SBI PO Kaise Bane? क्या काम होता है SBI पीओ का

जॉब सेक्टर में सबसे अच्छा स्कोप बैकिंग सेक्टर को माना जाता है. सबसे तेजी से ग्रो करने वाला सेक्टर बैंकिंग सेक्टर होता है. देश की अर्थव्यवस्था में अहम रोल निभाता है. और अगर SBI यानी की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात की जाए तो इसे एक रिप्यूटेटेड बैंक माना जाता है, लोग सोचते हैं कि अगर उनकी SBI में नौकरी लग जाए तो जिंदगी बदल जाएगी. आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे. आपको बताएंगे की SBI में पीओ कैसे बन सकते हैं इसके लिए कौन से एग्जाम देने होते हैं कितनी सैलरी होती है क्या काम होता है इन सारी बातों के बारे में विस्तार से बताएंगे.

बैंक पीओ क्या होता है?

बैंक पीओ का फुल फॉर्म होता है प्रोबेशनरी ऑफिसर. प्रोबेशनरी पीरियड पूरा होने से पहले बैंक में किसी भी तरह का काम दिया जा सकता है जैसे क्लर्क या असिस्टेंट का काम भी दिया जाता है. प्रोबेशनरी पीरियड दो सालों का होता है इसके दौरान बैंक में अलग अलग काम दिया जाता है. तरह तरह की ड्यूटी दी जाती है. फाइनेंस, अकाउंटिंग और मार्केटिंग के साथ साथ इन्वेसमेंट की भी जानकारी दी जाती है. प्रोबेशनरी पीरियड खत्म होने के बाद बैंक पीओ को अपने किसी भी शाखा में असिस्टेंट बैंक मैनेजर के पोस्ट पर नियुक्त करता है. जहां पर पीओ दैनिक लेनदेन, चेक पास करना ड्राफ्ट जारी करना कैश लेनदेन आदि काम करता है. उसके बाद परफॉर्मेंस के हिसाब से प्रमोशन मिलता है.

SBI बैंक पीओ कैसे बने?

चलिए अब आपको बताते हैं SBI बैंक पीओ कैसे बनते है. इसके लिए क्या करना होता है. पीओ बनने के लिए सबसे पहले आपका ग्रेजुएशन कंप्लीट होना जरूरी है ग्रेजुएशन किसी भी विषय से हो सकता है. इसके अलावा कंडीडेट्स की कंप्यूटर स्किल अच्छी होनी चाहिए. क्योंकि एक पीओ को अधिकतर काम कंप्यूटर पर करना होता है इसलिए कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए. उसके बाद आपको SBI का ऑन लाइन फॉर्म भरना होता है. ध्यान रखना होगा जब भी SBI पीओ का नोटिफिकेशन निकलता है तभी आपको फॉर्म अप्लाई करना होता है और एग्जाम देकर आप SBI का पीओ बन सकते हैं.

फॉर्म कब निकलता है?

अब सवाल आता है कि फॉर्म कब निकलता है और कब अप्लाई कर सकते हैं. तो बता दें हर साल SBI पीओ की भर्ती निकालती है अगस्त से लेकर अक्टूबर तक इसका ऑनलाइन भर्ती निकलता है. फॉर्म अप्लाई करने के लिए आपको 21 दिनों का वक्त दिया जाता है. एक बात और इस एग्जाम का फॉर्म अप्लाई करने के लिए जनरल, EWS और OBC को 750 रूपये देने होते हैं जबकि SC, ST और PWD को फॉर्म फ्री होता है.

आयु सीमा

SBI पीओ बनने के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है. लेकिन जो कंडीडेट्स रिजर्व कैटिगरी में आते हैं उन्हें आयु सीमा में कुछ छूट दी जाती है. बता दें किसे किसे आयु सीमा में छूट मिलती है.

SC/ST को पांच साल की छूट
OBC को तीन साल की छूट दी जाती है
PWD (OBC) को 13 साल
PWD (SC/ST) 15 साल की आयु सीमा पर छूट
PWD ( Gen/EWS) 10 साल की छूट
एक्स सर्विस मैन को 5 साल की छूट दी मिलती है.

सम्बंधित : – अपना परिचय कैसे दे हिंदी में

कितनी बार पीओ बनने के लिए एग्जाम दे सकते हैं

जानकारी के लिए बता दें एसबीआई पीओ बनने के लिए आप बार बार एग्जाम नहीं दे सकते हैं. इसके लिए एग्जाम अटेम्प्ट का निर्धारण श्रेणी के हिसाब से किया गया है. जो इस तरह हैं.
जनरल और EWS को 4 बार मौका मिलेगा
Gen/PED/EWS/PWD 7 बार एग्जाम दे सकते हैं.
OBC श्रेणी में आने वाले लोग 7 कोशिश कर सकते हैं. वही OBC (PWD) श्रेणी के लोग भी 7 अटेम्प्ट कर सकते हैं.
SC/SC (PWD) ST/ST (PWD)
श्रेणी के लोगों के लिए कोई सीमा नहीं है ये लोग चाहे जितनी बार कोशिश कर सकते हैं.

