होमस्वास्थ्यजोरदार ठंड से बचने...

जोरदार ठंड से बचने के आसान तरीके

आज हम आपको जोरदार ठंड से बचने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे।

सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए हम कई तरीके को अपनाते हैं। सर्दी का मौसम शुरू होते ही ठंड का असर हमारी त्वचा पर दिखने लगता है। सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं। और भूख ज्यादा लगती है। ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी ठंडी एकदम से खत्म नहीं हो पाती है। इसलिए आज हम ठंड से बचने के कुछ उपाय बताने वाले हैं।

ठंड से बचने के लिए शरीर को गर्म करने के उपाय

कमरे को गर्म रखें :-

सर्दियों के दिनों में ठंड से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। कि हम जिस कमरे में सोते हैं। उसका तापमान अधिक होना चाहिए कमरे का तापमान बढ़ाने के लिए हम हीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। और अगर आपके पास हीटर नहीं है। या फिर लाइट ना हो उस टाइम पर आप कमरे में आग जला कर कमरे को गर्म कर सकते हैं। लेकिन सोते टाइम आग को बुझा कर सोए नहीं तो आग लगने का खतरा भी हो सकता है। आग लगाने के पहले कमरे की खिड़की दरवाजे खोल दें। जिससे कमरे में धुआं जमा न सके, नहीं तो आपका दम भी घुट सकता है। कमरे में लगी आग को हमेशा बिस्तर से दूर ही रखें।

ऊनी कपड़े का इस्तेमाल :-

ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करें। शरीर के किसी भी अंग को खुला ना रहने दे। ऊनी कपड़ों के साथ-साथ हाथ के लिए दस्ताने और पैर के लिए मौजे का इस्तेमाल करें। क्योंकि ज्यादातर ठंड हाथ और पैर से ही लगती है। सर्दी के समय ठंड से बचकर रहें। क्योंकि ठंडी में ही ज्यादातर संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसलिए शरीर में उचित तापमान बनाकर रखें। जिससे संक्रमण का खतरा कम रहे। क्योंकि हमारे शरीर का तापमान ही हमारे शरीर में किसी भी बीमारी के संक्रमण को रोकते हैं। 

ठंड में बिस्तर को गर्म करने के उपाय :-

कमरे को गर्म करने का उपाय हम बता चुके हैं। सिर्फ कमरे को गर्म करने से कुछ नहीं होगा। कमरे के साथ साथ हमें जिस बिस्तर में सोना है। उस बिस्तर का भी तापमान में गर्म करना होगा। बिस्तर का तापमान गर्म करने के लिए कंबल या रजाई का उपयोग कर सकते हैं। और अगर इससे भी हमारा बिस्तर गर्म नहीं होता है। तो ठंड को रोकने के लिए हम किसी कंबल या ऊनी कपड़े को बिस्तर के ऊपर बिछा सकते हैं। जिससे हमारे ऊपर और नीचे दोनों तरफ से गर्मी पैदा होने लगेगी और हमारे शरीर का तापमान गर्म हो जाता है। और हमें सर्दी में ठंड से राहत मिलती है।

शरीर के तापमान बनाए रखने के लिए व्यायाम करें :-

शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए व्यायाम करना बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। सुबह सो कर उठते ही हमें व्यायाम करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में एनर्जी तो मिलती है साथ ही हमारे शरीर का तापमान उचित रहता है। सुबह जल्दी उठकर जोगिंग के लिए जाएं। इससे हमारे शरीर का पसीना भी निकलेगा। और हमारे शरीर के तापमान में वृद्धि होगी। जो ठंड से बचने के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी रहता है।

