होमधर्मPradosh Vrat Kab Hai?...

Pradosh Vrat Kab Hai? प्रदोष व्रत कथा | प्रदोष व्रत लिस्ट 2022

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का काफी महत्व है ये व्रत माह में दो बार आता है एक कृष्ण पक्ष में दूसरा शुल्क पक्ष में साल में प्रदोष व्रत कुल 24 बार पड़ता है, ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है इस दिन शिव पुराण और भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जाता है ऐसा माना जाता है इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज हम अपने इस आर्टिकल में बताएंगे साल 2022 में कब कब प्रदोष व्रत पड़ने वाला है और व्रत कैसे करें उसकी पूरी जानकारी.

साल 2022 में प्रदोष व्रत की लिस्ट

दिन व तारीख प्रदोष व्रत

15 जनवरी शनिवार पौष शुक्ल प्रदोष व्रत
30 जनवरी रविवार माघ कृष्ण प्रदोष व्रत
14 फरवरी सोमवार माघ शुक्ल प्रदोष व्रत
28 फरवरी सोमवार फाल्गुन कृष्ण प्रदोष व्रत
15 मार्च मंगलवार फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत
29 मार्च मंगलवार चैत्र कृष्ण प्रदोष व्रत
14 अप्रैल गुरुवार चैत्र शुक्ल प्रदोष व्रत
28 अप्रैल गुरुवार वैशाख कृष्ण प्रदोष व्रत
13 मई शुक्रवार वैशाख शुक्ल प्रदोष व्रत
27 मई शुक्रवार ज्येष्ठ कृष्ण प्रदोष व्रत
12 जून रविवार ज्येष्ठ शुक्ल प्रदोष व्रत
26 जून रविवार आषाढ़ कृष्ण प्रदोष व्रत
11 जुलाई सोमवार आषाढ़ शुक्ल प्रदोष व्रत
25 जुलाई सोमवार श्रावण कृष्ण प्रदोष व्रत
09 अगस्त मंगलवार श्रावण शुक्ल प्रदोष व्रत
24 अगस्त बुधवार भाद्रपद कृष्ण प्रदोष व्रत
8 सितंबर गुरुवार भाद्रपद शुक्ल प्रदोष व्रत
23 सितंबर शुक्रवार आश्विन कृष्ण प्रदोष व्रत
07 अक्टूबर शुक्रवार आश्विन शुक्ल प्रदोष व्रत
22 अक्टूबर शनिवार कार्तिक कृष्ण प्रदोष व्रत
05 नवंबर शनिवार कार्तिक शुक्ल प्रदोष व्रत
21 नवंबर सोमवार मार्गशीर्ष कृष्ण प्रदोष व्रत
05 दिसंबर सोमवार मार्गशीर्ष शुक्ल प्रदोष व्रत
21 दिसंबर बुधवार पौष कृष्ण प्रदोष व्रत

सम्बंधित : – चंद्र ग्रहण 2022 : जानें किस दिन लगेगा इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण और आखिर क्यों लगता है चंद्रग्रहण

प्रदोष व्रत क्या है?

भगवान भोलेनाथ की पूजा जिन दिन या जिस समय किया जाए वो प्रसन्न हो जाते हैं , लेकिन भगवान शिव को अपने सभी व्रतों में से प्रदोष व्रत सबसे प्रिय है. हर मास के त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत कहा जाता है इस व्रत में प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त से डेढ़ घंटे से पहले और एक घंटे बाद का जो समय है उसे प्रदोष काल कहते हैं इसी समय भगवान शिव के पूजा का विधान है. अगर व्यक्ति के जीवन में संकट है दुख ही शादी में रुकावट आ रही है या फिर संतान नहीं है और सारे जप तप करने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा उन्हें प्रदोष व्रत करना चाहिए इससे मनुष्य के सारे कष्ट पाप और मुश्किलें खत्म हो जाती हैं. बता दें जो प्रदोष व्रत होता है वो हफ्ते के सातों दिनों का अलग अलग महत्व होता हैं हफ्ते में रविवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत से आयु में वृद्धि होती है सोमवार को को पड़ने वाले प्रदोष को सोम प्रदोष कहा जाता है इस करने से सारे कष्ट दूर होते हैं मंगलवार को जो प्रदोष पड़ता है उसे भौम प्रदोष कहा जाता है इन दिन प्रदोष व्रत करने से रोगों से मुक्ति और कर्ज से मुक्ति मिलती है और बुधवार को पड़ने प्रदोष को बुध प्रदोष कहते हैं इसे करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है, गुरुवार को पड़ने वाले प्रदोष को गुरु प्रदोष कहा जाता है इस दिन व्रत करने से शत्रुओं की हार होती है. शुक्रवार को प्रदोष पड़ता है उससे सौभाग्य की प्राप्ती होती है दांपत्य जीवन सुखी होता है शनि प्रदोष करने से संतान की प्राप्ति होती है पुत्र की प्राप्ति होती है. इन सभी प्रदोषों में से सोम प्रदोष मंगल प्रदोष और शनि प्रदोष सबसे प्रभावशाली माना गया है.

