Air Hostess Kaise Bane – एयर होस्टेस कैसे बने?

आप सब में से ज्यादातर लोगों ने कभी न कभी हवाई जहाज में सफर किया ही होगा. सफर के दौरान में बेहद खूबसूरत और तहजीब में एयर वाली एयर होस्टेस पर सबकी निगाहें टिक जाती हैं. और हम सब उन्हें देख यही सोचते हैं की एक एयर होस्टेस की लाइफ कितनी अच्छी होती है. हर रोज नई जगह नए देश में घूमने को मिलता है. हमारे मन में यह भी सवाल आता है कि यह आखिर एयर होस्टेस कैसे बनते हैं, इसके लिए कौन से कोर्स करने होते हैं. आज हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब देंगे कि एयर होस्टेस के लिए क्या करना होता है कौन सी पढ़ाई करनी होती है.

एयर होस्टेस का काम क्या होता है?

लोगों को लगता होगा एयर होस्टेस का काम पैसेंजर को खाना सर्व करना होता है, लेकिन ऐसा नहीं है एक एयर होस्टेस को यात्रा के दौरान सारे पैसेंजर का ख्याल रखना भी होता है. यात्रियों की परेशानियों को सुनना और उसे हल करना , विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में संयम और धैर्य के साथ काम करना होता है. यात्रा के दौरान जब विमान कम ऊंचाई पर होता है तब एयर होस्टेस सुनिश्चित करती है की कोई भी वस्तु खुली पड़ी ना हो. यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने में मदद करना. इसके अलावा उड़ान भरने से पहले सभी आपातकालीन उपकरणों का निरीक्षण करना और विमान के साफ सफाई का भी ध्यान रखना  होता है.

12वी पास के बाद बेस्ट करियर ऑप्शन

12वी पास करने के बाद बहुत लोग सोचते हैं कि क्या हम केबिन क्रू का कोर्स कर सकते हैं. वैसे तो एयर होस्टेस के लिए कई इंस्टीट्यूट बने हुए हैं जहां पर एयर होस्टेस बनने की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है. जैसे

फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग
एप्टिमा एयर हॉस्टेस अकैडमी
लीव वेल अकैडमी
 यूनिवर्स एविएशन एकेडमी
इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स जैसी तमाम संस्था हैं जहां पर एयर होस्टेस की ट्रेनिंग दी जाती है.

सम्बंधित : – रेलवे टिकट कलेक्टर कैसे बने?

कैसे बने एयर होस्टेस?

12 वी पास करने के बाद जो लोग इस फील्ड में  अपना करियर बनना चाहते हैं उनके लिए एयर होस्टेस एक अच्छा ऑप्शन है. इस फील्ड में लड़कियां ही नहीं लड़के भी अपना करियर बना सकते हैं दोनों का काम समान होता है. लड़कियों को एयर होस्टेस कहा जाता है और लड़कों को केबिन क्रू, स्टीवार्ड और फ्लाइट अटेंडेंट कहा जाता है. सभी का काम एक ही है बस अगल नाम दिए गए हैं. चलिए अब जानते हैं एक एयर होस्टेस कैसे बन सकते हैं. किसी भी विषय से आप का 12 वी पास होना जरूरी है. एयर होस्टेस बनने के लिए  कितना प्रतिशत मिला है मायने नहीं रखता. आयु सीमा की बात करें तो 17 से 25 साल के बीच उम्र होनी चाहिए.

एयर होस्टेस बनने के लिए योग्यताएं

फ्लाइट में किसी भी तरह खतरे को देखते हुए धैर्य के साथ जल्द से जल्द उस खतरे से निपटने के लिए सही फैसला लेने की क्षमता. सहायता पूर्ण व्यवहार. बातचीत करने का तरीका शांत और सौम्य होना चाहिए. अंग्रेजी, हिंदी के अलावा कोई भी एक विदेशी भाषा आनी आवश्यक है. उसके बाद आपको ज्यादा देर तक काम करने की आदत होनी चाहिए. एक केबिन क्रू को फिजिकली फिट होना भी बेहद जरूरी है. एक अच्छी पर्सनैलिटी और अच्छा व्यवहार होना बहुत जरूरी है.

