होमधर्मDhanteras 2022: धनतेरस आज,...

Dhanteras 2022: धनतेरस आज, जानिए कथा, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन का होगा.. धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है. शास्त्रों के अनुसार इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. माता महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

धनतेरस की पूजा विधि

धनतेरस के दिन घर की सफाई कर सुबह स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र पहन लें.

इसके बाद षोडशोपचार विधि से देवता धनवंतरी देव की पूजा करें. साथ ही, माता लक्ष्मी की पूजा करें.

इसके बाद भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की आरती करें और प्रसाद सभी में बांटें.

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीये जलाना न भूलें.

तिथि और मूहर्त

शुभ मुहूर्त

22 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 02 मिनट पर प्रारंभ हो रही हैं और अगले दिन यानी 23 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म हो जाएगी

हिंदू कैलेंडर के अनुसार धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाई जाती है. धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा त्रयोदशी तिथि के दौरान प्रदोष काल में करने का विधान होता है. इस साल कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 02 मिनट पर प्रारंभ हो रही हैं और अगले दिन यानी 23 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म हो जाएगी फिर चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. हिंदू धर्म में कोई भी व्रत या त्योहार उदया तिथि के आधार ही मनाई जाती है. ऐसे में त्रयोदशी की उदया तिथि 23 अक्टूबर को है.

धनतेरस की पौराणिक कथा

ऐसा कहा जाता है कि एक समय भगवान विष्णु मृत्युलोक में विचरण करने के लिए आए हुए थे. उस समय लक्ष्मी जी ने भी उनसे साथ चलने का अनुरोध किया. तो विष्णु जी ने कहा कि यदि तुम मेरी एक बात मानोगी तो फिर मेरे साथ चल सकती हो. तब लक्ष्मी जी उनकी बात मान गई और भगवान विष्णु के साथ पृथ्वी पर आ गईं. कुछ समय के बाद एक स्थान पर पहुंचने के बाद भगवान विष्णु जी ने लक्ष्मी जी से बोला कि मैं जब तक नहीं आता तुम यहीं रहना.

मैं दक्षिण की ओर जा रहा हूँ, तुम वहाँ पर मत आना. विष्णु के जाने पर लक्ष्मी को उत्सुकता हुई कि दक्षिण दिशा में ऐसा क्या रहस्य है कि मुझे मना किया गया है और भगवान स्वयं चले गए. जैसे ही भगवान आगे बढ़े, लक्ष्मी भी उनके पीछे-पीछे चलीं. थोड़ा आगे जाने पर उसे सरसों का एक खेत दिखाई दिया जिसमें बहुत सारे फूल थे. सरसों की सुंदरता देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गई और फूल तोड़कर श्रृंगार कर आगे बढ़ गई. आगे जाकर लक्ष्मी जी ने गन्ने के खेत से गन्ना तोड़ा और रस चूसने लगी. उसी क्षण विष्णु जी आए और लक्ष्मी जी पर क्रोधित हो गए और उन्हें श्राप दिया कि मैंने तुम्हें यहां आने से मना किया था, लेकिन तुमने नहीं सुनी और किसान के चोरी का अपराध किया. अब आप इस किसान की इस जुर्म के लिए 12 साल सेवा करें. यह कहकर प्रभु उन्हें छोड़कर क्षीरसागर चले गए. तब लक्ष्मी जी उस गरीब किसान के घर में रहने लगी.

एक दिन लक्ष्मीजी ने किसान की पत्नी से कहा कि स्नान करने के बाद पहले मेरे द्वारा बनाई गई इस देवी लक्ष्मी की पूजा करो, फिर रसोई बनाओ, फिर तुम जो मांगोगे वह तुम्हें मिलेगा. किसान की पत्नी ने भी ऐसा ही किया. पूजा के प्रभाव और लक्ष्मी की कृपा से दूसरे दिन से ही किसान का घर अन्न, धन, रत्न, सोना आदि से भर गया. लक्ष्मी ने किसान को पैसे और अनाज से पूरा किया. किसान के 12 वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ बीते. फिर 12 साल बाद लक्ष्मीजी जाने को तैयार हो गईं.

जब विष्णु लक्ष्मी को लेने आए तो किसान ने उन्हें भेजने से इंकार कर दिया. तब भगवान ने किसान से कहा कि उन्हें कौन जाने देना चाहता है, वे चंचल हैं, वे कहीं ठहरतीं नहीं हैं. कोई उन्हें रोक नहीं सका. वह मेरे द्वारा शापित थी, इसलिए वह 12 वर्षों से आपकी सेवा कर रही थी. आपकी 12 वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी है. किसान ने हठपूर्वक कहा कि नहीं, अब मैं लक्ष्मीजी को जाने नहीं दूंगा. तब लक्ष्मीजी ने कहा कि हे किसान, तुम मुझे रोकना चाहते हो, तो जो मैं कहती हूं वह करो. कल तेरस है. आप कल घर को लीप- पोतकर साफ करें. रात को घी का दीपक जलाकर, शाम को मेरी पूजा करके और तांबे के कलश में धन मेरे लिए रखना. मैं उस कलश में निवास करूंगी, लेकिन मैं पूजा के समय तुम्हें दिखाई नहीं दूंगी. मैं इस एक दिन की आराधना करके पूरे वर्ष तुम्हारे घर से बाहर नहीं निकलूंगी. यह कहकर वह दीपों के प्रकाश से दसों दिशाओं में फैल गई. अगले दिन किसान ने लक्ष्मीजी की कथा के अनुसार पूजा की. उनका घर धन से भर गया. इसी वजह से हर साल तेरस के दिन लक्ष्मीजी की पूजा की जाती थी.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...