होमधर्मChhath Puja 2022 :...

Chhath Puja 2022 : – जानिए क्यों मनाया जाता है छठ, क्या है इसका पौराणिक महत्व

छठ का त्योहार बिहार या पूरे भारत का एकमात्र त्योहार है जो वैदिक काल से चल रहा है और आज यह बिहार की संस्कृति भी बन गया है. उत्तर प्रदेश और खासकर बिहार में छठ त्योहार का खास महत्व है. छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि ज्यादा दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जो पूरे 4 दिनों तक चलता है. इसकी शुरुआत स्नान और भोजन से होती है, जो डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होती है. आपको पता होना चाहिए कि छठ का त्योहार एक साल में दो बार मानने की परंपरा  है. पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में. चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पर्व को ‘चैती छठ’ और कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले पर्व को ‘कार्तिकि छठ’ कहा जाता है. यह पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है.  इसका एक विशिष्ट ऐतिहासिक महत्व भी है.

छठ पूजा की परंपरा ऐसे शुरू हुई

छठ पूजा की परंपरा कैसे शुरू हुई, इसके संदर्भ में कई कहानियां प्रचलित हैं. एक मान्यता के अनुसार, जब राम-सीता 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे, तो उन्होंने रावण को मारने के पाप से छुटकारा पाने के लिए ऋषियों के आदेश पर राजसूर्य यज्ञ करने का फैसला किया. उन्होंने मुग्दल ऋषि को पूजा के लिए आमंत्रित किया. मुग्दल ऋषि ने गंगाजल छिड़क कर माता सीता को पवित्र किया और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को सूर्य देव की पूजा करने का आदेश दिया. इसके साथ ही सीता मुग्दल ऋषि के आश्रम में रहीं और 6 दिनों तक सूर्य देव की पूजा की.  सप्तमी के दिन फिर से सूर्योदय के समय अनुष्ठान करने के बाद उन्हें सूर्य देव की कृपा प्राप्त हुई.

सम्बंधित : – सूर्य ग्रहण 2022 कब है और क्या होता है सूर्य ग्रहण?

कुछ लोगों का ये भी है मानना

महाभारत काल से शुरू हुआ छठ पर्व

हिंदू मान्यता के अनुसार, किंवदंती प्रचलित है कि छठ त्योहार महाभारत काल से शुरू हुआ था. इस पर्व की शुरुआत सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य पूजा कर की थी. ऐसा कहा जाता है कि कर्ण भगवान सूर्य के भक्त थे और वह प्रतिदिन घंटों पानी में खड़े होकर उन्हें अर्घ्य देते थे. सूर्य की कृपा से ही वे एक महान योद्धा बने. आज भी छठ में सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा प्रचलित है.

कुछ लोग कहते है ये सच्चाई है छठ व्रत के पिछे 

छठ त्योहार की एक और कथा है. कहते है पांडवों ने पूरे राज्य को जुए में खो दिया था, तब द्रौपदी ने छठ व्रत किया था. इस व्रत से उनकी मनोकामना पूरी हुई और पांडवों को सब कुछ वापस मिल गया. संसार में ये परंपरा प्रचलित है कि सूर्य देव और छठी मैया का संबंध भाई-बहन का है. इसलिए छठ के दिन सूर्य की पूजा करना फलदायी माना जाता था.

सम्बंधित : – कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार

आपको बता दें इन कथाओं के अलावा एक अन्य कथा भी काफी प्रचलित है. पुराणों के अनुसार प्रियव्रत नाम के एक राजा की कोई संतान नहीं थी. राजा ने इसके लिए काफी प्रयास भी किए, परंतु उन्हें कोई लाभ नहीं मिला. राजा की ये हालत देखकर महर्षि कश्यप ने  संतान प्राप्ति के लिए पुत्रयष्टि यज्ञ करने की सलाह दी. फिर यज्ञ के बाद रानी ने एक पुत्र को जन्म दिया, परंतु वह मृत पैदा हुआ. राजा के मृत बच्चे की खबर सुनकर पूरे शहर में मातम सा छा गया. ऐसा कहा जाता है कि जब राजा अपने मृत शिशु को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त आसमान से एक चमकीला विमान धरती पर आ उतरा. उसमें बैठी देवी ने कहा, ‘मैं षष्ठी देवी और विश्व के सभी बच्चों की रक्षक हूं’. यह कहने के बाद देवी ने शिशु के मृत शरीर को छुआ, जिससे वह जीवित हो गया. तभी से राजा ने अपने राज्य में इस त्योहार को मनाने का ऐलान कर दिया.

सम्बंधित : – प्रदोष व्रत कथा | प्रदोष व्रत लिस्ट 2022

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...