कैसे करें तैयारी

किसी भी मान्यता प्राप्त एयर होस्टेस ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग लेनी चाहिए.
आप जिस भी एयर लाइन में काम करना चाहते हैं उसके बारे में सारी जानकारी रखें.
एयर लाइन के वेबसाइट पर दिए करियर पेज को अच्छे से पढ़े .
ध्यान रखें आपका पासपोर्ट रिन्यू रहे
किसी भी देश का वीजा प्रतिबंधित ना हो.

एयर होस्टेस के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए

एयर होस्टेस में लड़कियों हाइट 157 cm और लड़के की हाइट 170 cm होनी चाहिए. ये काम से कम हाइट है इससे ज्यादा हाइट है तो भी चलेगा इससे कम नहीं होनी चाहिए. आपका वजन आपकी हाइट के अनुसार होना चाहिए.

केबिन क्रू के लिए शारीरिक क्षमता

अगर फिजिकल स्ट्रेंथ की बात करें तो आप के अंदर 90 किलो की सर्विस कार्ट को धकेलने की क्षमता होनी चाहिए.
 पैसेंजर के छोटे मोटे समान को उठाकर ओवरहेड बिन में डालने की क्षमता भी होनी चाहिए.
एक एयर होस्टेस बनने के लिए स्विमिंग भी आना जरूरी हैं.  
इंटरव्यू के दौरान पूछा जाता है की आपको तैरने आता है या नहीं.
 डोमेस्टिक एयर लाइन के लिए स्विमिंग आना जरूरी नहीं है लेकिन इंटरनेशनल एयर लाइन में स्विमिंग आना जरूरी होता है.
आपातकालीन खिड़की और दरवाजा खोलने की क्षमता.

सम्बंधित : – फोटोग्राफर कैसे बने? फोटोग्राफी कितने प्रकार की होती है?

केबिन क्रू के लिए टेस्ट

आपके शरीर पर टैटू नहीं होना चाहिए . अगर किसी को रतौंधी या कलर ब्राइटनेस जैसे कोई समस्या है तो ऐसे लोग एयर होस्टेस नहीं बन सकते. एयर होस्टेस बनने के लिए एक अच्छी पर्सनालिटी भी जरूरी है. आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो. जीवन में कभी भी मानसिक बीमारी नहीं हुई हो. साथ ही सुनने की क्षमता की भी जांच की जाती है. DOT फिंगरप्रिंट और ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना जरूरी होता है.

क्या एयर होस्टेस शादी कर सकती है?

एक एयर होस्टेस को शादी करने अनुमति तब  दी जाती है जब उसने अपने चार साल उस कंपनी में पूरे कर लिए हो. लेकिन इस दौरान गर्भवती होने की अनुमति नहीं होती.

एयर होस्टेस की सैलरी

एक एयर होस्टेस की सैलरी उस पर निर्भर करती है  की वह कौन सी एयरलाइन में है. वैसे औसत एयर होस्टेस की सैलरी 25,000 हजार से 40,000 तक होती है.

एयर होस्टेस के लाभ

एक फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करने से आपको देश दुनिया  में घूमने का अवसर मिलता है. यात्रा के दौरान अलग अलग देश और भाषा के लोगों के साथ बातचीत का मौका मिलता है.
व्यक्तिगत सफर के साथ साथ आपके परिवार के टिकट पर छूट मिलती है. एयरलाइन कंपनियां अपने कर्मचारियों को फ्री स्वास्थ बीमा देती हैं.

सम्बंधित : – SBI PO Kaise Bane? क्या काम होता है SBI पीओ का

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...