होमसामान्य जानकारीजाने नौकरी छोड़ने के...

जाने नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद निकाल सकते हैं PF का पैसा

नौकरी पेशा लोगों के लिए पीएफ अकाउंट में जमा रकम एक बड़ी सेविंग के रूप में होती है जिसे वो चाहें तो रिटायरमेंट के बाद इन्वेस्ट या सेविंग कर सकते हैं, पीएफ की रकम सिर्फ रिटायरमेंट के बाद नहीं बल्कि बीच में नौकरी छोड़ने या निकाले जाने पर भी आप प्राप्त कर सकते हैं लेकिन अधिकतर लोगों का ये सवाल होता है कि नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद हम पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं. आज के हमारे इस आर्टिकल का मकसद यही है की आपको इनकी पूरी जानकारी दें कि आप नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं और कैसे.

पीएफ क्या है?

पीएफ का फुल फॉर्म प्रोविडेंट फंड होता है और हिंदी में इसे भविष्य निधि कहा जाता है यह एक ऐसा अकाउंट है जिसमें आपके सैलरी से 12 प्रतिशत हर महीने कट कर इसमें जमा होता है एक प्रकार से यह आपका सेविंग अकाउंट है समझ लीजिए जिसमें आपकी सैलरी का थोड़ा हिस्सा कट कर पीएफ अकाउंट में जमा हो जाता है जो भविष्य में आपके लिए काफी मददगार साबित होता है. ये भी दो प्रकार का होता है जो लोग नौकरी करते है उनके लिए EPF यानि एम्पलाई प्रोविडेंट फंड और दूसरा PPF यानि पब्लिक प्रोविडेंट फंड ये उनके लिए जो किसी प्रकार का व्यापार करते हैं इसे कोई भी खुलवा सकता है.

नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ का पैसा मिलता है

मान लीजिए आप किसी कंपनी में काफी समय से काम कर रहे हैं अचानक आपने नौकरी छोड़ दी उसके बाद आप चाहेंगे जो भी आपके पीएफ का पैसा है वो उस कंपनी से निकाल लें लेकिन यहां सवाल ये आता है कि नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद आप पैसा निकाल सकते हैं आपको बता दें नौकरी छोड़ने के दो महीने के बाद आप अपने पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं लेकिन अगर आप ने बीच में यानि की दो महीने के भीतर किसी और कंपनी को ज्वाइंट कर लिया और नई नौकरी लग गई तो आप अपने पीएफ रकम को नहीं निकाल सकते हैं. नौकरी छोड़ने के बाद अगर आप दो महीने बेरोजगार हैं तो आप EPF अकाउंट से पूरा पैसा निकाल सकते हैं ये सुविधा नौकरी छोड़ने और निकाले जाने दोनों परिस्थियों में लागू होती है. लेकिन पहली नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी ज्वाइंट करने पर PF का पूरा पैसा नहीं निकाल सकते बल्कि पुराने पीएफ का पैसा नए पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं.

कैसे और कब करें अप्लाई

नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के दो महीने बाद अप्लाई करना होता है.
सबसे पहले फॉर्म भरना होता है.
फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से भर सकते हैं.
आखिरी निपटारा के लिए अपना मोबाइल नंबर देना होता है .
अंतिम निपटारा के लिए पैन कार्ड जरूरी है.
अगर आप अंतिम निपटारा करना चाहते हैं तो इसके लिए आप को फॉर्म 19 भरना होगा.

कितने दिन में पीएफ का पैसा मिलता है

अगर आप EPFO के ऑफिस जाकर ऑफलाइन फॉर्म भरते हैं तो दो हफ्ते में पैसा मिल जाना चाहिए.
और ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं तो आपके पैसे 7 दिन के अंदर आ जाना चाहिए.
गवर्मेंट ने वैसे तो किसी भी पेंशन या इंश्योरेंस के क्लेम का निपटारा 20 दिन के अंदर करने का नियम बनाया है कुछ केस में पैसा आने में काफी समय भी लग जाता है .

इस तरह आप नौकरी छोड़ने के दो महीने बाद अपने पीएफ के पैसे के लिए क्लेम कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे अगर आप की दूसरी नौकरी लग गई है तो आप पीएफ के पूरे पैसे के लिए क्लेम नहीं कर सकते हैं.

Official Site : https://www.epfindia.gov.in/site_hi/index.php

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...