होममनोरंजनबॉलीवुडटीवी की मशहूर एक्ट्रेस...

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई का सफरनामा, जाने कैसा रहा रश्मि का विवादों से नाता

टीवी सीरियल की तपस्या बिग बॉस फेम और विवादों से भी रहा जिनका नाता. हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई की जिन्होंने अपने एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर लाखों फैंस का दिल जीता . टीवी सीरियल उतरन में इनके तपस्या के नेगेटिव रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इनके इस सफर में इनकी लाइफ कई कंट्रोवर्सी से भी गुजरी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं रश्मि देसाई के सफरनामे पर.

बचपन का नाम दिव्या देसाई था

rashmi desai

टीवी जगत की पॉपुलर अभिनेत्री रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 में हुआ था. रश्मि गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. रश्मि का असली नाम दिव्या देसाई था. इनके पिता का नाम अजय देसाई और मां का नाम रसीला देसाई है. बचपन में ही इनके सर से पिता का साया उठ गया और मां जो की पेशे से टीचर हैं उन्होंने अकेले ही रश्मि को पालपोस कर बड़ा किया. रश्मि का एक छोटा भाई भी है, रश्मि ने अपनी पढ़ाई मुंबई में पूरी की.

सम्बंधित : – ये वेबसीरीज मचाएंगी ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाल, सितंबर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज

बचपन से ही बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

rashmi desai

रश्मि को कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक था. अपने स्ट्रगल के दिनों में इन्होंने कई बी ग्रेड की फ़िल्मों में काम किया है जो भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं में बनी थीं. बहुत कम लोग जानते होंगे की साल 2004 में रश्मि शाहरुख और रवीना की फिल्म ये लम्हें जुदाई फिल्म में नजर आई थीं. उसके बाद रश्मि ने 2006 में छोटे परदे पर कदम रखा यानि की टीवी सीरियल से. इनका पहला टीवी सीरियल जी टीवी पर आनेवाला शो रावण था. उसके बाद उन्होंने परी हूं मैं और shhhh कोई हैं जैसे हॉरर शो में काम किया. लेकिन इन्हें शोहरत और पॉपुलर्टी तब मिली जब इन्हें कलर्स के शो उतरन में तपस्या का किरदार निभाने का मौका मिला. इस शो में इनके तपस्या वाले नेगेटिव रोल को लोगों ने खूब पसंद किया और देखते ही देखते रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस बन गईं. इस शो में इन्होंने लगभग पांच साल यानि की 2009 से लेकर 2014 तक काम किया. इसके बाद उन्होंने कॉमेडी में भी अपनी स्किल दिखाई कॉमेडी का महामुकाबला और कहानी कॉमेडी सर्कस की जैसे शो में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाया.

डांस में भी महारत हासिल

rashmi desai

अपनी एक्टिंग स्किल से सबके दिलों पर राज करने वाली रश्मि को कथक और भरत नाट्यम में भी महारत हासिल है. और उन्हें अपनी डांसिंग्स स्किल दिखाने का मौका मिला था 2012 में शो झलक दिख ला जा से. इस शो के बाद उन्हें एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन डांसर के तौर पर भी जाना जाने लगा. उसके बाद से रश्मि के करियर ने रफ्तार पकड़ ली उनके पास काम की लाइन लग गई. जिसके बाद उन्हें रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में जाने का ऑफर मिला. खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे शो का हिस्सा बनने के बाद रश्मि की डिमांड अब बढ़ चुकी थी, और उनकी डांस स्किल को देखते हुए उन्हें 2015 में नच बलिए सीजन 7 का भी हिस्सा बनाया गया और यहां भी उन्होंने अपने डांस के जलवे बिखेरे. इन सब के बाद उन्हें टीवी सीरियल दिल से दिल तक का ऑफर मिला सीरियल का कंटेंट कुछ नया था जिसकी वजह से इस सीरियल और शो में सौरवरी भानुशाली का किरदार निभानेवाली रश्मि को दर्शकों का खूब प्यार मिला.

