होमअपराधलखीमपुर खीरी जघन्य हत्याकांड...

लखीमपुर खीरी जघन्य हत्याकांड में पुलिस का दावा : दो आरोपियों सुहैल और जुनैद ने कबूला रेप की बात

खबर यूपी के लखीमपुर खीरी से है ये खबर अपने आप में शर्मनाक और दिलदहला देने वाली है. लखीमपुर खीरी में दो नाबालिक बहनों का शव पेड़ से लटका मिला जिसके बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने रेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहद FIR दर्ज करते हुए  मुख्य आरोपी सहित कुल छह लोगों की गिरफ्तारी किया है. जिसमें से एक छोटू नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी  छोटू ने कबूला है की इसने लड़कियों से इन तीनों आरोपियों की दोस्ती कराई थी और साथ ही दो आरोपियों ने रेप की बात कबूली है.

दो दलित बहनों के रेप और हत्या के बाद पुलिस हरकत में आते हुए 6 लोगों को हिरासत में लेते हुए उनसे सख्ती से पूछताछ की जिसमें प्राथमिक पूछताछ में आरोपी सुहैल और जुनैद ने रेप की बात कबूली है. पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को अपने साथ लेकर गए फिर जबरन उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए जब दोनों ने इनसे शादी की बात की तो इन आरोपियों ने उन्हीं की चुन्नी से उन दोनों लड़कियों का गला घोट दिया और फिर अपने और दो साथियों को बुलाकर दोनों के शव को पेड़ से लटका दिया यानी पुलिस ने स्पष्ट किया है की लड़कियां इन आरोपियों के साथ अपनी मर्जी से गई थीं. लेकिन दूसरी तरफ देखा जाए तो जो मृतक लड़कियों के  परिजनों का जो आरोप हैं और जो पुलिस दलील दे रही है वे बिल्कुल मेल नहीं खाती हैं मृतक की मां का आरोप है कि वे लड़के लड़कियों को घर से जबरन घसीटकर लेकर गए और फिर उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया.

सम्बंधित – सोनाली फोगाट की मौत ड्रग्स से हुई? आरोपियों ने कुबूला ड्रग्स देने की बात

विपक्षी पार्टियों ने साधा निशाना

लखीमपुर खीरी में इस जघन्य हत्याकांड के बाद राजनीतिक गलियारों में भी गर्माहट तेज हो गई है.  विपक्ष पार्टियां इस घटना की निंदा करते हुए  योगी सरकार पर हमला कर रही है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा “लखीमपुर में दो बहनों की हत्या दिल दहलाने वाली हैं परिजनों का कहना है दिन दहाड़े अपहरण किया गया, रोज अखबारों और टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती, आए दिन यूपी में महिलाओं के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध में इजाफा हो रहा है. आखिर कब जागेगी सरकार? . वहीं इस मामले पर अखिलेश यादव भी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया है. अखिलेश ने लिखा है. ” लखीमपुर खीरी में किसानों के बाद दो दलित बहनों का अपहरण कर हत्या, पुलिस पर पिता का आरोप बेहद गंभीर है बिना पंचनामा बिना सहमति के पोस्टमार्टम ये हाथरस हत्याकांड की पुनरावृति है.” इस तरह सभी विपक्ष पार्टियां सरकार को चारों तरफ से घेरने की कोशिश में लगी हुई हैं. गौरतलब है कि जब इस तरह की घटनाएं होती हैं तो विपक्ष पार्टियों को इसपर अपनी राय रखते हुए सरकार को घेरने का मौका मिल जाता है. अब लखीमपुर खीरी के इस घटना को सभी राजनीतिक पार्टियां हाथरस हत्याकांड से जोड़कर देख रही हैं. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. अब आगे क्या फैसला होता है और कौन कौन सी बातें उभर कर सामने आती हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा. लेकिन वाकई ऐसी घटनाएं मानव समाज को शर्मसार करने वाली होती हैं जिसकी कोई माफी नहीं होती है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...