होमसामान्य जानकारीक्या हैं सुकन्या समृद्धि...

क्या हैं सुकन्या समृद्धि योजना और इसके फायदे

भारत सरकार द्वारा बच्चियों के लिए एक बहुत ही बेहतर और सराहनीय कदम उठाया गया सुकन्या समृद्धि योजना के रूप में. आज हम बताने जा रहे हैं सुकन्या समृद्धि  योजना से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में.

एक कहावत है बंद बूंद से भरे समुंदर कुछ इसी तरह की सुकन्या समृद्धि योजना है. जो लोग एक साथ ज्यादा रकम नहीं जमा कर पाते हैं उनके लिए ये बहुत अच्छी योजना है और इस योजना से मिलने वाली जमा राशि से आप अपनी बच्ची भविष्य सवार सकते हैं. भारत सरकार ने लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है जिसमें जमा राशि से आप अपनी बच्ची को बेहतर शिक्षा और उसकी शादी बेहतर ढंग से कर सकेंगे.

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना खाता सिर्फ बेटियों या लड़कियों के लिए है. अभिभावक अपनी बेटी के जन्म होने के बाद या उसके 10 साल होने तक खाता खुलवा सकते हैं, ये खाता केवल दो बेटियों के लिए खुलवाया जा सकता है, लेकिन अगर पहली बेटी के बाद आपको जुडुआ बच्ची होती है तो ऐसे में आप तीनों बच्चियों का खाता खुलवा सकते है और ये खाता कम से कम 250 रुपये जमा कर के खोल सकते है.

खाता खुलेगा कैसे

 बेटी के नाम से ये अकाउंट सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है, इसके लिए पहले आप को बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर फॉर्म लेकर पूछी गई सारी जानकारियों को भर कर जमा करना होता है उसके बाद आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे जैसे कि अभिभावक की पासपोर्ट साइज फोटो अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट अभिभावक का पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ नेट बैंकिंग से भी आप अकाउंट खुलवा सकते हैं.

सम्बंधित : – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध

कब तक जमा करने होंगे पैसे

खाता खुलने के 14 साल तक पैसे जमा करने होंगे एक साल में आप सिर्फ डेढ़ लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं और अगर किसी वजह से आपने एक साल कोई राशि नहीं जमा की तो आपको जुर्माना भरना होगा उसके बाद खाता चालू हो जाएगा.

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर

भारत सरकार द्वारा समय समय इस योजना के ब्याज दर में बदलाव किए जाते हैं सुकन्या समृद्धि योजना की 2022 की ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है.

30 सितंबर से नई ब्याज दर हो सकती है लागू

एक बेहद जरूरी खबर अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया है, तो आपके लिए खुशखबरी हो सकती है. भारत सरकार की तरफ से 30 सितंबर से सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. ब्याज दर बढ़ा तो खाता धारकों को इसका फायदा मिलेगा.

15 साल से पहले आप 50 फीसदी जमा राशि निकाल सकते हैं

अगर आप 15 साल से पहले तय अवधि से पहले पैसा निकालना चाहते हैं तो बेटी के 18 साल होने पर अच्छी शिक्षा या शादी के लिए कुल जमा राशि का 50 फीसदी निकाल सकते हैं. खाता खुलने के 21 साल तक खाता चालू रहेगा और ब्याज जुड़ता रहेगा. हालांकि आपको खाता खुलने से लेकर 14 साल तक पैसे जमा करने होंगे इसके बाद पैसे जमा करना बंद कर दें.

सम्बंधित : – बाल श्रम पर निबंध – भारत में बाल मजदूरी समस्या और समाधान

टैक्स में मिलेगी छूट

आयकर विभाग अधिनियम के तहत जमा की गई राशि और उसपर मिले ब्याज पर छूट मिलेगी.

अगर यही ब्याज दर आगे भी बनी रहे तो 14 साल तक लगातार निवेश करने पर आपकी कुल राशि 22.50 लाख रुपये हो जाता है. मैच्‍योरिटी पर आपको 63.65 लाख रुपये मिल सकते हैं. इस तरह आपको 41.15 लाख रुपये का फायदा हुआ.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...