सम्बंधित : – साउथ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्में, जो 2022-23 में ला सकती हैं बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

कई अवॉर्ड किए अपने नाम

रश्मि देसाई ने अपने अभिनय से कई अवॉर्ड अपने नाम किया जिनमें से हैं 10 वें भारतीय टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड, 10 वें भारतीय टेली अवॉर्ड्स, तीसरे बोरो प्लस गोल्ड अवार्ड्स, अप्सरा अवॉर्ड्स और बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स शामिल हैं.

निजी जिंदगी विवादों से भरा रहा

rashmi desai

जहां एक तरफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ में सब सही चल रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में उथल पुथल मची हुई थी रश्मि ने 2012 में उतरन सीरियल के अपने को स्टार नंदीश संधू से शादी रचा ली. दोनों काफी खुश थें अपनी शादीशुदा लाइफ में, लेकिन एक साल बाद जब रश्मि के घर खुशियां दस्तक देने वाली थीं यानि की जब रश्मि मां बनने वाली थीं उस वक्त उनका मिस कैरेज हो गया जिसके बाद रश्मि काफी टूट गई थीं. इस हादसे के बाद से दोनों के रिश्ते खराब होने लगे दोनों के बीच इतनी कड़वाहट पैदा हो गई कि दोनों को एक दूसरे के साथ रहना गवारा नहीं था. दोनों एक दूसरे से अगल रहने लगे, फिर कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने के बारे में सोचा और एक साथ नाच बलिए में भाग लिया इस शो में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए और शो के बाद अपने रिलेशनशिप को एक और चांस देने के बारे में भी मन बना लिया था. लेकिन कहते हैं ना जिस रिश्ते में एक बार गांठ पड़ जाती है उसे खोलना काफी मुश्किल होता है. इनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और साल 2015 में इनका तलक हो गया. दोनों की राहें जुदा हो गई. तलाक के दौरान रश्मि ने नंदीश पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया जिससे वे काफी विवादों में भी रही.

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जुड़ा नाम

रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भी विवादों में रही हैं. बता दे सीरियल दिल से दिल तक के सेट पर सिद्धार्थ और रश्मि में बहुत झगड़े होते थें दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते थें. लेकिन कुछ समय बाद ये भी खबरें आईं की रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला आपसी रंजिश भुला कर एक दूसरे के करीब आ गए हैं. रश्मि का अपने को स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नाम जुड़ने लगा.

बिग बॉस में मिली एंट्री

रश्मि देसाई को बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस 13 का ऑफर मिला. शो में उनके बेबाग अंदाज और क्यूटनेस को लोगों ने खूब पसंद किया. लेकिन इस शो में उनके और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते की कड़वाहट खुल कर दिखाई दी, दोनों शो में एक दूसरे पर कीचड़ उछालते दिखाई दिए. रश्मि ने शो में सिद्धार्थ के साथ अपने झगड़े और रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी. फिलहाल इन दिनों रश्मि किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.

सम्बंधित : – भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस स्टाइल और ग्लैमर के मामले में देती हैं बी टाउन की एक्ट्रेस को टक्कर

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

स्मार्टफोन में वायरस (Malware) कैसे चेक करें और हटाएं? जानिए 7 बड़े लक्षण और सुरक्षित तरीके

स्मार्टफोन में वायरस (Malware) कैसे चेक करें और उसे हमेशा के लिए कैसे हटाएं? जानिए फोन में वायरस होने के 7 बड़े लक्षण, Google Play Protect स्कैन और सेफ मोड के आसान स्टेप्स।

Voter ID Card Online Apply: फॉर्म 6 और फॉर्म 8 कैसे भरें? नया वोटर कार्ड, सुधार और e-EPIC डाउनलोड गाइड

Voter ID Card Online Apply 2026: फॉर्म 6 (नया वोटर कार्ड) और फॉर्म 8 (नाम/पता सुधार व रिप्लेसमेंट) ऑनलाइन कैसे भरें? जानिए जरूरी दस्तावेज और e-EPIC डाउनलोड करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।

छठ पूजा क्यों मनाते हैं? जानिए इसके 5 सबसे बड़े धार्मिक कारण, पौराणिक इतिहास और वैज्ञानिक महत्व