सम्बंधित : – कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

प्रदोष व्रत कथा

कहा जाता है एक नगर में एक गरीब ब्राह्मणी अपने छोटे बच्चे साथ अकेली रहती थी पति नहीं था उसका रोज शाम को ब्राह्मणी बच्चे के साथ घूम घूम कर भिक्षा मांग कर लाती थी और बच्चे को खिलाकर जो बचता वो खुद भी खाती थी एक दिन ब्राह्मणी भ्रमण करते करते प्रदोष काल के समय पर शिव मंदिर में प्रवेश कर गई और उसने देखा एक महिला भगवान की भक्ति में डूबी हुई है ब्राह्मणी का बच्चा भूखा था उसने उस महिला से खाने के लिए कुछ मांगा पूजा कर रही महिला ने अपने पास रखे प्रसाद में से उसे निकाल कर दे दिया जैसे ही ब्राह्मणी ने उस प्रसाद को खाया उसने कहा इसमें तो कोई स्वाद नहीं है भगवान शिव की आराधना कर रही महिला ने कहा आज जो तुम दर दर भटक कर भिक्षा मांग रही हो वो तुम्हारे पति के चले जाने की वजह से नहीं ये तुम्हारे कर्मों के परिणाम हैं क्योंकि भगवान के प्रसाद में कभी स्वाद नहीं देखना चाहिए भगवान का प्रसाद अपने आप में स्वाद है उसमें कमी नहीं निकालनी चाहिए. उस दिन से ब्राह्मणी ने ठान लिया जिस तरह से महिला भगवान शिव की आराधना कर रही है जैसा प्रदोष व्रत में खा रही है मैं भी वैसा ही करूंगी और कभी भी प्रसाद में स्वाद नहीं देखूंगी. इस कथा से यही सीखने को मिलता है की इस व्रत में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए और ना ही भगवान के प्रसाद में कमी निकालनी चाहिए.

सम्बंधित : – कार्तिक मास के नियम और किन उपायों से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

पूजा विधि

व्रत करने से एक दिन पहले सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए सुबह जल्दी उठकर कर स्नान आदि कर के साफ सुथरे वस्त्र धारण कर लें ध्यान रखे व्रत आपके काले रंग का नहीं होना चाहिए अच्छे रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए पुरुष अगर हैं तो स्वेत रंग के कपड़े पहना चाहिए अगर महिलाएं है तो सौभाग्य का कलर लाल पीला या कोई अच्छे रंग के कपड़े पहनें. सबसे पहले सूर्य को जल अर्पित करें उसके बाद जो घर की प्रतिदिन वाली पूजा हैं वो करें अगर आसपास कोई मंदिर है तो जाकर भोले बाबा का जल से दूध से अभिषेक करें बेल पत्र, भांग धतूरा, मदार का फूल, अक्षत, और फूल भगवान शिव को अर्पित करें भगवान शिव को सफेद मिटाई चढ़ानी चाहिए और उसके बाद धूप दीप जलाएं और फिर हाथ में पुष्प और अक्षत लेकर संकल्प करें आप कितने व्रत रखने वाले हैं और मनोकामना बोले साथ की भगवान भोले नाथ से बोले आपके व्रत को सफलतापूर्वक पूरा होने में आपकी मदद करें और जाने अंजाने में व्रत में कोई गलती हुई तो माफ करें और इस प्रकार आप प्रदोष व्रत की शुरूआत कर सकते हैं अगर मंदिर नहीं जा सकते तो घर में ही शिव लिंग और भगवान शिव के पूरे परिवार वाली तस्वीर रख कर पूजा कर सकते हैं.

सम्बंधित : – सूर्य ग्रहण 2022 कब है और क्या होता है सूर्य ग्रहण?

प्रदोष व्रत में खाएं क्या

आपकों बता दे प्रदोष व्रत में कहा जाता है कि निर्जल व्रत रखना चाहिए लेकिन जो लोग निर्जल नहीं रख सकते हैं वे लोग फलाहार रख सकते हैं कोई भी फल का सकते हैं ज्यूज पी सकते हैं उसके बाद शाम के समय भगवान शिव की पूजा करने के बाद सभी प्रसाद देकर खुद भी प्रसाद ग्रहण करें ध्यान रखें इस दिन नमक नहीं खाना चाहिए मीठा फलाहार ही ग्रहण करें. इस व्रत में भगवान शिव के किसी एक मंत्र का पूरा दिन जाप करें इस प्रकार आप पूरे विधि विधान से प्रदोष का व्रत कर के अपने कष्टों और दुखों से मुक्ति पा सकते हैं.

हमारे द्वारा दी गई प्रदोष व्रत की जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर के जरूर बताइए इस तरह की खबरों के लिए बने रहीए नव जगत के साथ.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...