होमसामान्य जानकारी31 अक्टूबर : जानिए...

31 अक्टूबर : जानिए आज कौन सी महान हस्तियों का जन्मदिन है?

आज 31 अक्टूबर इस पावन महीने का आखिरी दिन है आज के दिन देश के कई महान हस्तियों का जन्मदिन आता है 31 अक्टूबर सेलिब्रिटी के साथ साथ देश के लौह पुरुष कहे जाने वाले महान हस्ती जो सदियों सदियों तक लोगों के दिलों में एक अलग स्थान पर रहने वाले सरदार वल्लभ पटेल का जन्मदिन आता है. चलिए एक नजर डालते हैं 31 अक्टूबर को किन प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्मदिन आता है.

सरदार वल्लभ पटेल

भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ पटेल की जयंती आज के दिन मनाई जाती है सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ था इनका भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है सरदार वल्लभ पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थें. कांग्रेस में सभी चाहते थें कि सरदार वल्लभ पटेल प्रधानमंत्री बने लेकिन महात्मा गांधी के एक बार कहने पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. आजादी की लड़ाई में इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा लेकिन अंग्रेजों के सामने मजबूती से डेट रहें सरदार वल्लभ पटेल महिलाओं पर अत्याचार, छुआछूत और शराब के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी.

अर्जुन बिजलानी

ये भी अपना बर्थडे आज के दिन यानि 31 अक्टूबर को सेलिब्रेट करते हैं अर्जुन बिजलानी टीवी दुनिया के एक प्रसिद्ध कलाकार हैं इनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 को मुंबई में हुआ है इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बालाजी टेलीफिल्म से की थी टीवी सीरियल के अलावा अर्जुन कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

सिकंदर खेर

सिकंदर खेर भारतीय अभिनेता और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और एमपी किरण खेर के बेटे हैं इनका जन्मदिन भी आज के दिन मनाया जाता है इनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 को लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुआ था. इन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू 2008 में आई फिल्म वुड स्टॉक विला से किया था उसके बाद सिकंदर कई फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय करते नजर आएं .

चिराग पासवान

ये एक राजनीतिज्ञ और लोकजनशक्ति पार्टी के नेता हैं चिराग का जन्म भी 31 अक्टूबर हो हुआ है आज के दिन ये भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं . इनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 को हुआ है चिराग पासवान मशहूर राजनेता रामविलास पासवान के बेटे हैं.

सी के नायडू

क्रिकेट के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कर्नल सी के नायडू को कौन नहीं जानता क्रिकेट जगत का एक जाना माना नाम हैं इनका जन्मदिन आज के दिन आता है इनका जन्म 31 अक्टूबर 1895 में नागपुर में हुआ था. सी के नायडू भारत के पहले कप्तान बने थें कहा जाता है उनके खेलने का तरीका सभी से अगल था पहली बार जब 1932 में इंडिया ऑस्ट्रेलिया गई थी तब इन्हें कप्तान बनाया गया था . आज भले बहुत से नाम भारतीय टीम में सुपर स्टार की लिस्ट में आते हैं लेकिन इंडियन क्रिकेट का पहला सुपर स्टार तो कर्नल सी के नायडू ही थें. जब ये मैदान में उतरते थें तो छक्कों की बौछार होती थी कर्नल सी के नायडू के कारण ही क्रिकेट में भारत को एक अलग पहचान मिली.

इसके अलावा कई मशहूर हस्तियों का आज जन्मदिन है जैसे

रेशमी मेनन – एक्ट्रेस
परनो मित्रा -एक्ट्रेस
ओमकार कपूर – भारतीय अभिनेता
हिमांशु मलिक -इंडियन एक्टर
सर्बानंद सोनोवाल-इंडियन पॉलिटिशियन
रघुराज प्रताप सिंह -राजनीतिज्ञ
संजीव भास्कर ब्रिटिश कॉमेडियन

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...