होमअपराधPFI 5 साल के...

PFI 5 साल के लिए बैन : जानिए वो सुबूत जिनके आधार पर सरकार ने लगाया बैन

केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ खड़ा रुख अपनाया है और उसे पांच साल के लिए बैन कर दिया है. PFI पर प्रतिबंध लगाने की मांग कब से कई राज्य कर रहे थें . टेरर लिंक के सबूत मिलने के बाद सरकार ने पीएफआई पर शिकंजा कसते हुए उसे बैन कर दिया है.

PFI के सहयोगी संगठनों पर भी गिरी गाज

बता दें सालों से कई राज्य पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उसे बैन करने की मांग कर रहे थें. हाल में ही केंद्रीय जांच एजेंसियों की छापेमारी के बाद केंद्र सरकार ने एक्शन लेते हुए PFI संगठन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें एनआईए ( NIA ) समेत कई राज्यों और एजेंसियों ने छापेमारी कर 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की है. इसके अलावा उसके आठ और सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई की गई है. रिहैब इंडिया फाउंडेशन, कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल
कॉन्फेडरेशन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, नेशनल वीमेन फ्रंट, एंपावर फाउंडेशन और रिहैब फाउडेशन केरल जैसे PFI के सहयोगी संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

PFI गैर कानूनी संगठन घोषित

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तरफ से जारी नोटिफिकेशन में PFI को गैरसरकारी संगठन करार दिया गया है. अब पीएफआई किसी भी तरह की गतिविधियों को अंजाम नहीं दे पाएगा, अब वे ना तो फंडिंग ले सकता है ना ही इसका कोई ऑफिस होगा ना ही कोई अभियान चला सकता है. गौरतलब है की पिछले कई दिनों से NIA की तरफ से तमाम राज्यों में इस संगठन के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी इस छापेमारी के दौरान कई ऐसे सबूत एनआईए के हाथ लगे जिसमें इस संगठन का आतंकवाद से जुड़े होने के कई अहम सबूत मिले हैं. आपको बता दें 22 सितंबर को 15 राज्यों में 106 जगहों पर छापेमारी की गई थी. बाद में 27 सितंबर को फिर NIA ने छापेमारी की और एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर PFI पर UAPA के तहत प्रतिबंध लगाया गया है.

PFI पर आरोप

पीएफआई संगठन पर कई गंभीर आरोप हैं जिनमें नौजवानों को जबरन हिंसा भड़काने और मौत का औजार बनाने के लिए तैयार करना, गरीब युवकों का ब्रेन वॉश कर के गुमराह कर के आतंकी गतिविधियों में शामिल करना.
2047 तक भारत देश को एक इस्लामिक राष्ट्र बनाने का प्लान. टेरर से भी इस संगठन के लिंक होने के कई सबूत मिले हैं, जिसमें लश्कर-ए -तैयबा और ISIS से कनेक्शन होने के सबूत भी मिले हैं. और ये संगठन सामाजिक कार्य न कर के समाज में अव्यवस्था फैला रही थी और लोगों को एक विशेष समुदाय के खिलाफ भड़का रही थी. PFI की इस तरह की प्लानिंग को देख जांच एजेंसियों के साथ सरकार भी हैरान रह गई. और आधी रात को एक्शन लेते हुए इस संगठन को बैन कर दिया.

PFI ने दिए साजिश को अंजाम

16 अप्रैल 2022 को दिल्ली के जहांगीरपुरी में दंगा कराने की साजिश को दिया था अंजाम.
17 अप्रैल 2022 को खरगोन में हिंसा भड़काया. 2 अप्रैल 2022 में करौली दंगा को दिया अंजाम, कर्नाटक में मार्च में हिजाब मामले पर हंगामा कराया. सितंबर 2020 में हाथरस में लोगों को भड़काने का काम भी इसी संगठन ने किया था. ऐसे कई देश विरोधी काम को अंजाम दे चुका है ये संगठन. यूपी में CAA के खिलाफ हिंसा भड़काने में जब पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम सामने आया तो यूपी सरकार ने इसे बैन करने की सिफारिश की थी उस वक्त PFI पर सियासत में भी गर्माहट देखी थी. कोई इसे देशद्रोही संगठन कह रहा था तो कोई इसका साथ भी देता नजर आया. पीएफआई पर सबसे बड़ा आरोप दूसरे देशों की खुफिया एजेंसियों से फंडिंग लेने का है जिसे ये संगठन भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता था.

सम्बंधित : – जारी है PFI के ठिकानो पर छापेमारी ! क्या लगेगा प्रतिबन्ध ?

क्या है PFI संगठन ?

गौरतलब है कि पीएफआई संगठन की स्थापना 2006 में तीन मुस्लिम संगठनों को मिलाकर किया गया इसमें केरल का नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट , कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी और तमिलनाडु का मनिता नीति परसई को साथ में लेकर PFI संगठन बनाया गया.यह संगठन 23 राज्यों में एक्टिव है पीएफआई का हेडक्वार्टर दिल्ली में है. संगठन दावा करता आया है कि वे देश में मुस्लिम और दलितों के हित के लिए काम करता है. मध्य पूर्व देशों से PFI को अच्छी खासी फंडिंग मिलती थी और इसके फंडिंग पर भी कई सवाल उठते आए है. साल 2012 में पीएफआई के टेरर लिंक सामने आने के बाद इस संगठन को बैन करने की मांग की गई थी , लेकिन तत्कालीन केरल सरकार ने उसका समर्थन किया था. PFI हमेशा से अपने आप को गैर लाभकारी संगठन बताता आया है. लेकिन अक्सर PFI पर देश विरोधी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगते आया है.

राज्य सरकारों की मांगों को देखते हुए और PFI के खिलाफ एनआईए को मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए रातों रात पीएफआई पर लगाम लगाते हुए उसे पांच सालों के लिए बैन कर दिया है. बहरहाल अब देखना होगा पीएफआई पर लगे इस बैन पर इस संगठन के शुभ चिंतक क्या रुख अपनाते हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...