्य ग्रहण 2022 कब है और क्या होता है सूर्य ग्रहण?

कुछ लोगों का ये भी है मानना

महाभारत काल से शुरू हुआ छठ पर्व

हिंदू मान्यता के अनुसार, किंवदंती प्रचलित है कि छठ त्योहार महाभारत काल से शुरू हुआ था. इस पर्व की शुरुआत सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य पूजा कर की थी. ऐसा कहा जाता है कि कर्ण भगवान सूर्य के भक्त थे और वह प्रतिदिन घंटों पानी में खड़े होकर उन्हें अर्घ्य देते थे. सूर्य की कृपा से ही वे एक महान योद्धा बने. आज भी छठ में सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा प्रचलित है.

कुछ लोग कहते है ये सच्चाई है छठ व्रत के पिछे 

छठ त्योहार की एक और कथा है. कहते है पांडवों ने पूरे राज्य को जुए में खो दिया था, तब द्रौपदी ने छठ व्रत किया था. इस व्रत से उनकी मनोकामना पूरी हुई और पांडवों को सब कुछ वापस मिल गया. संसार में ये परंपरा प्रचलित है कि सूर्य देव और छठी मैया का संबंध भाई-बहन का है. इसलिए छठ के दिन सूर्य की पूजा करना फलदायी माना जाता था.

सम्बंधित : – कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार

आपको बता दें इन कथाओं के अलावा एक अन्य कथा भी काफी प्रचलित है. पुराणों के अनुसार प्रियव्रत नाम के एक राजा की कोई संतान नहीं थी. राजा ने इसके लिए काफी प्रयास भी किए, परंतु उन्हें कोई लाभ नहीं मिला. राजा की ये हालत देखकर महर्षि कश्यप ने  संतान प्राप्ति के लिए पुत्रयष्टि यज्ञ करने की सलाह दी. फिर यज्ञ के बाद रानी ने एक पुत्र को जन्म दिया, परंतु वह मृत पैदा हुआ. राजा के मृत बच्चे की खबर सुनकर पूरे शहर में मातम सा छा गया. ऐसा कहा जाता है कि जब राजा अपने मृत शिशु को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त आसमान से एक चमकीला विमान धरती पर आ उतरा. उसमें बैठी देवी ने कहा, ‘मैं षष्ठी देवी और विश्व के सभी बच्चों की रक्षक हूं’. यह कहने के बाद देवी ने शिशु के मृत शरीर को छुआ, जिससे वह जीवित हो गया. तभी से राजा ने अपने राज्य में इस त्योहार को मनाने का ऐलान कर दिया.

सम्बंधित : – प्रदोष व्रत कथा | प्रदोष व्रत लिस्ट 2022

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

फ्लोर टेस्ट क्या होता है और यह कब कराया जाता है? जानिए बहुमत परीक्षण के नियम, राज्यपाल की शक्तियां, कंपोजिट टेस्ट और इतिहास

फ्लोर टेस्ट क्या होता है? जानिए संसद और विधानसभाओं में बहुमत परीक्षण के संवैधानिक नियम, अनुच्छेद 164 और 174, राज्यपाल की शक्तियां, कंपोजिट फ्लोर टेस्ट और प्रमुख ऐतिहासिक मामले।

13 नवंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: जानिए आज किन हस्तियों का जन्मदिन है (Juhi Chawla, Harman Baweja & More)

13 नवंबर को किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन है? जानिए जूhi चावला, हरमन बावेजा, पी. सुशीला समेत 13 नवंबर को जन्मे दिग्गजों का जीवन, करियर और मुख्य उपलब्धियां।

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

वजन और पेट की चर्बी घटाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, काढ़े और घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for Weight Loss in Hindi

मोटापा (Obesity / Sthaulya Rog) और पेट की जिद्दी चर्बी (Belly Fat) आज केवल शारीरिक सुंदरता की बात नहीं है, बल्कि यह डायबिटीज, हाई बीपी, फैटी लिवर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख द्वार है। आयुर्वेद में मोटापे को 'मेदोरोग' (Medoroga) कहा गया है, जो...

एसिडिटी (अम्लपित्त) और सीने में जलन की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू नुस्खे: Ayurvedic Medicine for Acidity in Hindi

एसिडिटी (अम्लपित्त / Hyperacidity & Acid Reflux) पाचन संस्थान का एक अत्यंत कष्टदायक विकार है, जिसमें आमाशय (Stomach) में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का अत्यधिक स्राव होकर भोजन नली (Esophagus) की ओर उल्टा बहने लगता है। आयुर्वेद के अनुसार यह 'पाचक पित्त' (Pachaka Pitta) की अत्यधिक उष्णता, तीक्ष्णता और...

हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, धमनियों की शांति और घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for High BP in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure / Hypertension) आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी का सबसे खतरनाक और मौन विकार है, जिसे आयुर्वेद में 'रक्तचाप आधिक्य' अथवा 'रुधिर दाब' कहा जाता है। आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांतों के अनुसार जब 'व्यान वायु' (हृदय से पूरे शरीर में रक्त का संचार...

