होमधर्मधनतेरस कब है शुभ...

धनतेरस कब है शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि और क्या करने से होगी धन की वर्षा

शास्त्रों में धनतेरस का विशेष महत्व बताया गया है हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के त्रोयोदशी तिथि को मनाया जाता है इस दिन से दिवाली की शुरूआत हो जाती है धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है इस दिन घर का सामान खरीदने का भी विशेष महत्व है लोग धनतेरस के दिन कुछ ना कुछ खरीदते हैं. चलिए जानते है धनतेरस कब है मुहूर्त महत्व और पूजा विधि के बारे में.

कब है धनतेरस

इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर दो राय है कोई कहता है धनतेरस 22 अक्टूबर को है किसी मनना है 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा, लेकिन आपको बता दें जिन दिन त्रोयोदशी में प्रदोष काल प्राप्त हो रहा हो उस दिन धनतेरस मनाना चाहिए. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दो दिन तक भगवान धन्वंतरि की विशेष कृपा बनी रहेगी, शनिवार 22 अक्टूबर 2022 शाम 6 बजकर 2 मिनट से कार्तिक त्रोयोदशी लग रही है और 23 अक्टूबर 2022 शाम 6 बजकर 3 मिनट पर समापन होगा. ऐसे में 23 अक्टूबर को प्रदोष काल सिर्फ 19 मिनट के लिए प्राप्त होगा जबकि 22 अक्टूबर को प्रदोष काल पूरे दो घंटा पंद्रह मिनट तक के लिए प्राप्त होगा इसलिए आप 22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा दो घंटे में आराम से कर सकते हैं क्योंकि 23 अक्टूबर को शाम 5: 44 मिनट से राहुकाल रहेगा और शाम 06:03 पर त्रोयोदशी तिथी समाप्त हो जाएगी अगर आप ऐसे में 23 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा करना चाहते हैं तो आपको शाम 5:44 मिनट से लेकर 06: 03 मिनट तक करना होगा.

वृषभ काल और धनतेरस की शुभ मुहूर्त

22 अक्टूबर को प्रदोष काल में वृषभ काल प्राप्त होगा और वृषभ काल में धनतेरस की पूजा सबसे अच्छी मानी जाता है जबकि 23 अक्टूबर में वृषभ काल प्राप्त नहीं होगा इसलिए 22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा करना अच्छा माना जाएगा. धनतेरस की खरीदारी दोनों दिन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें राहुकाल में खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

22 अक्टूबर को वृषभ काल

दिल्ली में शाम 07:01 से 08:56 तक

वाराणसी में शाम 6:43 से लेकर 08:41 तक

जयपुर में शाम 07:10 से 09:06 तक

कोलकाता में शाम 06:27 से 08:25

मुंबई शाम 07:34 से 09:34 तक

अहमदाबाद में शाम 07:29 से 09:27 तक

22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा मुहूर्त

दिल्ली में शाम 07:01 से 08:17 तक

वाराणसी शाम 06:43 से 07:55

जयपुर शाम 07:11 से 08: 24 तक

कोलकाता शाम 06:27 से 07:35 तक

मुंबई शाम 07:34 से 08:40 तक

अहमदाबाद शाम 07:29 से 8:39

23 अक्टूबर पूजा मुहूर्त

दिल्ली में शाम 5:44 से 08:02 तक

वाराणसी में शाम शाम 05:24 से 06:03 तक

जयपुर में शाम 05:51 से 06:03

कोलकाता शाम 05:05 से 06:03 तक

मुंबई में शाम शाम 05:44 से 08:16 तक

अहमदाबाद में शाम 05:45 से 08:15

सम्बंधित : –  प्रदोष व्रत कथा | प्रदोष व्रत लिस्ट 2022

धनतेरस की कथा

ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रोयोदशी तिथि के दिन समुंद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है.

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है?

धनतेरस को साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है इस दिन कई चीजों की खरीदारी की जाती है इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है.चलिए जानते हैं इस दिन किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.

बर्तन

धनतेरस के दिन घर के लिए नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है , तांबे और चांदी के बर्तन खरीदना ज्यादा शुभ माना गया है ऐसा कहा जाता है की जो भी बर्तन आप लाएं हैं उन्हें पूर्व दिशा में रखना चाहिए.

झाड़ू

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ रहता है दीपावली पर साफ सफाई पर विषेश ध्यान दिया जाता है और झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदना चाहिए झाड़ू खरीदते समय ध्यान रखें फूल झाड़ू ना हो बल्कि सिंक वाली झाड़ू होनी चाहिए इसका भी विशेष महत्व है.

मिट्टी के दिए

इस दिन मिट्टी के दिए खरीदना भी शुभ माना गया है मिट्टी के दिए खरीदने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है.

श्रीयंत्र

धनतेरस के दिन लोग चांदी के सिक्के की खरीदारी करते हैं लेकिन श्रीयंत्र खरीदना ज्यादा शुभ होता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा

इस दिन आप मां लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा भी खरीद सकते हैं इसे भी काफी शुभ माना जाता है शुद्ध चांदी से बनी प्रतिमा खरीदनी चाहिए अगर आप चांदी से बनी प्रतिमा नहीं खरीद सकते तो मिट्टी से बनी प्रतिमा भी खरीद सकते हैं.

सम्बंधित : –  कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

धनतेरस पर किन चीजों से बचें तो होगी धन की वर्षा

धनतेरस से दीपावली की शुरुआत हो जाती है ध्यान रखे इस दिन घर में मकड़ी के जाले ना लगे हों इससे घर में धन आने में रुकावट पैदा होती है . इस्तेमाल करने के बाद बाथरूम का दरवाजा बंद रखना चाहिए इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और धन की हानि होती है धनतेरस के दिन उत्तर दिशा का महत्व है इसलिए उत्तर दिशा को साफ सुथरा रखें क्योंकि जो धन के स्वामी हैं कुबेर देवता उनका स्थान माना जाता है. अगर घर में नल टपकते हों तो उन्हें पहले से ठीक करवा लेना चाहिए वास्तु के अनुसार पानी टपकना यानि आपका पैसा पानी को तरह बहना माना जाता है. इस दिन धारदार वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. इन छोटी छोटी बातों पर ध्यान रखने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी धन्वंतरि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी.

सम्बंधित : –  जानिए क्यों मनाया जाता है छठ, क्या है इसका पौराणिक महत्व

पूजा विधि

धनतेरस पर धन की प्राप्ति के लिए पूजा की जाती है धनतेरस पर धन्वंतरि भगवान और माता लक्ष्मी की पूरे विधि विधान से पूजा करनी चाहिए इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर के सभी काम कर लें धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा का विधान है इन दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त पर पूजा करनी चाहिए. धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर दिए जलाएं उत्तर दिशा में धन्वंतरि और कुबेर देवता की स्थापना करें उसके बाद उनको तिलक करें पुष्प, फल और मिष्ठान चढ़ाएं और धनवंतरी देव
आरोग्य प्राप्ति हेतु धन्वंतरि देव का पौराणिक मंत्र का जाप करें

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
साथ ही कुबेर देवता के मंत्रों का जाप करें

यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

धनतेरस के दिन इन सारे उपायों से आप और आपके परिवार पर धन्वंतरि,लक्ष्मी और कुबेर देवता की विशेष कृपा बनी रहेगी और पूरे साल आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी.

सम्बंधित : –  जानिए इस साल भाई दूज त्योहार की पूजा विधि, कथा, तिथि व मूहर्त

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...