कितने फेज में एग्जाम होता है

पीओ के एग्जाम तीन फेज में होता है. पहले प्रिलियम एग्जाम उसके बाद मुख्य एग्जाम होता है है फिर अंत ने इंटरव्यू. दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होती हैं. इंटरव्यू के बाद जो उम्मीदवार पास होता है उसकी लिस्ट जारी होती है. SBI पर निर्भर करता है कि वह सिर्फ इंटरव्यू लेता है या ग्रुप डिस्कशन भी करता है.

क्या पूछा जाता है एग्जाम में

किसी भी परीक्षा को देने से पहले उसके सिलेबस को जानना बेहद जरूरी होता है. अगर आप सिलेबस को अच्छे से समझ गए तो कोई भी एग्जाम आप आसानी से दे सकते हैं . चलिए जान लेते हैं पीओ एग्जाम के सिलेबस के बारे में. सबसे पहले प्रिलियम एग्जाम की बात करते हैं यह कुल 100 अंक का पेपर होता है. इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल होते हैं जिसे हल करने के लिए आप को 60 मिनट का समय दिया जाता है. मेन्स एग्जाम के बारे में बात करें तो इसमें चार विषयों से सवाल पूछे जाते है इसमें 150 सवाल होते हैं 200 अंक के जिसके जवाब के लिए 3 घंटे की समय सीमा निर्धारित है. इन दोनों परिक्षाओं को आप हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में दे सकते हैं. जब आप दोनों एग्जाम क्लियर कर लेते हैं तो बारी आती है
इंटरव्यू की इसमें कई तरह के सवाल पूछे जाते है देश दुनिया से लेकर तमाम मुद्दों के बारे में सवाल किया जाता है . इंटरव्यू में उम्मीदवार की पर्सनेलिटी को भी जांचा जाता और नॉलेज को भी परखा जाता है. इंटरव्यू वाले राउंड में या तो सिर्फ इंटरव्यू होगा या फिर इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन दोनों होगा.

सम्बंधित : – पटवारी (लेखपाल) कैसे बने?

SBI पीओ का वेतन कितना होता है?

पीओ बन जाने के बाद काफी अच्छी सैलरी होती है. साथ की साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे महंगाई भत्ता, विशेष भत्ता, चिकित्सा भत्ता और HRA भी मिलता है. कुल मिलाकर एक पीओ के सैलरी 38 हजार से लेकर 42 हजार तक हो सकती है.

अगर आप SBI पीओ बनना चाहते हैं तो मेहनत और लगन के साथ तैयारी करनी होगी सारे सिलेबस को रोज पढ़ना होगा. पहले के एग्जाम पेपर को हल करना चाहिए. जिससे आप को आइडिया भी आ जायेगा और आप आसानी से पीओ के एग्जाम को अच्छे अंकों के साथ क्लीयर कर पाएंगे.

सम्बंधित : – न्यायाधीश (जज) कैसे बने

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो क्यों छोड़ रहे हैं कलाकार? जानिए दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा, राज अनादकट के शो छोड़ने के असली कारण

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से क्यों अलग हुए मुख्य कलाकार? जानिए दयाबेन, शैलेश लोढ़ा, टप्पू, जेनिफर मिस्त्री के शो छोड़ने के पीछे विवाद, अनुबंध और असली वजहें।

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा: जानिए पूजा विधि, प्रिय रंग, भोग, कथा और सिद्ध स्तुति मंत्र

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करें? जानिए मां का प्रिय रंग, विशेष भोग, पौराणिक कथा, पूजा विधि और कष्ट निवारक स्तुति मंत्र का संपूर्ण विवरण।

यूट्यूब से ज्यादा पैसे अब आप ट्विटर से कमा सकते हैं

ट्विटर खरीदने के बाद टेस्ला के मालिक एलन मस्क नए नए...

नयनतारा का जीवन परिचय: जानिए लेडी सुपरस्टार की उम्र, परिवार, अफेयर्स, पति, नेटवर्थ और ब्लॉकबस्टर फिल्में | Nayanthara Biography in Hindi

भारतीय सिनेमा के इतिहास में जब भी महिला-केंद्रित और दमदार अदाकारी की बात होती है, तो दक्षिण भारतीय सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा (Nayanthara) का नाम सबसे शीर्ष पर आता है। दो दशकों से अधिक लंबे फिल्मी सफर में नयनतारा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सिनेमा...

