होममनोरंजनभोजपुरीभोजपुरी इंडस्ट्री के वो...

भोजपुरी इंडस्ट्री के वो स्टार्स जिन्होंने शादीशुदा होने के बाद भी रखा अफेयर 

भोजपुरी सिनेमा भी अब किसी से पीछे नहीं रहा. यहां भी भारी बजट की फिल्में और विदेशों में शूटिंग होने लगी है. लेकिन इन सब के बीच  भोजपुर इंडिस्ट्री के कुछ ऐसे बड़े कलाकार हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. भोजीवुड में ज्यातार एक्टर शादीशुदा हैं इसके बावजूद उनके कई अभिनेत्रियों के साथ लिंकअप की खबरे सामने आई हैं. चलिए एक नजर डालते हैं भोजपुरी के उन पांच बड़े नामों पर जिन्होंने अफेयर्स के मामले में खूब सुर्खियां बटोरीं हैं.

पवन सिंह

भोजपुरी के सुपर स्टार रिकार्ड मशीन पवन सिंह जिन्होंने “लगावेलू जब लिपस्टिक” गाने के बाद पीछे मूड कर नहीं देखा. आज के समय में भोजपुरी फिल्मों के दीवानों के लिए पवन सिंह सलमान और शाहरुख से कम नहीं. लाखों चाहने वाले हैं इनके. आप को बता दें पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं. अभी हाल में ही उनकी दूसरी पत्नी से तलाक का मामला हो या किसी एक्ट्रेस से अफेयर की खबर हो. पवन सिंह का नाम भोजपुरी की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा शादीशुदा होने के बाद भी पवन सिंह रिलेशनशिप में रहे. ताजा खबरों की माने तो इन दिनों पवन सिंह स्मृति सिन्हा को डेट कर रहे हैं. हर जगह दोनों एक साथ स्पॉट किए जाते हैं. इससे पहले पवन और अक्षरा सिंह का अफेयर कई सालों तक चला खबरें तो ये भी आई थीं की पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने चुपके से शादी कर ली है. कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के रिश्तों में ऐसी कड़वाहट आई की आज दोनों एक दूसरे का मुंह तक देखना पसंद नहीं करते.

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव व काजल राघवानी

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव वैसे तो शादीशुदा और दो बच्चों के बाप हैं, बावजूद इसके इनके भी लव अफेयर के चर्चे भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब थें. खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ इनके रिश्ता किसी से छुपा नहीं था. हालांकि खेसारी ने इसपर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा लेकिन काजल ने बातों की बातों में अपने और खेसारी के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी. फिलहाल अब दोनों साथ नहीं हैं दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं.

सम्बंधित : – भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस स्टाइल और ग्लैमर के मामले में देती हैं बी टाउन की एक्ट्रेस को टक्कर

निरहुआ

निरहुआ

जुबली स्टार दिनेश लाल यादव जिन्हें लोग निरहुआ के नाम से जानते है. आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव की शादी कई साल पहले हो गई थी. लेकिन भोजपुरी फिल्मों में काम करने के दौरान ये भी अपना दिल किसी को दे बैठे. वैसे तो निरहुआ एक जेंटलमैन एक्टर माने जाते हैं, लेकिन इसके बाबजूद वे भी अपनी कोस्टार और प्रसिद्ध अभिनेत्री पाखी हेगड़े के प्यार में दीवाने थें. फिलहाल अब निरहुआ की लाइफ में पाखी हेगड़े तो नहीं हैं, लेकिन अब  बेहद खूबसूरत और भोजपुरी इंडस्ट्री की जान कही जाने वाली आम्रपाली दुबे और उनके बीच की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है. दोनों एक दूसरे के साथ रहते हैं एक साथ हर जगह देखें जाते हैं यहां कि दिनेशलाल यादव के चुनावी दौर में एक मजबूत कंधा बनकर खड़ी थीं आम्रपाली दुबे.

रवि किशन

रवि किशन

भोजपुरी के महानायक रवि किशन भोजपुरी के साथ साथ बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी नाम कमाया है. आज भले गोरखपुर से सांसद रवि किशन राजनीति गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त हैं. लेकिन एक दौर था जब इनके और एक्ट्रेस नगमा के बीच अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं वैसे तो नगमा बॉलीवुड से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्हे भोजपूरी इंडस्ट्री में लाने में सबसे बड़ा हाथ रवि किशन का ही था.फिलहाल दोनों के रास्ते अब अलग हैं दोनों अपनी अपनी लाइफ में बिजी हैं.

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी

भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आते हो, लेकिन अपने दौर के एक सुपरहिट एक्टर थें. भोजपुरी इंडस्ट्री की सारी हीरोइनें इनके साथ काम करने की तमन्ना रखती थीं. मनोज तिवारी ने दो शादियां की पहली पत्नी से तलाक होने के बाद उन्होंने सुरभि तिवारी से शादी की. मनोज का पहली पत्नी से तलाक की वजह स्वेता तिवारी को माना जाता है. क्योंकि अभिनेता मनोज तिवारी और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस स्वेता तिवारी के साथ रिलीनशिप की खबरें चारों तरफ आग की तरह फैली हुई थीं इसी शक में मनोज की पहली पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया था.

