होममनोरंजनबॉलीवुडबॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां...

बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने की गैर भारतीयों से शादी

इन अभिनेत्रियों के दिलों पर राज करते हैं विदेशी, बॉलीवुड के किसी एक्टर से नहीं बल्कि विदेशियों से रचाई शादी

कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती हर सीमाओं को पार कर लोग अपने प्यार को अंजाम देते हैं. इस कहावत को सही साबित किया है बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने.आज बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस की  जिन्होंने अपना जीवन साथी किसी भारतीय को नहीं बल्कि विदेशी को चुना. हम अपने आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने गैर भारतीय से शादी की है.

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra
Source : – priyanka chopra instagram

सबसे पहले बात करेंगे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की इन्हें बॉलीवुड में देसी गर्ल से भी जाना जाता हैं. वैसे तो इन्हें देशी गर्ल कहा जाता है, लेकिन इन्होंने शादी विदेशी बॉय से की है. जी हां प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जॉन से शादी की है. इन दोनों की शादी काफी चर्चे में रही थी, क्योंकि प्रियंका की शादी हिन्दू और क्रिश्चन दोनों रिति रिवाज  से हुई थी. बता दें निक जॉन प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं इसकी वजह से इनकी शादी ज्यादा हाईलाइट में रही.

प्रीति जिंटा

Preity G Zinta
Source :- Preity G Zinta Instagram

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा अपने टाइम की सबसे सुंदर और क्यूटेस्ट अभिनेत्री थीं.  ऐसा नहीं था कि बॉलीवुड में एक्ट्रेस का नाम किसी अभिनेता के साथ ना जुड़ा हो , लेकिन प्रीति जिंटा का दिल आया विदेशी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ पर और उनसे शादी कर विदेश चली गईं. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

लीसा रे

lisaraniray
Source : – lisaraniray

कसूर फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस लीसा रे को कौन नहीं जानता. कई शानदार फिल्मों में काम कर सभी का दिल जीतने वाली लीसा रे ने विदेशी जेसन देहनी से शादी की हैं जो पेशे से मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं. लीसा की सेरोगेसी के जरिए दो बेटियां हैं. और लीसा  कैंसर पर जंग जीत कर एक मिसाल कायम की है.

सम्बंधित : – बॉलीवुड में सबसे अमीर कौन है?

राधिका आप्टे

radhika
Source : – radhika

फिल्म अंधाधुन, पैडमैन और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने यूके के रहने वाले बेनेडिक्ट टेलर से शादी रचाई है. खबरों की माने तो डांस सीखने के दौरान राधिका को बेनेडिक्ट से प्यार हो गया और सबसे छुपकर दोनों ने शादी कर ली. हालांकि काफी वक़्त बाद फैंस को राधिका की शादी की खबर पता चली.

सम्बंधित : – जानें बॉलीवुड की उन फेमस अभिनेत्रियों के बारे में, जो शादी से पहले ही हुई प्रेगनेंट

सेलिना जेटली

Celina Jaitly
Source:- Celina Jaitly Instagram

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार सेलिना जेटली ने कई शानदार फिल्मों में काम किया. उनकी खूबसूरती पर सभी कायल थे. लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में से नहीं बल्कि दुबई के
रहने वाले पीटर हॉग को अपना जीवन साथी बनाया. इनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और दोनों  तीन बच्चों के माता पिता हैं. सेलिना जेटली अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं.

माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit
Source : – Madhuri Dixit Instagram

परदेसी दूल्हे की बात हो तो इसमें बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित कैसे पीछे रह सकती हैं. जी हां जिनकी एक स्माइल पर लोग मर मिटने को तैयार रहते थें. माधुरी को देख करोड़ों फैंस की दिल की धड़कने तेज हो जाती थीं, लेकिन माधुरी का दिल धड़का विदेशी मुंडा श्रीराम नेने को देख कर जो पेशे से डॉक्टर हैं और अमेरिका में रहते हैं. एक दौर था जब माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के प्यार के चर्चे चारों तरफ थे, लेकिन जैसे ही संजय दत्त ड्रग्स केस में फंसे तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली और देर ना करते हुए डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली. इस कपल्स के दो बेटे हैं. और अब माधुरी भारत में रहती हैं और कई रिएलिटी शो को जज करती थी.

ये थीं बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस  जिन्होंने बॉलीवुड के कई हीरो के साथ पर्दे पर तो खूब रोमांस किया .लेकिन पर्दे के पीछे दिल दे बैठी विदेशियों को.

सम्बंधित : – टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई का सफरनामा, जाने कैसा रहा रश्मि का विवादों से नाता

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...