अनन्या पांडे का जीवन परिचय: जानिए उम्र, परिवार, अफेयर्स, नेटवर्थ, सोशल मीडिया हैंडल्स और हिट फिल्में

अनन्या पांडे का जीवन परिचय (Ananya Panday Biography in Hindi): जानिए चंकी पांडे की बेटी अनन्या की उम्र, परिवार, अफेयर्स (Aditya Roy Kapur), सोशल मीडिया हैंडल्स, फिल्में और नेटवर्थ।

पतंजलि अष्टांग योग क्या है? जानिए इसके 8 अंग, अभ्यास की विधि और शारीरिक-मानसिक फायदे

पतंजलि अष्टांग योग क्या है? जानिए महर्षि पतंजलि के 8 अंग (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि), अभ्यास की वैज्ञानिक विधि और अद्भुत फायदे।

सूर्य नमस्कार के 12 चरण, सांस लेने के नियम और फायदे: जानिए 12 आसनों की विधि, मंत्र और सावधानियां

सूर्य नमस्कार के 12 चरण कैसे करें? जानिए 12 योगासनों के नाम, सांस लेने और छोड़ने के नियम, सूर्य मंत्र, हर एक स्टेप के अनूठे फायदे और सही विधि।

डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है? जानिए कीमत, परफॉर्मेंस, अपग्रेड और उपयोग के आधार पर तुलना

डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन सा बेहतर है? जानिए कीमत, पोर्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस, मेंटेनेंस और अपग्रेड क्षमता के आधार पर संपूर्ण तुलना और सही चुनाव गाइड।

भारत और इजरायल के संबंध: जानिए कूटनीतिक इतिहास, रक्षा सहयोग, कृषि तकनीक और वर्तमान साझेदारी

भारत और इजरायल के कूटनीतिक संबंध कैसे हैं? जानिए 1950 की अनौपचारिक मान्यता से लेकर 1992 के पूर्ण राजनयिक संबंध, रक्षा साझेदारी और आधुनिक तकनीकों का पूरा विश्लेषण।

दुनिया के 5 सबसे जहरीले जीव जिनके काटने से पल भर में हो सकती है मौत: जानिए बॉक्स जेलीफिश, इनलैंड ताइपन और बचाव के...

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक और जहरीले जीव कौन से हैं? जानिए बॉक्स जेलीफिश, इनलैंड ताइपन, ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस का घातक जहर, प्रभाव और आपातकालीन प्राथमिक उपचार।

सर्दियों में होंठ फटने से कैसे रोकें? जानिए रूखे, पपड़ीदार और काले होंठों के 7 अचूक घरेलू उपाय व मेडिकल कारण

सर्दियों में फटे और पपड़ीदार होंठों का इलाज! जानिए होंठ फटने के असली कारण, देसी घी, नारियल तेल, एलोवेरा, विटामिन बी-12 की कमी और गुलाबी होंठ पाने के घरेलू नुस्खे।

फ्लोर टेस्ट क्या होता है और यह कब कराया जाता है? जानिए बहुमत परीक्षण के नियम, राज्यपाल की शक्तियां, कंपोजिट टेस्ट और इतिहास

फ्लोर टेस्ट क्या होता है? जानिए संसद और विधानसभाओं में बहुमत परीक्षण के संवैधानिक नियम, अनुच्छेद 164 और 174, राज्यपाल की शक्तियां, कंपोजिट फ्लोर टेस्ट और प्रमुख ऐतिहासिक मामले।

एलन मस्क का जीवन परिचय: जानिए दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk की नेटवर्थ, Tesla, SpaceX, Starlink और प्रेरक सफलता

एलन मस्क का प्रेरक जीवन परिचय! जानिए दक्षिण अफ्रीका में बचपन, पेपैल से अरबपति बनने का सफर, टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार क्रांति, स्पेसएक्स, स्टारलिंक और एक्स (ट्विटर)।

असली और अच्छे बादाम की पहचान कैसे करें? जानिए मिलावटी, केमिकल पॉलिश और मामरा बनाम कैलिफोर्निया बादाम में अंतर

असली बादाम की पहचान कैसे करें? जानिए केमिकल पॉलिश, गेरू लगे मिलावटी बादाम की 5 आसान घरेलू जांच, मामरा, गुरबंदी और कैलिफोर्निया बादाम में अंतर व फायदे।

भारत में कुल कितने बैंक हैं? जानिए 12 सरकारी (Public Sector), 21 प्राइवेट, विदेशी और ग्रामीण बैंकों की पूरी सूची

भारत में कुल कितने बैंक हैं? जानिए 12 सरकारी (PSU Banks), 21 प्राइवेट, 12 स्मॉल फाइनेंस बैंक, 43 ग्रामीण बैंक (RRB) और RBI द्वारा जारी बैंकों की पूरी आधिकारिक सूची।