होमसामान्य जानकारीबारिश में फसल हो...

बारिश में फसल हो गई खराब कैसे उठाएं प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना का लाभ

अक्सर भारी बारिश,तूफान और प्राकृतिक आपदा में किसानों की खेती नष्ट हो जाती है खेती खराब होने पर किसान आर्थिक रूप से कमजोर और हताश हो जाते हैं कई बार तो किसान पहले से ऋण के बोझ तले दबे होते हैं और ऊपर से खेती खराब हो जाने से आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं.लेकिन अब किसानों की मुश्किलें खत्म होने वाली हैं केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है इस योजना के तहत किसान कम रकम में अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं.

बता दें जिन फसलों का बीमा हुआ है अगर वो नष्ट हो जाती है तो बीमा कंपनी नुकसान की भरपाई करगी. शुरुआत में सरकार ने उन किसानों के लिए बीमा अनिवार्य कर दिया था जिन्होंने बैंकों से लोन ले रखा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है अब किसान अपनी मर्जी अनुसार बीमा करा सकते हैं ज्यादातर किसान बीमा करवाते हैं.

कैसे फसल बीमा योजना कराएं

प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना कराना काफी सरल है जिस किसान ने किसान क्रेडिट कार्ड बना रखा है या किसी बैंक से ऋण लिया है तो उसी बैंक में बीमा करा सकता है ज्यादा कुछ करना नहीं होता बस बैंक में जाकर फॉर्म भरना होता है और आसानी से बीमा हो जाता है. जिन किसानों ने बैंक से ऋण नहीं लिया होता है वो भी आसानी से किसी भी बैंक में जाकर बीमा करा सकते हैं इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, खेत के कागजात , खेत में बोई गई फसल का विवरण और वोटर कार्ड बैंक में जमा करना होता है और फॉर्म भरना पड़ता है. सरकार ने सभी जिलों में एक से अधिक बीमा कंपनियों को लगा रख है जिनके संपर्क में बैंक रहते हैं.

नुकसान होने पर कैसे करें क्लेम ?

किसान फसल बीमा योजना दो तरह का होता है एक बीमा होता है फसलों का प्राकृतिक आपदा में नष्ट हो जाने पर और दूसरा औसतन से कम फसल होने पर, जब भी कभी औसतन आधार से कम फसल होती है तो बीमा कंपनी खुद से ही पैसे किसान के खाते में डाल देती है इसके लिए किसी प्रकार की आवेदन की आवश्यकता नहीं होती है. वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा में फसल खराब होने के 72 घंटे के भीतर कृषि विभाग को जानकारी देनी होती है और साथ ही फॉर्म भरना रहता है और उसमें फसल से सबंधित सारी जानकारी देनी होती है जैसे फसल खराब होने के कारण, खेत में कौन सी फसल बोई गई थी, कितने क्षेत्र में खेती की गई थी और किस गांव में खेत है साथ ही खेती संबंधित सभी कागजात और बीमा पॉलिसी की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगानी होती है . बीमा पॉलिसी वही बैंक देता है जहां से बीमा कराया है. कुछ समय बाद बीमा कंपनी से अधिकारी और कृषि विभाग कर्मचारी खेत और हुए नुकसान का जायज़ा लेने आते हैं और उसके आधार पर बीमा राशि निर्धारित की जाती है और कुछ समय बाद किसान के अकाउंट में बीमा राशि डाल दी जाती है. इस तरह बड़ी ही आसानी से किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते है और प्राकृति आपदा के समय बीमा का लाभ उठा सकते हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...