कोलेस्ट्रॉल कम करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, धमनियों की सफाई व घरेलू नुस्खे: Ayurvedic Medicine for Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol / Dyslipidemia) आधुनिक युग की सबसे घातक और खामोश बीमारियों में से एक है, जो बिना किसी प्रारंभिक चेतावनी के सीधे दिल के दौरे (Heart Attack), कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनती है। आयुर्वेद में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को 'मेद...

बढ़े हुए प्रोस्टेट (BPH) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, मूत्र रुकावट व घरेलू उपचार: Ayurvedic Medicine for Prostate in Hindi

बढ़ा हुआ प्रोस्टेट (Benign Prostatic Hyperplasia - BPH) 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में होने वाली एक अत्यंत कष्टप्रद, नींद खराब करने वाली और गंभीर समस्या है। आयुर्वेद में प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि और मूत्र संबंधी अवरोध को 'अष्ठीला' (Ashthila) अथवा 'मूत्राघात' (Mutraghata) कहा जाता...

कब्ज की 10 सबसे असरदार आयुर्वेदिक दवाएं, चूर्ण, आंतों की सफाई व घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for Constipation in Hindi

कब्ज (Constipation / Vibandha) को आयुर्वेद में समस्त शारीरिक रोगों की जननी माना गया है। चरक संहिता के अनुसार जब शरीर में 'अपान वायु' (Apana Vata) का स्वाभाविक नीचे की ओर होने वाला प्रवाह बाधित हो जाता है और बड़ी आंत (Colon / पक्वाशय) में सूखापन (Rukshata)...

लिवर डिटॉक्स और फैटी लिवर की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, चरणबद्ध उपचार व आहार: Ayurvedic Medicine for Liver Detox in Hindi

लिवर (यकृत / Liver) मानव शरीर की सबसे बड़ी आंतरिक ग्रंथि, मेटाबॉलिज्म का केंद्र और मुख्य 'केमिकल प्रोसेसिंग यूनिट' है। आयुर्वेद में लिवर को 'रंजक पित्त' (Ranjaka Pitta) का मूल स्थान माना गया है, जिसका मुख्य कार्य रक्त का निर्माण, शोधन और शरीर के विषाक्त पदार्थों (Toxins...

गैस और एसिडिटी की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, चूर्ण, घरेलू उपाय और परहेज: Ayurvedic Medicine for Gas and Acidity in Hindi

पेट में गैस (Flatulence / Adhmana) और एसिडिटी (Hyperacidity / Amlapitta) आज की सबसे आम किंतु अत्यंत कष्टकारी और दैनिक जीवन को बाधित करने वाली पाचन समस्याएं हैं। आयुर्वेद के अनुसार जब आहार-विहार के असंतुलन से 'समान वायु' और 'पाचक पित्त' दूषित हो जाते हैं, तो जठराग्नि...

संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, रसायन और दिनचर्या: Best Ayurvedic Medicine for Overall Health in Hindi

संपूर्ण स्वास्थ्य (Overall Health, Vitality & Longevity) की अवधारणा केवल रोगों से मुक्ति तक सीमित नहीं है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान आयुर्वेद के अनुसार, वास्तविक स्वास्थ्य वह अवस्था है जहाँ व्यक्ति के तीनों दोष (वात, पित्त, कफ) संतुलित हों, जठराग्नि सम हो, सातों धातुएं (रस, रक्त, मांस,...

शुगर (डायबिटीज) की अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू नुस्खे: Ayurvedic Sugar Medicine in Hindi

डायबिटीज (मधुमेह / Sugar) को आयुर्वेद के महर्षि चरक और सुश्रुत ने 'प्रमेह' (Prameha) और असाध्य अवस्था में 'मधुमेह' नाम दिया है। आयुर्वेद के अनुसार मधुमेह केवल रक्त में शर्करा का बढ़ना नहीं है, बल्कि यह शरीर के कफ और वात दोष के बिगड़ने तथा मेद (Fat...

अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे, नुकसान, घटक और सेवन विधि: Avipattikar Churna in Hindi

अविपत्तिकर चूर्ण (Avipattikar Churna) आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथ 'भैषज्य रत्नावली' (अम्लपित्त रोगाधिकार) का एक अत्यंत प्रसिद्ध और सिद्ध योग है। यह विशेष रूप से 'पित्त दोष' (Pitta Dosha) के असंतुलन से होने वाली समस्याओं जैसे सीने में जलन (Heartburn), हाइपरएसिडिटी (Hyperacidity), खट्टी डकारें, गैस्ट्राइटिस, पेट का अल्सर...

कमर दर्द की अचूक आयुर्वेदिक दवा, तेल और उपचार: Back Pain से तुरंत राहत पाने के उपाय

कमर दर्द (Back Pain / Kati Shoola) आधुनिक जीवनशैली, घंटों गलत पॉस्चर में बैठकर काम करने, शारीरिक सक्रियता की कमी और रीढ़ की हड्डी में तनाव के कारण सबसे आम समस्या बन चुका है। आयुर्वेद में कमर दर्द का मुख्य कारण 'अपान वायु' और 'कटी वात' (Vata...