होमधर्मShardiya Navratri 2022 -...

Shardiya Navratri 2022 – नव दुर्गा का महत्व

नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा करने के कारण अलग-अलग हैं. हिंदू धर्म के लोगों की यह मान्यता है, कि देवी दुर्गा ने जब महिशासुर नामक राक्षस का वध किया था. तब से मां दुर्गा को बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक माना जाने लगा और नवरात्र के रूप में मनाया जाने लगा. जबकि कुछ लोगों का यह मानना है, कि वर्ष मे यही वह 9 दिन होते है, जब मां दुर्गा अपने मायके आती है, इसलिए प्रत्येक वर्ष 9 दिन को उत्साह से मनाया जाता है.

नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी के 9 रूपो की पूजा भारत के कई राज्यों में बड़े ही हर्ष उल्लास और धूमधाम से की जाती है.

वर्ष 2022 में नवरात्रि कब हैं ? 

नवरात्री में नौ दिनों में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है. इस वर्ष नवरात्री 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक है.

मां दुर्गा के स्थापना का शुभ मुहूर्त

06:11 am से 07:51 pm तक 

माता के नौ रूपों के नाम

1. शैलपुत्री

शैलपुत्री

मां दुर्गा के पहले स्वरूप को ‘शैलपुत्री’ के नाम से जाना जाता है, यह नवदुर्गा में से पहली दुर्गा मानी जाती है. माता ने अपने इस रूप मे शैलपुत्र हिमालय के घर जन्म लिया था, नवरात्र आरंभ होते ही प्रथम दिन इनकी पूजा उपासना श्रद्धा पूर्वक की जाती है. इनका वाहन वृषभ है, इसलिए इनको वृषारूढ़ा देवी के नाम से भी जाना जाता है. शैलपुत्री के दाएँ हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल सुशोभित है. यही सती के नाम से भी जानी जाती हैं.

मन्त्र:

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्‌।

वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥

2. ब्रह्मचारिणी

ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रहमचारिणी की पूजा आराधना की जाती है. माता ने अपने इस रूप में भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. ब्रह्मचारिणी देवी ने अपने इस रूप में एक हाथ मे कमंडल और दूसरे हाथ मे जप की माला धारण किए हुई है. दूसरे दिन माता को शक्कर का भोग लगाया जाता है, तथा इस दिन दान करने को भी शुभ माना जाता है. माता ब्रह्मचारिणी के इस रूप का पूजन दीर्घायु प्राप्त करने के लिए किया जाता है.

मन्त्र:

दधाना करपद्माभ्यामक्षमाला-कमण्डलू ।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

3. चंद्रघंटा

चंद्रघंटा

नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा आराधना की जाती है, ऐसा माना जाता है. कि यह देवी का उग्र रूप है, परंतु फिर भी देवी के इस रूप से भक्तो को सभी कष्टो से मुक्ति दिलाती है . माता के इस रूप में 10 हाथ है, तथा सभी हाथो मे माँ ने शस्त्र धारण किए हुये है. माता के इस रूप को देखकर ऐसा लगता है, कि माँ यूध्द के लिए तैयार है.

मन्त्र:

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥

सम्बंधित : – नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें मां शैलपुत्री की उपासना, जानें पूजा विधि एवं महत्व

4. कूष्मांडा

कूष्मांडा

नवरात्र के चौथे दिन देवी कृषमांडा की पूजा आराधना की जाती है. और पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है, कि माता के इस रूप से ही ब्रह्मांड की शुरुआत हुई थी. माता के इस रूप में 8 हाथ है, और उन्होने अपने इन 8 हाथो मे कमंडल, धनुष बांड, कमल, अमृत कलश, चक्र तथा गदा धारण किए हुई हैं. माता के आठवे हाथ मे इच्छा अनुसार वर देने वाली जप की माला विद्यमान है, अर्थात यह माला माता के भक्तो इच्छा अनुसार वरदान प्रदान करती है.

मन्त्र:

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदाऽस्तु मे॥

5. स्कंदमाता

स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवे दिन देवी स्कंद की पूजा आराधना की जाती है. माता के इस रूप की पूजा करने से भक्तों के सारे पाप से मुक्ति मिलती है, तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है. नवरात्रि के इस दिन माता स्कंदमता को अलसी नामक औषधि अर्पण करने से मौसम मे होने वाली बीमारी नहीं होती और इसके उपयोग से इंसान स्वस्थ रहते हैं. माता अपने इस रूप में कमल पर विराजमान है. और उनकी चार भुजाएं हैं, वह अपने दो हाथों में कमल लिए हुई है, एक हाथ मे माला लिए हुये है तथा एक हाथ से भक्तो को आशीर्वाद दे रही है.

मन्त्र:

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।

शुभदाऽस्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

सम्बंधित : – नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और स्तुति मंत्र

6. कात्यायिनी

कात्यायिनी

नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायिनी की पूजा आराधना की जाती है, माता के इस रूप को धारण करने का कारण महिषासुर द्वारा किया जाने वाला अत्याचार था, तब भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों ने अपने-अपने तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए एक देवी को उत्पन्न किया. इस देवी की सर्वप्रथम पूजा महर्षि कात्यायन ने की थी. इसलिए इस देवी को कात्यायिनी देवी के नाम से जाना जाता है.

मन्त्र:

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानव-घातिनी॥

7. कालरात्रि

कालरात्रि

नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है. माता के इस नाम का अर्थ जिसमें हर तरह का संकट खत्म कर देने की शक्ति होती है, उसे कालरात्रि कहा जाता है. माता कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, यह सदैव शुभ फल ही देती है और राक्षसों का नाश करती है. माता के इस रूप की पूजा करने से सभी संकटों का नाश होता है. और सारी बाधाएं नष्ट हो जाती हैं.

मन्त्र:

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।

लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥

वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।

वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

सम्बंधित : – नवरात्रि के तीसरे दिन होती है माता चंद्रघंटा की पूजा, जाने पूजा विधि वस्त्र के रंग भोग और स्तुति मंत्र

8. महागौरी

महागौरी

नवरात्र के आठवें दिन में माता गौरी की पूजा आराधना की जाती है. यह माता का बहुत ही सौम्य, सरल तथा सुंदर रूप होता है. माता अपने इस रूप मे वृषभ पर विराजमान है. उन्होने हाथो मे त्रिशूल और डमरू लिए हुई है, तथा अन्य 2 हाथो से वह अपने भक्तो को वरदान और अभयदान दे रही हैं. मान्यता यह है की माता के इस रूप मे भगवान शंकर ने माता का गंगाजल से अभिषेक किया था, इसलिए माता को यह गौर वर्ण प्राप्त हुआ.

मन्त्र:

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेव-प्रमोद-दा॥

9. सिद्धिदात्री

सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवे दिन यानी अंतिम दिन देवी सिध्दीदात्री की पूजा आराधना की जाती है. इन्ही के पूजन से नवदुर्गा की पूजा सम्पन्न होती है, और भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं. माता के इस रूप मे माता कमल पर विराजमान है. पर हिंदू पुराणों के अनुसार ऐसा माना जाता है, कि माता का वाहन सिह है. इस रूप मे माता के 4 हाथ है. इन 4 हाथो मे माता ने शंख, चक्र, गदा तथा कमल धारण किया हुआ है.

मन्त्र:

सिद्धगन्धर्व-यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।

सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...