होमसामान्य जानकारीसूर्य ग्रहण 2022 कब...

सूर्य ग्रहण 2022 कब है और क्या होता है सूर्य ग्रहण?

इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है , पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगा था लेकिन भारत में नजर नहीं आया था. बता दें 24 अक्टूबर को दिवाली लक्ष्मीपूजन है और 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगने वाला है ऐसे में दिवाली पर भी इस ग्रहण का असर पड़ सकता है.

ज्योतिष शास्त्र में सूर्यग्रहण का विशेष महत्व है हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास अमावस्या के दिन सूर्यग्रहण लगेगा. इस दिन कई सारी घटनाएं होंगी यह सूर्यग्रहण काफी प्रभावशाली रहने वाला है 25 अक्टूबर को लगने वाले इस सूर्यग्रहण का असर सभी राशियों पर अगल अलग पड़ने वाला है कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम तो कुछ राशियों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आने वाला है.

गोवर्धन पूजा को लगेगा ग्रहण

25 अक्टूबर यानि कि गोवर्धन पूजा के दिन सूर्यग्रहण लगने वाला है ये साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा, सूर्यग्रहण शाम 4: 29 मिनट से शाम 5:24 मिनट तक रहेगा तकरीबन एक घंटे तक सूर्यग्रहण रहने रहने वाला है और इस ग्रहण का दिवाली के त्योहार पर कोई असर नही पड़ने वाला है लेकिन गोवर्धन पूजा के दिन ग्रहण रहेगा हालांकि इस बार का सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने वाला है इसलिए गोवर्धन पूजा करने में कोई दिक्कत नहीं है.

सूतक काल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूतक काल सूर्य ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से लग जाता है और जैसे ही ग्रहण खत्म होता है सूतक काल भी समाप्त हो जाता है. मुख्य रूप से सूतक काल उन जगहों पर मान्य होता है जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देता है और इस बार भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा.

किन किन जगहों पर दिखाई देगा ग्रहण?

25 अक्टूबर पर लगने वाला सुर्यग्रहण अफ्रीका, महाद्वीप का उत्तरीपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण पश्चिम भाग और अटलांटिक में नजर आएगा भारत के किसी भी इलाके में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा.

सम्बंधित : – चंद्र ग्रहण 2022 : जानें किस दिन लगेगा इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण और आखिर क्यों लगता है चंद्रग्रहण

साल में कितने बार लगता है सूर्य ग्रहण?

खगोलशास्त्र के अनुसार हर 18 साल के अंदर 41 बार ग्रहण लगते हैं, खगोलशास्त्रियों का कहना है कि एक साल में ज्यादा से ज्यादा पांच बार ग्रहण लग सकता है.

सूर्य ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए?

सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विषेश रूप से ध्यान रखना चाहिए उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए जब सूर्य ग्रहण लगा वो तो उस दौरान सोना नहीं चाहिए साथ साथ सूर्य ग्रहण की किरणे घर में ना आए इसके लिए खिड़कियों को बंद रखना चाहिए. सूर्यग्रहण के दौरान भोजन बनाना या भोजन करना नहीं चाहिए अगर भोजन बना कर रखा है तो ग्रहण के दौरान खाने में एक तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए. सूर्यग्रहण जब लगा हो तो नुकीने चीजों सुई, चाकू , पिन कैंची आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए सूर्य ग्रहण को देखने से भी बचना चाहिए इस सारी बातों का गर्भवती महिलाओं को विषेश रूप से ध्यान रखना चाहिए.

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

जब चंद्रमा और पृथ्वी जैसे एक खगोलीय पिंड की छाया एक दूसरे पर पड़ती है तो ग्रहण होता है , जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य की बीच आ जाता है तो सूर्यग्रहण होता है. सूर्य ग्रहण के दौरान आकाशीय पिंडों का क्रम सूर्य चंद्रमा पृथ्वी या स्मी है.

सम्बंधित : – गरबा: जो पूरे देश में खेला जाता है,क्या है इसकी मान्यता ?

कितने प्रकार के सुर्यग्रहण होते हैं?

पूर्ण सूर्य ग्रहण ( Total solar Eclipse)

जब चंद्रमा पृथ्वी को पूर्ण रूप से ढक लेता है तो ऐसे में चमकती सूरज की जगह एक काली तस्तरी दिखाई देती है और इसमें सबसे सुंदर दिखाई देता है डायमंड रिंग. काली तस्तरी के जरा सा पीछे से निकलने वाला थोड़ा सा सूरज हीरे की अंगूठी जैसा दिखाई देता है. पूर्ण रूप से ढकने की स्थिति को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं.

आंशिक सूर्य ग्रहण ( Partial solar Eclipse)

आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक सीधी लाइन में नहीं होते और चंद्रमा सूर्य को थोड़ा की ढक पता है यह स्थिति खंड ग्रहण कहलाती है.

वलयाकार सूर्यग्रहण (Annular solar Eclipse)

जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर होता है और इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है ऐसे में सूर्य के बाहरी क्षेत्र के प्रकाशित होने के कारण कंगन के जैसा चमकता है और इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं. इस ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी से काफी दूर होता है इसलिए पृथ्वी पर उसकी छाया बहुत कम पड़ती है बस उसके पीछे सूर्य का कुछ भाग दिखाई देता है.

सम्बंधित : – श्यामा तुलसी के फायदे और उपयोग

6 राशियों पर पड़ेगा असर

तुला

25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर तुला राशि पर पर पड़ेगा इस राशि के लोगों को विशेष रूप से अपने सेहत का ख्याल रखना होगा आर्थिक परेशानी भी हो सकती है जो लोग वाहन चलाते हैं उन्हें ध्यान रखने की आवश्यकता है.

वृष राशि

वृष राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है अपने खान पान पर विषेश ध्यान रखें. किसी बात की चिंता भी इस राशि के लोगों को सता सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अपने खर्चों पर विषेश ध्यान देने की जरूरत है खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है आमदनी में भी रुकावट आएगी, काम में देरी होगी लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में भी खटास आने की संभावना है.

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति में परेशानी देखने को मिलेगी किसी भी चीज में निवेश करने से पहले जानकारों से सलाह जरूर लें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है इस राशि के लोगों को धन हानि की संभावना अधिक है.

मकर राशि

मकर राशि जातकों पर सूर्य ग्रहण का ज्यादा असर देखने को मिलेगा इस समय इस राशि के लोग बीमार पड़ सकते हैं किसी बात को लेकर मन में डर भी पैदा हो सकता है.

उपाय

सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए दान करना शुभ रहेगा दान में गेहूं, गुण, मसूर और तांबे के बर्तन का दान करना अच्छा माना जाता है. इस प्रकार आप उपाय कर सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बच सकते हैं.

सम्बंधित : – अक्टूबर में होने वाले त्योहारों की सूची (लिस्ट) शुभ मुहूर्त सहित

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...