होमधर्मआज कार्तिक पूर्णिमा पर...

आज कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण बरतें सावधानियां नहीं तो होगा बुरा असर

आज शाम 5 बजकर 15 मिनट से साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण प्रारंभ होगा और 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा बता दें आज कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का दिन है और मेष राशि पर ये चंदग्रहण लगेगा कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है और आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही लग रहा है सबसे बड़ा चंद्रग्रहण.

क्यों लगता है चंद्रग्रहण?

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और सूरज की किरणे चंद्रमा तब नहीं पहुंच ऐसी स्थिति में चांद पृथ्वी के सबसे अंधेरे हिस्से में एंट्री करेगा जिसकी वजह से चांद का रंग लाल हो जायेगा जिसे ब्लड मून नाम दिया गया है. साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को बुध पूर्णिमा के दिन लगा था आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है.

आज सूतक काल कब लगेगा और क्या ना करें

ये चंद्रग्रहण भारत में भी नजर आने वाला है इसलिए सूतक काल मान्य होगा और इस दौरान वाराणसी से लेकर मथुरा के कई बड़े मंदिरों के कपाट बंद होंगे.

जाने सूतक काल कब लगेगा और इस दौरान क्या ना करें.

सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाता है इसलिए आज सुबह 8 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए इस दौरान पूजा पाठ भी नहीं करनी चाहिए इस दौरान गर्भवती महिलाएं नुकीली और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल ना करें और ना ही घर से बाहर निकलें शास्त्रों में सूतक काल के दौरान खाने पीने की भी मनाही होती है . लेकिन बच्चों और बुजुर्गों को खाने पीने की छूट है वो सूतक काल में खा पी सकते हैं.

कहां कहां लगेगा चंद्रग्रहण

ये चंद्रग्रहण भारत के अलावा एशिया, आस्ट्रेलिया, पूर्वोत्तर यूरोप , उत्तरी पूर्वी अमेरिका इसके अलावा कनाडा , ग्वाटे माला क्यूबा , थाईलैंड , इंडोनेशिया, फिलिपिंस जापान, चीन, म्यांमार आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा.

भारत में कहां और कब लगेगा आज चंद्रग्रहण

दिल्ली – आज शाम 5 बजकर 32 मिनट पर
कोलकाता -शाम 05 बजे
मुंबई – 06 बजकर 05 मिनट पर
चेन्नई -05 बजकर 42 मिनट पर
पटना – 05 बजकर 05 मिनट पर
रांची – 05 बजकर 07 पर
लखनऊ – 05 बजकर 20 मिनट पर
नोएडा – 05 बजकर 32 मिनट पर लगेगा चंद्रग्रहण.

आज चंद्रग्रहण के दौरान क्या ना करें

चंद्रग्रहण के दौरान सीधे चंद्रमा की तरफ ना देखें यानि की नग्न आखों से चंद्रमा की तरफ नहीं देखना चाहिए.

चंद्रग्रहण के दौरान बाहर ना जाएं खासकर गर्भवती महिलाएं बाहर ना जाएं गर्भ पर सूरज के किरणों का बुरा असर पड़ता है.

चंद्रग्रहण के दौरान कुछ खाना पीना नहीं चाहिए.

चंद्रग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए मंदिर के कपाट बंद कर दें.

आज ध्यान रखें चंद्रग्रहण के दौरान अपने साथ कोई भी धारदार या नुकीली चीज ना रखें.

गर्भवती महिलाएं चाकू, सुई या किसी भी प्रकार की नुकीली और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल ना करें

आज के दिन क्या करें.

आज जो चंद्रग्रहण लगने वाला है उसका असर सारी राशियों पर होगा इसलिए आज के दिन सभी को संभल कर रहना होगा.

चंद्रग्रहण के दौरान शांत रहें नकारात्मक सोच और चीजों से दूर रहें.

खाने पीने की सभी वस्तुओं में तुलसी का पत्ता डाल दें.

गर्भवती महिलाएं चंद्रग्रहण के दौरान पास में नारियल लेकर रखे ग्रहण समाप्त होने के बाद उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें.

चंद्रग्रहण के समय शिव की आराधना करे ग्रंथ का अध्यन करें.

सभी लोग मिलकर भगवान का भजन करें .

चंद्रग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए.

नदियों के किनारे दीप दान करें क्योंकि आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ देव दिवाली का योग है इसलिए आज के दिन दीप दान शुभ माना जाता है.

चंद्रग्रहण के बाद पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें.

घर में चारों तरफ गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए.

चंद्रग्रहण समाप्त होने पर अनाज दान अवश्य करें.

चंद्रग्रहण का राशि पर क्या प्रभाव और उसके उपाय

मेष राशि

धन और मानसिक तनाव को लेकर परेशानी हो सकती है.

उपाय-मेष राशि वाले जल में मिश्री मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें.

वृष राशि
आंखों की परेशानी परिवारिक झगड़ा

उपाय- वृष राशि वाले नमक का सेवन कम करें और शिव की आराधना करें

मिथुन राशि
धन और संपत्ति को लेकर कलेश

उपाय – मिथुन राशि वाले भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें

कर्क राशि

बीमारियां परेशानी दे सकती हैं.

उपाय – कर्क राशि वाले ऊं सोमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें

सिंह राशि

बीमारियों पर पैसा खर्च हो सकता है.

उपाय -सिंह राशि वाले नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें.

कन्या राशि

रुके हुए पैसे मिलने में परेशानी

उपाय – कन्या राशि वाले एक चुटकी चावल शिवलिंग पर अर्पित करें

तुला राशि

रोजगार में उतर चढ़ाव हो सकता है.

उपाय – तुला राशि वाले सुबह के समय शिव चालीसा का पाठ करें

वृश्चिक राशि

पिता के सेहत में उतार चढ़ाव देखा जा सकता है.

उपाय- वृश्चिक राशि वाले चांदी के बर्तन में पानी पीएं

धनु राशि

ससुराल से संबंध खराब हो सकते हैं .

उपाय – धनु राशि वाले बुजुर्ग महिलाओं को अन्न और वस्त्र दान करें.

मकर राशि

व्यापार में अचानक उतार चढ़ाव हो सकता है.

उपाय -मकर राशि राशि वाले गुलाबी आसान पर बैठकर चंद्र स्तोत्र का पाठ करें.

कुंभ राशि

अचानक गुप्त शत्रु और बीमारियां परेशान कर सकती हैं.

उपाय – कुंभ राशि सुबह के समय शिवाष्टक का पाठ करें.

मीन राशि

अचानक प्रेम प्रसंग में दरार आ सकती है.

उपाय – मीन राशि वाले दाएं या बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में मोती धारण करें.

आप भी अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय ताकि आपके राशि पर पड़ने वाला चंद्रग्रहण का दुष्प्रभाव कम हो जाए.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...