ये थीं भोजपुरी स्टार्स के अफेयर की कुछ खबरें. इस तरह की मनोरंजन जगत की गॉसिप और चटपटी भरी खबरों के लिए बने रहिए नव जगत के साथ.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो क्यों छोड़ रहे हैं कलाकार? जानिए दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा, राज अनादकट के शो छोड़ने के असली कारण

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से क्यों अलग हुए मुख्य कलाकार? जानिए दयाबेन, शैलेश लोढ़ा, टप्पू, जेनिफर मिस्त्री के शो छोड़ने के पीछे विवाद, अनुबंध और असली वजहें।

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा: जानिए पूजा विधि, प्रिय रंग, भोग, कथा और सिद्ध स्तुति मंत्र

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करें? जानिए मां का प्रिय रंग, विशेष भोग, पौराणिक कथा, पूजा विधि और कष्ट निवारक स्तुति मंत्र का संपूर्ण विवरण।

यूट्यूब से ज्यादा पैसे अब आप ट्विटर से कमा सकते हैं

ट्विटर खरीदने के बाद टेस्ला के मालिक एलन मस्क नए नए...

ऐप लॉक कैसे हटाएं: पासवर्ड भूल जाने पर भी किसी भी मोबाइल का App Lock कैसे बंद करें (2026 गाइड)

App Lock Kaise Hataye? जानिए Redmi, Realme, Vivo, Samsung और Oppo फोन में ऐप लॉक बंद करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और पासवर्ड भूलने पर लॉक रीसेट करने की गाइड।

बवासीर की सबसे असरदार आयुर्वेदिक दवा और टेबलेट: Piles Tablet Ayurvedic & Treatment in Hindi

बवासीर की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा और टेबलेट कौन सी है? जानिए खूनी व बादी बवासीर, मस्से सुखाने और पुरानी कब्ज की 7 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाओं की संपूर्ण 2026 गाइड।

विदारीकंद के फायदे, उपयोग और सही सेवन विधि: Vidarikand Benefits, Uses & How to Use in Hindi

विदारीकंद के फायदे क्या हैं और इसका सेवन कैसे करें? जानिए पौरुष शक्ति, वजन बढ़ाने, महिलाओं के स्वास्थ्य व स्तन्य वृद्धि में विदारीकंद चूर्ण के 10 औषधीय लाभ।

सफेद मूसली किस काम आती है: पौधे की पहचान, फायदे, सही सेवन विधि और खुराक: Safed Musli Uses In Hindi

सफेद मूसली किस काम आती है और इसका पौधा कैसा होता है? जानिए सफेद मूसली के पौधे की पहचान, 10 चमत्कारी फायदे, पौरुष शक्ति, सेवन विधि व खुराक की 2026 गाइड।

भारत के प्रमुख सरकारी व प्राइवेट आयुर्वेदिक अस्पताल: Government & Private Ayurveda Hospital List With Address

भारत के शीर्ष सरकारी व प्राइवेट आयुर्वेदिक अस्पताल, पूर्ण पता (Address), केंद्रीय व राज्य संस्थान, कोट्टक्कल, पतंजलि, कवर्ड बीमारियां व 2026 डायरेक्टरी।

चंद्रप्रभा वटी के फायदे, उपयोग, घटक और सही सेवन विधि: Chandraprabha Vati Uses In Hindi

चंद्रप्रभा वटी के 10 चमत्कारी फायदे, मूत्र विकार, यूटीआई (UTI), धातु क्षय, प्रोस्टेट वृद्धि, 37 औषधीय घटक, खुराक और 2026 संपूर्ण जानकारी।

भारत में ब्लड शुगर कंट्रोल करने की सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Sugar Control In India

भारत में उपलब्ध ब्लड शुगर कंट्रोल करने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, BGR-34, आयुष-82, मधुनाशिनी, जामुन चूर्ण, डोज व 2026 गाइड।

पेट की गैस और गैस्ट्रिक समस्या की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Gastric Problem In Hindi

पेट में गैस, अफारा, पेट फूलना और गैस्ट्रिक दर्द की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, हिंग्वाष्टक चूर्ण, शंख वटी, लवण भास्कर और घरेलू उपचार 2026।

डायबिटीज (शुगर) के रोगियों के लिए सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Diabetic In Hindi

डायबिटीज (मधुमेह) के रोगियों के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, अग्न्याशय पुनरुद्धार, वसंत कुसुमाकर रस, जामुन-करेला काढ़ा और 2026 गाइड।

सूखी और कफ वाली खांसी की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं व सिरप: Best Ayurvedic Medicine For Cough In Hindi

सूखी खांसी, बलगम वाली खांसी और गले की खराश की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, सितोपलादि चूर्ण, वासावलेह, काढ़े और 2026 संपूर्ण उपचार गाइड।

यूरिक एसिड कम करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू उपचार: Best Ayurvedic Medicine For Uric Acid In Hindi

यूरिक एसिड कम करने और गाउट (वात-रक्त) के जोड़ों के दर्द से राहत पाने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, कैशोर गुग्गुलु, पुनर्नवा, परहेज और 2026 गाइड।

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधियां: Best Immunity Booster Ayurvedic Medicine In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, च्यवनप्राश, गिलोय, अश्वगंधा, ओजस वर्धक काढ़े, खुराक और 2026 क्लिनिकल गाइड।