होमधर्मपारसी धर्म - जानिए...

पारसी धर्म – जानिए कैसे होता है पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार

पारसी एक ऐसा समाज है वे ना तो हिंदुओं ना मुस्लिम ना तो क्रिश्चियन के रीति रिवाज मानते हैं उनका अपना ही रीति रिवाज है बेशक पारसी लोगों की संख्या कम है लेकिन देश के विकास में उनके योगदान से उनका समाज में एक अगल रुतबा है. हजारों साल पहले पारसी ईरान से पलायन कर भारत आकर बस गए और भारत में अलग-अलग धर्मों के बीच रहने बाद भी उन्होंने अपने धर्म का पूरा ख्याल रखा और सख्ती के साथ उसका पालन भी किया.

पारसी का इतिहास

10वीं सदी में पारसी ईरान से पलायन कर भारत आ गए पारसी एक ऐसी जगह की तलाश में थें जहां वे आजादी से अपने धार्मिक रीति रिवाजों का पालन कर सके पारसी ईरान से भागकर भारत के गुजरात पहुंचे और बस गए जिसके बाद से भारत के समुदायों में पारसी समाज भी एक हिस्सा बन गया.

देश के विकास में अहम योगदान

पारसी समुदाय का देश के विकास में काफी योगदान रहा है इस समुदाय के लोग देश के बड़े उद्योगपति हैं स्वतंत्रता सेनानी से लेकर सैन्य बलों में भी इसकी मौजूदगी रही है. और यही वजह है कि पारसियों को देश का हिस्सा माना गया है. पारसी समुदाय ने भारत को पहली स्टील मिल 1907 में जमशेद जी टाटा ने टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी नाम से जमशेदपुर में स्थापित किया. भारत की पहली एयर लाइन एयर इंडिया भी टाटा की ही देन है उसके बाद भारत में पहला आलिशान और लग्जरी होटल ताज भी टाटा का ही है.

पारसी में शादी के नियम

पारसी समुदाय में शादी को लेकर काफी सख्त नियम हैं इनकी शादियों में दो चरण होते हैं पहले चरण में दूल्हा और दुल्हन अपने रिश्तेदारों के सामने एक मैरिज कॉन्ट्रेक्ट साइन करते हैं उसके बाद दावतों का सिलसिला शुरू होता है जिसे लोग अपने हैसियत के हिसाब से तीन से सात दिनों तक कर सकते हैं. पारसी अपने धर्म को लेकर काफी सख्त होते हैं इसलिए कोई भी लड़का या लड़की अपने धर्म से बाहर शादी करता है या करती है तो उसके लिए नियम काफी सख्त हो जाते हैं और उन्हें तुरंत धर्म से निकाल दिया जाता है सिर्फ धर्म से ही नहीं बल्कि और भी बहुत सी चीजों पर रोक लगा दी जाती हैं अगर कोई लड़की दूसरे धर्म के लड़के से शादी करती है तो वे अपने पिता की मौत पर दरमा जाकर प्रार्थना में शामिल नहीं हो सकती.

पारसियों में अंतिम संस्कार

पारसी लोगों में मौत के बाद का रीति रिवाज भी दूसरे धर्मो से बिल्कुल अगल है अगर पारसी समुदाय में किसी की मौत हो जाती है तो उसके शव को टावर ऑफ साइलेंस यानि कि दरमा ले जाया जाता है. पारसियों में शव को जलाने और दफनाने का रिवाज नहीं है बल्कि शव को टावर ऑफ साइलेंस के ऊपर खुले में रख दिया जाता है उसके बाद प्रार्थना की जाती है प्रार्थना के बाद शव को खुले में गिद्ध और चील के खाने के लिए छोड़ दिया जाता है. पारसी धर्म में किसी भी शव को जलाना या दफनाना प्रकृति को गंदा करना माना गया है. पारसियों का मानना है कि मरने के बाद शरीर अशुद्ध हो जाता है पारसी में पृथ्वी, जल और अग्नि को काफी पवित्र माना गया है इसलिए शव को जलाना या दफनाना पारसी धर्म में गलत माना गया है . पारसियों का मानना है की शव को जलाने से अग्नि अपवित्र हो जाती है और शव को दफनाने से धरती प्रदूषित हो जाती है और पारसी शव को पानी में भी नहीं बहा सकते उनका मानना है कि जल तत्व दूषित होते हैं.

हिंदू धर्म अपना रहे हैं पारसी

जैसे जैसे इंसान तेजी से आगे बढ़ रहा है गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है अब ऐसे में शवों को गिद्धों को खिलाने में दिक्कत आ रही है शहरों में तो गिद्ध अब ना के बराबर बचे हैं ऐसे में अब पारसी शवों को टावर ऑफ साइलेंस के ऊपर ना रख कर शवों को जलाकर अंतिम संस्कार कर रहे हैं.

पारसी इकलौता ऐसा समुदाय है जिसमें चाह के भी कोई पारसी नहीं बन सकता, पारसी समाज में आप धर्मांतरण नहीं कर सकते हैं ये लोग अपने धर्म को सबसे ऊपर रखते हैं इसलिए इनका धर्म किसी और धर्म को अपनाने की इजाजत नहीं देता.

पारसी समुदाय के बारे में हमारी ये जानकारी कैसी लगी आप भी कुछ कहना चाहते हैं तो हमें कमेंट कर के जरुर बताइए.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...