होमधर्मनवरात्रि का दूसरा दिन,...

नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और स्तुति मंत्र

नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी माता का दिन होता है. आज हम आप को बताएंगे ब्रह्मचारिणी मां की पूजा अर्चना और स्तुति मंत्र और दूसरे दिन के रंग के महत्व के बारे में.

ब्रह्मचारिणी का अर्थ

पूरे देश में नवरात्रि लोग श्रद्धा भाव के साथ मना रहे हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना की जाती है. मां के नौ रूपों में से एक रूप है ब्रह्मचारिणी का जो नवरात्रि के दूसरे दिन होता है. माता के ब्रह्मचारिणी नाम में ही उनकी शक्तियों और महिमा का वर्णन मिलता है. ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली देवी. मां ब्रह्मचारिणी को शक्ति और तपस्या की देवी माना जाता है.

मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से जीवन के कठिन से कठिन समय भी बड़ी आसानी से कट जाते हैं. मार्ग में कितनी भी रूकावटे आ जाए हम अपने संकल्प से कभी विचलित नहीं होते. तप, त्याग, संयम, वैराग्य और सदाचार जैसे गुणों में वृद्धि होती है.

सम्बंधित : – नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें मां शैलपुत्री की उपासना

मां ब्रह्मचारिणी की कथा

मां ब्रह्मचारिणी को तप की देवी माना जाता है. हजारों वर्षों तक तप और साधना करने के बाद माता का नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा. नारदजी के उपदेश पर माता ने देवों के देव महादेव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों वर्षों तक निर्जल और निराहार व्रत रखा था, जिससे प्रसन्न होकर शंकर भगवान ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. मां ब्रह्मचारिणी का ये स्वरूप हमें सिखाता है कि जब तक हम अपने कार्य में सफल ना हो जाएं तब तक सफलता के लिए प्रयास करते रहना चाहिए. मां के इस स्वरूप में एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में कमंडल विराज है.

पूजा विधि और रंग

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से पहले सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर लेना चाहिए इस दिन आप लाल रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं. अगर आप के पास लाल रंग के वस्त्र नहीं है तो आप किसी भी रंग का वस्त्र पहन सकते हैं बस ध्यान रखें वस्त्र साफ सुथरा होना चाहिए. स्नान करने के बाद जल में पुष्प डालकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए आप ने जहां भी मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित की है वहां पहले गंगा जल छिड़के इसके बाद धूप और दीपक जलाएं. आज के दिन माता को लाल रंग का गुलाब या गुड़हल का फूल चढ़ाना चाहिए. इस दिन मां को दही और चीनी का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है ऐसा करने से लंबी आयु, सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके बाद हाथ में लाल पुष्प लेकर स्तुति मंत्रो का जाप करें इसके साथ ही दुर्गा चालीसा का पाठ किया जाता है. मां ब्रह्मचारिणी के स्तुति मंत्र इस प्रकार हैं.

सम्बंधित : – Navaratri Fasting :नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

स्तुति मंत्र

  1. या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
  2. दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
    देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

अंत में मां की आरती कर के क्षमा याचना मांगनी चाहिए और मां को जो भोग लगाया है उसे प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों में बांट देना चाहिए.

बहुत लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या जो लोग नौ दिन का व्रत नहीं करते हैं उन्हें भी सभी नियमों का पालन करना चाहिए, ऐसा नहीं है ये तो आपकी श्रद्धा है. आप नवरात्रि के नौ दिन माता के नौ स्वरूपों की सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा अर्चना करें यही काफी है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...