ठंड से बचने के लिए क्या पीना चाहिए :-

ठंडी के सीजन में हम शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए गर्म तापमान वाले जैसे चाय, कॉफी, सूप आदि का सेवन कर सकते हैं। यह सब हमारे शरीर के तापमान को बढ़ाता है। लेकिन यह सब कहीं ना कहीं हमारे शरीर को हानि भी पहुंचाते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कम ही करें, शरीर के तापमान को सर्दी के मौसम में बनाए रखने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हमारे शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। साथ ही गर्म पानी पीने से हमारा पेट भी साफ रहता है। गर्म पानी के साथ साथ अपने शरीर को ऊनी कपड़ों से ढक कर रखें। इससे सर्दी के मौसम में भी आपके शरीर का तापमान बना रहता है। कुछ लोग ठंडी से बचने के लिए वाइन या शराब का इस्तेमाल करते हैं। जबकि यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक है। शराब पीने से गर्म का अनुभव तो हो सकता है। लेकिन शराब शरीर के अंदर के तापमान को कम कर देता है। शराब हमारे शरीर में कपकपी पैदा करने वाले तंत्र को धीमा कर देता है। इससे हमारे शरीर में लगने वाले ठंड का हमें पता नहीं चलता है। लेकिन यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है। इसलिए ठंड से बचने के लिए भूलकर भी वाइन या शराब का इस्तेमाल ना करें।

ठंड से होने वाली बीमारियों के नाम

ठंड के कारण कई बीमारियां होती हैं जिनमें से कुछ मुख्य बीमारियों के बारे में नीचे निम्नलिखित रुप में बताया गया है:-

सर्दी खांसी और खराश

ठंड के मौसम में सर्दी होना सामान्य बात होती है, परंतु इसका सही तरीके से ध्यान नहीं रखना यह खांसी जुकाम और गले में खराश का कारण बन सकता है, इनसे बचने के लिए ठंडी चीजों को खाने पीने में परहेज करना चाहिए, और शरीर को साफ व ठीक तरीके से ढक कर रखना चाहिए, और गले में खराश ना पढ़ने के लिए नमक के गरारे करने चाहिए.

सिर में दर्द

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि ठंड के कारण सिर में दर्द एक आम बात होती है,  ऐसे में आपको ठंड हवाओं से बचना चाहिए और सिर को इसका या टोपी से ढक कर रखना चाहिए जिससे गर्माहट बनी रहे.

सांस की समस्या

सर्दियों के दिनों में आमतौर पर सांस लेने में समस्या होती है, लेकिन अस्थमा के रोगियों के लिए इससे बहुत परेशानियां हो सकती है, इसलिए अस्थमा के रोगियों को ठंड हवा या ठंडे स्थान में जाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनकी समस्या को और बढ़ा सकती है.

जोड़ों की समस्या

जोड़ों की समस्या भी ठंड के दिनों में होने वाली सामान्य समस्या होती है, लेकिन इससे बचने के लिए आपको मालिश और सही व्यायाम करने की आवश्यकता होती है, साथ ही अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है.

ब्लड प्रेशर

सर्दियों के दिनों में रक्तचाप अधिक होने से हृदय संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इसके लिए आपको व्यायाम और सही उपचार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है.

सीने में दर्द

सर्दी के बढ़ने पर कफ या अन्य कारणों से सीने में दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, लेकिन अगर आपको खांसी भी हो रही है. तो सीने में यह दर्द जलन भी दे सकता है, साथ ही सांस लेने में तकलीफ दे सकता है, इसके लिए आप ठंड के कपड़े पहने और शरीर में ठंडी हवा ना लगने दें.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको जोरदार ठंड से बचने के आसान तरीके की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें

Read more – पढ़ाई में मन लगाने के उपाय

Read more – मुंह जीभ, गला और होठों मे छाले होने के कारण व घरेलू उपचार

Read more – रूसी हटाने के कुछ घरेलू उपाय जिनसे आपके सिर से रूसी छूमंतर हो जाएगा।

Read more – बालों को झड़ने से रोकने व मजबूत बनाने के घरेलू उपाय

Read more – चेहरे से दाग व काले धब्बे हटाने के घरेलू उपाय

Read more – अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय

Read more – सर्दी जुकाम के घरेलू उपचार

Read more – सिर दर्द है तो इन 6 घरेलू उपाय से हो जाएगा छूमंतर

Read more – 10वीं 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने की आसान तरीके

Read more – टॉप 10 व्यवसाय जिससे बने आसानी से करोड़पति

Read more – पैसा इन्वेस्ट करने के आसान तरीके

Read more – कोरोना से बचने के घरेलू व सरल उपाय

Read more – विटामिन ए की कमी के लक्षण और उपाय

Read more – वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

Read more – सर्दी में रूखी त्वचा की देखभाल करने के घरेलू उपाय

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...