होमधर्ममंगलवार को किस भगवान...

मंगलवार को किस भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए?

मंगलवार को किस भगवान की पूजा और व्रत करना चाहिए इस दिन किस भगवान की आराधना करने से मनोकामना पूर्ण होगी और जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी ऐसे कई तरह के सवाल मंगलवार के दिन को लेकर लोगों के मन में रहते हैं आपके इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए हम आज आपके लिए ये आर्टिकल लेकर आए हैं.

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है इस दिन पूरी श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए इससे आपके जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर हो जाएंगे हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है अर्थात सारे संकट को हरने वाले

मंगलवार का महत्व और व्रत

हिंदू धर्म में मंगलवार को सप्ताह का सबसे पवित्र दिन माना गया है इसलिए मंगलवार एक से अधिक देवताओं के लिए समर्पित किया गया है मंगलवार का दिन भगवान गणेश को भी समर्पित है इस दिन भगवान हनुमान और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. ज्योतिषियों का कहना है मंगलवार का व्रत करने से कुंडली में रहने वाले मंगल ग्रह के दोषों से मुक्ति पा सकते हैं इस ग्रह के दोष के प्रभाव को कम करने लिए लोग 21 मंगलवार का व्रत रखते हैं. मंगलवार के व्रत से बल, बुद्धि और पुरुषार्थ में वृद्धि होती है साढ़े साती की परेशानी को दूर करने के लिए मंगलवार का व्रत काफी लाभकारी होता है.

संतान प्राप्ति के लिए मंगलवार का व्रत

मंगलवार का व्रत विशेष रूप से संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्ति को करनी चाहिए और पूरे विधि विधान से भगवान गणेश और हनुमान जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए इससे अवश्य रूप से संतान की प्राप्ति होगी.

क्या महिलाएं हनुमान जी का पूजा कर सकती हैं

ऐसा कहा जाता है की महिलाएं हनुमान जी की पूजा नहीं कर सकती हैं , लेकिन किसी भी धर्म ग्रंथ या पुराण में ऐसा नहीं कहा गया है की महिलाएं हनुमान जी का पूजा नहीं कर सकती हैं महिलाएं अवश्य रूप से हनुमान जी की आराधना कर सकती हैं बस कुछ नियमों को ध्यान में रखना चाहिए हनुमान जी ब्रम्हचारी थें इसलिए महिलाएं उन्हें सिंदूर और वस्त्र ना चढ़ाए महिलाएं हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पढ़ सकती हैं लेकिन बजरंग बाण नहीं पढ़ना चाहिए.

पूजा विधि

चौकी रखकर उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें उसके बाद हनुमान जी का फोटो रख लें साथ ही भगवान गणेश को विराजमान करें उसके बाद जल से शुद्धिकरण कर लें उसके बाद घी का एक दीपक जला दें उसके बाद सभी को वस्त्रस्वरूप कलावा अर्पित करेंगे ध्यान रखें जब भी हनुमान जी का पूजन करें तब श्री राम का पूजन अवश्य करें क्योंकि हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त थें. दीपक जलाने के बाद गणेश जी को हनुमान जी और श्री राम को तिलक करें उसके बाद पुष्प समर्पित करें फिर एक लोटा जल रखें उसके बाद दक्षिणा अवश्य चढ़ाएं उसके बाद हनुमान जी को केले का भोग लगाएं और घर में चूरमे का लड्डू बनाकर चढ़ाएं उसके बाद सबसे पहले गणेश जी की आरती करें फिर श्री राम जी की फिर हनुमान जी की आरती करें इसके बाद हाथ जोड़कर भगवान गणेश और हनुमान जी से क्षमा याचना करें तत्पश्चात हनुमान चालीसा पढ़ें इसके बाद लोटे से भरे जल से सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और भोग में चढ़ाया प्रसाद घर में सभी को बांट दें.

इस प्रकार मंगलवार दिन के महत्व को समझते हुए आप मंगलवार का व्रत और पूजा कर सकते हैं.

मंगलवार व्रत में ध्यान रखें ये नियम

यदि आप मंगलवार का व्रत कर रहे हैं, तो आपको मन को शांत रखना बहुत ही आवश्यक होता है, क्योंकि हनुमानजी की पूजा आराधना शांत मन के साथ ही करनी चाहिए.

यदि आप मंगलवार का व्रत रख रहे हैं, तो आपको व्रत में हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए, इससे सभी कष्ट दूर होते हैं. 

मंगलवार के व्रत में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. केवल मीठे खाद्य पदार्थ का ही उपयोग करना चाहिए.

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है, कि मंगलवार के दिन मीठी वस्तु का दान करने से कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है.

मंगलवार के दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को दिन में केवल एक बार ही नमक युक्त भोजन करना चाहिए.

मंगलवार के ​दिन करें ये, उपाय

मंगलवार के दिन किसी भी व्यक्ति को ऋण नहीं देना चाहिए. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन किसी भी व्यक्ति को ऋण देने पर वह व्यक्ति आसानी से वापस नहीं करता है. परंतु अगर आपने किसी से ऋण लिया है, तो आप उसे मंगलवार के दिन अवश्य लौटा दें.

मंगलवार के दिन यदि आप व्रत रखते हैं तो इस दिन किसी भी कारणवश गुस्सा नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन अपशब्दों का उपयोग करने से दरिद्रता आती है. और साथ ही मंगलवार के दिन गुस्सा करने से गृहकलेश से जीवन की प्र​गति में बाधा उत्पन्न होती है.

ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन अपने परिवार के सदस्यों या फिर किसी मित्र से विवाद नहीं करना चाहिए. इससे जीवन में अमंगल होने की आशंका होती है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...