होमसामान्य जानकारीफसलों को पाले से...

फसलों को पाले से बचाने के उपाय

आज हम आपको फसलों को पाले से बचाने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे।

सर्दी के मौसम में फसलों के खराब होने का डर सदैव बना रहता है। पाले से सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा 60 से 90% तक नुकसान होने वाली फसलें चना, सरसों, जीरा, अफीम, अरहर अन्य फसलें हैं। फसलों को पाले से बचाने के लिए हम कई तरह के उपाय कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में पाले के कारण फसलें खराब हो जाती हैं। जिससे किसान को कई प्रकार की समस्याओं से सामना करना पड़ता है। इस ब्लॉग में हम आपको फसलों को पाले से बचाने के उपाय बताने जा रहे हैं कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

पाले के कारण पौधे से फल और फूल झड़ने लगते हैं। और पाले से प्रभावित फसल के रंग पीला पड़ने लगता है। पत्तियों का रंग मिट्टी के रंग की तरह दिखने लगता है। और पत्तियां झड़ने लगती हैं, सब्जियों के पौधे में पाले का अधिक प्रभाव दिखाई देता है। जिससे कभी-कभी सब्जी की संपूर्ण फसल नष्ट भी हो जाती है। ना सिर्फ सब्जियों में बल्कि फल वाले पौधे जैसे आम और पपीते में इसका असर ज्यादा दिखाई देता है।

पाले से बचाने के उपाय – 

धुआं करके :- फसलों को पाले से बचाने के लिए फसलों के आसपास या खेतों के चारों तरफ सूखी घास या फिर अन्य कूड़ा करकट जला देना चाहिए। जिससे खेत का तापमान बढ़ जाता है। खेत का तापमान बढ़ा देने के कारण फसलों को पाले से बचाया जा सकता है। धुआं करने के लिए घास और कूड़ा के साथ का क्रूड ऑयल इस्तेमाल भी कर सकते हैं। क्रूड ऑयल के कारण फसल का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाया जा सकता है।

टाटिया या वायुरोधी पौधों का इस्तेमाल :- फसलों को पाले से बचाने के लिए पौधों को सूखी घास या भूसे से ढ़क देना चाहिए। या फिर फसलों और खेतों के चारों तरफ घास और पत्तों से बनी टाटिया लगा देना चाहिए। जिससे ठंडी हवाओं का असर सीधे हमारी फसलों पर ना पड़े। पाले से बचाने के लिए छोटे पौधों को टोकरी या पत्तों की सहायता से ढक कर उसकी सुरक्षा कर सकते हैं। और दिन के समय वायुरोधक टाटिया को हटा देना चाहिए। ताकि फसलों को उचित धूप मिलती रहे जिससे फसल का तापमान निरंतर बना रहे। और फसल पाले से बची रहे।

सिंचाई :- फसलों को पाले से बचाने के लिए पाले की संभावना होने पर खेत में सिंचाई कर देना चाहिए। सिंचाई के कारण मिट्टी में नमी बन जाती है। और मृदा का तापमान बढ़ जाता है। जिसकी वजह से पाले व शीतलहर से नुकसान की संभावना कम रहती है। फसलों की सिंचाई के कारण मृदा का तापमान 1 या 2 डिग्री बढ़ जाता है। जिससे पौधों को पाले से संकट काम रहता है।

गंधक का उपयोग :- पाले की संभावना होने पर फसलों में गंधक के तेजाब के घोल का छिड़काव करना चाहिए। छिड़काव करने हेतु 1000 लीटर पानी में 1 लीटर गंधक को अच्छी तरह घोलकर एक हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रेयर के सहायता से छिड़काव करें। एक बार छिड़काव करने पर 2 हफ्ते तक इसका असर रहता है। अगर उसके बाद भी पाले पड़ने की संभावना दिखाई देती है। तो छिड़काव करने के 2 हफ्ते बाद फिर से गंधक का छिड़काव कर सकते हैं। गंधक के छिड़काव के कारण फसलों को ना सिर्फ पाले से बचाया जा सकता है। बल्कि पौधे में लोह और रासायनिकता बढ़ जाती है। जो पौधे में रोगरोधिता को बढ़ाता है। और फसलों को जल्दी पकने में सहायता करता है।
सल्फर :- फसलों को पाले से बचाने के लिए पाले की संभावना होने पर खेतों की जुताई और गुड़ाई नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मृदा का तापमान कम हो जाता है। पौधे का तापमान बनाए रखने के लिए सल्फर का छिड़काव कर सकते हैं। क्योंकि सल्फर पौधों में गर्मी बनाता है। सल्फर का छिड़काव करने के लिए 8 से 10 किलोग्राम सल्फर पाउडर को प्रति एकड़ के हिसाब से बोल सकते हैं। या घुलनशील सल्फर को 500 ग्राम प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से फसलों का उचित तापमान बना रहता है।

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको फसलों को पाले से बचाने के उपाय की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

Read more – सर्दियों में ओंठों को फटने से बचाने के घरेलू उपाय

Read more – होठों के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय

Read more – जोरदार ठंड से बचने के आसान तरीके

Read more – नकसीर रोकने के आसान और घरेलू उपाय

Read more – डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...