होमधर्मनवरात्रि के तीसरे दिन...

नवरात्रि के तीसरे दिन होती है माता चंद्रघंटा की पूजा, जाने पूजा विधि वस्त्र के रंग भोग और स्तुति मंत्र

नवरात्रि का तीसरा दिन मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित है. इस दिन माता चंद्रघंटा की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है. आज हम बात करेंगे मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा के बारे में और उनकी पूजा विधि माता को प्रसन्न करने के लिए कौन से रंग के वस्त्र पहनना चाहिए और माता को किस चीज का भोग प्रिय है और स्तुति मंत्र के बारे में.

मां चंद्रघंटा शत्रुओं से करती हैं रक्षा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना और व्रत किया जाता है, मां चंद्रघंटा की उपासना करने से रोग दूर होते हैं शत्रुओं से मां रक्षा करती हैं. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से बुद्धि का विकास होता है अहंकारी का अहंकार नष्ट होता है साथ ही सौभाग्य और शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से मनुष्य के व्यवहार में सौम्यता आ जाती है. इनकी पूजा से सारे पाप और कष्ट नष्ट हो जाते हैं.

मां चंद्रघंटा की कथा

माता के तीसरे स्वरूप का नाम चंद्रघंटा इसलिए पड़ा क्योंकि इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्ध चंद्र बना हुआ है इसलिए इन्हें चंद्रघंटा माता कहा जाता है. मां चंद्रघंटा का शरीर सोने की तरह चमकीला और तेजवान है. मां के स्वरुप में तीन नेत्र और दस भुजाएं हैं और हर एक हाथ में कमल का पुष्प गदा, धनुष बाण, त्रिशुल, कमंडल , चक्र और अग्नि आदि शस्त्रों से विभूषित है. शास्त्रों के अनुसार मां चंद्रघंटा सिंह पर सवार होकर आती हैं और हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहती हैं. शास्त्रों में लिखा है मां दुर्गा ने चंद्रघंटा का रूप तब धारण किया जब स्वर्गलोक पर दैत्यों का आतंक बढ़ने लगा था, महिषासुर देवराज इंद्र का सिंहासन प्राप्त करके स्वर्गलोक पर राज करने की इच्छा से देवताओं से युद्ध कर रहा था. सभी देवता भगवान ब्रह्मा विष्णु और महेश के पास अपनी परेशानी लेकर पहुंचे जिसे सुन वे तीनों बहुत क्रोधित हुए और उनके मुख से एक ऊर्जा निकली जिससे एक देवी अवतरित हुई. और इस देवी को भगवान शंकर ने अपना त्रिशुल विष्णु ने चक्र इंद्र ने अपना घंटा और सूर्य ने अपना तेज, तलवार और सिंह प्रदान किया. जिसके बाद मां चंद्रघंटा ने युद्ध कर के महिषासुर का वध कर देवताओं की रक्षा की.

सम्बंधित : – Navaratri Fasting :नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

पूजा विधि

कहा जाता है कि अगर सच्चे मन से मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाए तो मां अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं और उसपर अपनी असीम कृपा बनाए रखती हैं. नवरात्रि के समय मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर लेना चाहिए उसके बाद अपने पूजा स्थल की सफाई करें. चारों तरफ गंगा जल छिड़क दें उसके बाद माता को धूप दीप, अक्षत, सिंदूर, कमल और पीले गुलाब के पुष्प अर्पित करें इसके बाद दुध से बनी कोई भी मिठाई का भोग लगाए और मंत्रो का जाप करें . इन सबके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ पढ़ें और अंत में पूरे परिवार के साथ मिलकर आरती करें.

स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

किस रंग का वस्त्र पहने

मां चंद्रघंटा के स्वरुप वाले दिन पूजा करते समय भूरे या सुनहरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. इस रंग का वस्त्र पहने से माता प्रसन्न होती हैं ऐसा माना जाता है. अगर आप के पास इस रंग के वस्त्र नहीं है तो आप किसी भी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं ध्यान रखे काले रंग का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए.

इस प्रकार आप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर सकते है. सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई आराधना से मां अवश्य प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की उनके शत्रुओं से रक्षा करती है.

सम्बंधित : – व्रत में सोना चाहिए या नहीं ?

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...