होमदेशभारत का पहला स्वदेशी...

भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत एक्शन के लिए है पूरी तरह तैयार, इसे देख दुश्मनों के छूटेंगे पसीने

भारत के इतिहास में पहली बार समुद्र का एक ऐसा सिपाही भारतीय नौसेना में शामिल हुआ जिसे देख दुश्मनों के होश उड़ जायेंगे. 2 सितंबर शुक्रवार को भारतीय नौसेना में स्वदेशी विमान वाहन पोत INS विक्रांत शामिल हुआ. पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना को समर्पित कर दिया. INS विक्रांत के आ जाने से देश की ताकत दुगनी हो गई है.

भारतीय नौसेना की ताकत हुई दुगनी

INS विक्रांत के इंडियन नेवी में शामिल हो जाने से देश का गौरव का बढ़ा है. बता दें ये भारत में बनाया गया और डिजाइन किया गया पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है. पीएम मोदी ने कोच्चि में भारत के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत को नौसेना को समर्पित कर दिया. भारत के पास पहले से ही एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रमादित्य मौजूद है. विक्रांत के आ जाने के बाद भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ गई. जिसे देख पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान में बौखलाहट जरूर पैदा हो गई होगी. चलिए बताते हैं INS विक्रांत में ऐसी क्या खासियत है जो इसे इतनी ताकतवर बनाती है.

INS विक्रांत की खासियत

एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत 262 मीटर लंबा और लगभग 15 मंजिला इमारत इतना ऊंचा है INS विक्रांत देखने में किसी भव्य नजारे से कम नहीं है. वजन में ये 40 हजार टन का है. लगभग 23 हजार करोड़ की लागत से बना आईएनएस विक्रांत अपनी विशाल ताकत के साथ देश के दुश्मनों से रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है. इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिग 29 और तेजस जैसे लड़ाकू विमान तैनात किए जा सकते हैं. इसके अलावा इसपर सी किंग चेतक हेलीकॉप्टर जैसे कई फाइटर प्लेन भी इस पर मौजूद रहेंगे.

सम्बंधित – जानिए कब लांच होगी टाटा मोटर्स की पंच इलेक्ट्रिक कार: कीमत, रेंज, फीचर्स

इसकी ताकत के आगे दुश्मन टेकेंगे घुटने

आईएनएस विक्रांत एक दिन में समुंद्र में 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और एक साथ कई मिशन को अंजाम देने में सक्षम है. आप को जब हम इसकी और खूबियों के बारे में बताएंगे तो आप को भी INS विक्रांत पर गर्व महसूस होगा. बता दें इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर 1700 लोगों का खाना बन सकता है. ये विशाल युद्धपोत 40 एयरक्राफ्ट का क्षमता रखता है. 15 मंजिला इस एयरक्राफ्ट पर कैफेटेरिया के साथ साथ मनोरंजन के भी साधन हैं. उसमें 1500 से 1700 नौसैनिक कई महीनों तक रह सकते हैं. पावर सप्लाई करने की क्षमता इसमें इतनी है कि इससे पूरे कोच्चि शहर को बिजली दिया जा सकता है.

1999 में देखा गया सपना हुआ

जानकारी के लिए बता दें इसे बनाने का ऐलान साल 1999 में किया गया था, 2009 में कैरियर की नींव रखी गई फिर 2013 में इसका ढांचा बनकर तैयार हो गया उसके बाद 2020 में ये पूरी तरह बनकर तैयार हो गया फिर 2021 में ट्रायल किया गया और अब साल 2022 में ये एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है.

कहा जाता था भारत एक सूई भी विदेश से मांगता है. ऐसे में आईएनएस विक्रांत एयरक्राफ्ट कैरियर का पूरी तरह अपने देश में बनना इस कहावत को पूरी तरह गलत साबित करता है. अब भारत के पास अपने देश में बना हिंद महासागर का एक ऐसा रखवाला है जो सभी चुनौतियों को मात देने का दमखम रखता है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...