छठ पूजा क्यों मनाते हैं? जानिए भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना के 5 सबसे बड़े धार्मिक व पौराणिक कारण, वैज्ञानिक महत्व और डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने का दार्शनिक रहस्य।

छठ पूजा व्रत कथा: राजा प्रियव्रत, भगवान राम और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथाएं एवं छठी मैया का रहस्य

छठ पूजा व्रत कथा: राजा प्रियव्रत, भगवान राम और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथाएं, छठी मैया का रहस्य और संतान की लंबी आयु के लिए छठ व्रत कथा का संपूर्ण महत्व व पाठ।

छठ पूजा कब है 2026: नहाय-खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य का सही समय, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

छठ पूजा कब है 2026: नहाय-खाय (13 नवंबर), खरना (14 नवंबर), संध्या अर्घ्य (15 नवंबर) और उषा अर्घ्य (16 नवंबर) का सही समय, सूर्योदय-सूर्यास्त का शुभ मुहूर्त और 4 दिवसीय प्रामाणिक पूजा विधि।

सर्दियों की छुट्टियों में उत्तर भारत में घूमने की 7 सबसे खूबसूरत जगहें: बर्फीली वादियां, रोमांच और बजट गाइड

सर्दियों की छुट्टियों में उत्तर भारत में घूमने की 7 सबसे खूबसूरत जगहें: गुलमर्ग, मनाली, औली, शिमला, जैसलमेर, धर्मशाला और ऋषिकेश की विस्तृत विंटर ट्रेवल गाइड, बजट और स्नोफॉल टिप्स।

बथुआ के फायदे (Health Benefits of Bathua in Hindi): किडनी की पथरी, कब्ज और 8 बीमारियों में रामबाण इलाज, उपयोग के सही तरीके

बथुआ खाने के 10 चमत्कारी फायदे: जानिए पथरी, कब्ज, एनीमिया और जोड़ों के दर्द में बथुआ का उपयोग कैसे करें? जानिए बथुआ के औषधीय गुण, स्वादिष्ट रेसिपी और सावधानियां।

मेथी के पत्तों के फायदे (Health Benefits of Fenugreek Leaves in Hindi): डायबिटीज, यूरिक एसिड और 8 बीमारियों में रामबाण इलाज

मेथी के पत्तों के 10 औषधीय फायदे: डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने और पाचन में हरी मेथी का उपयोग कैसे करें? जानिए आयुर्वेदिक गुण, खाने का सही तरीका और सावधानियां।

पालक के फायदे (Health Benefits of Spinach in Hindi): 8 गंभीर बीमारियों में इलाज, पोषक तत्व और सही उपयोग विधि

पालक खाने के फायदे और औषधीय उपयोग: खून की कमी (एनीमिया), आंखों की रोशनी और हड्डियों की मजबूती के लिए पालक का सेवन कैसे करें? जानिए पोषक तत्व और सही डाइट टिप्स।

अपराजिता के फूल के फायदे (Health Benefits of Aparajita Flower in Hindi): नीली चाय, 7 गंभीर बीमारियों में इलाज और सही उपयोग विधि

अपराजिता के फूल के फायदे (Blue Tea Benefits): जानिए तनाव, डिप्रेशन, डायबिटीज और वजन घटाने में अपराजिता की नीली चाय कैसे बनाएं और बीमारियों में इसका सही उपयोग कैसे करें।

गुड़हल के फूल के चमत्कारी फायदे (Health Benefits of Hibiscus Flower in Hindi): बालों, बीपी और 8 गंभीर बीमारियों का रामबाण इलाज

गुड़हल के फूल के फायदे: बालों का झड़ना, हाई बीपी, वजन घटाने और त्वचा रोगों में गुड़हल की चाय और पेस्ट का उपयोग कैसे करें? जानिए आयुर्वेदिक उपचार और सावधानियां।

निशा भगत कौन थीं? आदिवासी समाज के लिए उनका संघर्ष, योगदान और मौत की पूरी सच्चाई (Nisha Bhagat Case in Hindi)

निशा भगत कौन थीं? जानिए झारखंड में आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन के संघर्ष और उनकी संदिग्ध मौत के पीछे की पूरी सच्चाई और अनसुलझे सवाल।