होमअपराधजारी है PFI के...

जारी है PFI के ठिकानो पर छापेमारी ! क्या लगेगा प्रतिबन्ध ?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिली लीड के आधार पर 27 सितंबर यानी आज 8 राज्यों की पुलिस और अन्य एजेंसियों ने एक बार फिर देशभर में फैले PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पता चला है कि इसे दूसरे राउंड की छापेमारी बताया जा रहा है. पहले दौर में NIA ने छापा मारा. जांच एजेंसियों ने PFI के कई सदस्यों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. PFI के खिलाफ दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कार्रवाई हो चुकी है जहां शाहीन बाग में अर्धसैनिक बल गश्त कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि 8 राज्यों से PFI के 170 से ज्यादा सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. वहीं, दिल्ली के जामिया में धारा-144 लागू कर दी गई है।

 दिल्ली में मचा हड़कंप

सम्बंधित : – इस तरह ISI एजेंट लड़कियां जवानों को फंसाती हैं हनी ट्रैप के जाल में

राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने करीब 30 लोगों को अरेस्ट किया है. दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर PFI की छापेमारी के बाद देर रात 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कंट्रोल रूम में स्पेशल सेल के SP स्तर के अधिकारी मौजूद थे, जबकि स्पेशल सेल के करीब 100 जवान जमीन पर थे. स्थानीय पुलिस स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच की टीमें छापेमारी में शामिल थीं. वहीं, शाहीन बाग में भी छापेमारी की गई है. वहां शोएब नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. दूसरी ओर जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों के लिए सर्कुलर जारी किया है. जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों को सख्त मना कर दिया गया है कि वे परिसर के अंदर या बाहर समूहों में इकट्ठा न हों. 19 सितंबर से 17 नवंबर तक धारा 144 लागू रहेगी. सर्कुलर में कहा गया है कि अगर कोई कानून तोड़ता है तो उसके खिलाफ यूनिवर्सिटी सख्त कार्रवाई करेगी.

यूपी में पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई

PFI से जुड़े करीब 10 लोगों को लखनऊ में हिरासत में लिया गया है. PFI के मददगारों को बख्शी तालाब, इटौंजा के साथ-साथ लखनऊ के शहरी इलाकों से पकड़ा गया है. सभी से पूछताछ जारी है. वसीम और माजिद के नेटवर्क के सभी संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. यूपी एटीएस के साथ यूपी एसटीएफ की टीमें भी पूछताछ कर रही हैं. एटीएस की टीम ने सयाना के बुलंदशहर के मोहल्ला चौधरी से 1 मौलवी को हिरासत में लिया है. उसे ATS की टीम अपने साथ ले गई है. वहीं, दूसरी तरफ गाजियाबाद में 8-10 लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है.

सम्बंधित : – लखीमपुर खीरी जघन्य हत्याकांड में पुलिस का दावा

यूपी के 8 जिलों में छापेमारी

 सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में छापेमारी की गई है. सीतापुर से PFI के 2 सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी की भी खबर है. गिरफ्तार व्यक्ति में से एक खैराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जबकि दूसरा रामपुर कला क्षेत्र का रहने वाला है, हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...