होमधर्मनीम करोली बाबा :...

नीम करोली बाबा : जिनके भक्त है फेसबुक के मालिक से लेकर हॉलीवुड अभिनेत्री तक

नीम करोली बाबा 20वी सदी के एक ऐसे संत जिनके मुरीद विदेशों की बड़ी बड़ी हस्तियां थीं. कहा जाता है, नीम करोली बाबा की कृपा जिस पर होती उसकी किस्मत बदल जाती थी. इन्हें किस्मत बनाने वाला बाबा और जादुई बाबा भी कहा जाता था. आज हम नीम करौरी बाबा से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों पर रोशनी डालेंगे जिसे सुन आप ही अचंभित रह जाएंगे. बाबा के ऐसे चमत्कारों के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे.

बाबा के चरणों में झुकते थें दुनिया के ताकतवर लोग

देश के एक ऐसे संत महापुरुष जिन्हें दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर लोग अपना गुरु मानते थें. नैनीताल के कैंची धाम के रहने वाले नीम करौरी बाबा के भक्तों की लिस्ट जब आप सुनेंगे तो चौक जाएंगे. जी हां एप्पल के मालिक स्टीव जॉब्स को कौन नहीं जानता. कहा जाता है, 1973 में स्टीव जॉब्स बाबा का दर्शन करने कैंची धाम गए थें. बाबा तो नहीं मिले लेकिन उनके धाम पहुंचकर उन्हें ऐसा आशीर्वाद मिला बाबा का की वहां से आने के बाद स्टीव जॉब्स को इतनी कामयाबी मिली कि एप्पल के संस्थापक बन गए. कहा जाता है, एप्पल का लोगो भी उन्हें बाबा के दर्शन के दौरान ही मिला. बाबा की भक्तों की लिस्ट यहीं नहीं खत्म होती हैं. पहले शुरुआत करते हैं, बाबा के इंटरनेशनल भक्त कैसे बने इसकी कहानी से.

बाबा ने सबका किया कल्याण

दरअसल ये कहानी शुरू होती है एक अमेरिकी गणितज्ञ रिचर्ड एल्पर्ट के भारत यात्रा से लेकर हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स से लेकर फेस बुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और एप्पल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स से. इन नामों को सुन आपके भी होश उड़ गए होंगे, लेकिन ये सच है. दुनिया के ये नामी चेहरे बाबा की भक्ति रस में डूबे हुए थें, और इन सब का वारा न्यारा नीम करौरी बाबा ने किया. चलिए आप को बताते हैं, कैसे इन महान हस्तियों की किस्मत बदल दी बाबा ने.

सम्बंधित : – देवरहा बाबा के कदमों में झुकते थें बड़े बड़े राजनेता

मार्क जुकरबर्ग की डूबती नैया को बाबा ने पार लगाया

पहले बात करेंगे फेस बुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की जब जुकरबर्ग की कंपनी फेस बुक पर संकट के बादल छाए थें, उन दिनों वह बहुत परेशान थें. तब उन्होंने नीम करोली बाबा के दर्शन किए जिसके बाद से जुकरबर्ग की किस्मत पलट गई. और वे कामयाबी के शिखर पर पहुंच गए. इस बात का जिक्र खुद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है. जिसे सुन खुद पीएम मोदी भी दंग रह गए. उन्होंने बताया कि वे एप्पल के मालिक स्टीव जॉब्स के कहने पर कैंची धाम नीम करोली बाबा के दर्शन करने गए थे. आप को पहले ही बता चुके हैं, की एप्पल के मालिक स्टीव जॉब्स बाबा के परब भक्त थें, और उन्हें भी कामयाबी बाबा के आशीर्वाद से ही मिली थी. बात करें अमेरिकी गणितज्ञ रिचर्ड एल्पर्ट की तो बाबा के शरण में आकर वे भी संत बन गए. बाबा ने रिचर्ड एल्पर्ट को देखते ही उनके मन के भाव को भाप लिया था, उसी बात से प्रभावित होकर एल्पर्ट बाबा के शिष्य बन गए, और रामदास नाम से लोग उन्हें जानने लगे. उन्होंने अमेरिका जाकर बाबा के आश्रम की स्थापना की.

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स को कौन नहीं जानता. लोग यह भी जानते हैं, जूलिया का हिंदू धर्म से कितना लगाव है. और ये भी हुआ नीम करोली बाबा के चमत्कार से. जूलिया ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था, कि कैसे एक बार उन्होंने जब नीम करौरी की तस्वीर देखी तो मंत्र मुग्ध हो गई तब से उन्हें हिंदू धर्म में दिलचस्पी हो गई. उन्होंने बताया तस्वीर देख उनसे मिलने की बहुत इच्छा हुई लेकिन मिल नहीं पाई क्योंकि तब तक उनका देहांत हो गया था.

नीम करोली धाम

नीम करोली बाबा का आश्रम नैनीताल के कैंचीधाम में स्थित है. बहरहाल कैंची धाम का निर्माण कैसे हुआ बाबा नीम करोली बाबा कैसे बने कहां से आए कैसे इनके चमत्कारों को भक्तों ने जाना इसकी कहानी भी बड़ी रोचक है. वो 60 का दशक था, जब उत्तर प्रदेश के एक गांव में जन्में नीम करौरी बाबा नदी पार कर कैंची धाम पहुंचे उत्तर प्रदेश में जन्में नीम करोली बाबा का असली नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था. 11 साल की उम्र में उनकी शादी करा दी गई जिसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया. लोगों का कहना है, की कई सालों तक बाबा अलग अलग शहरों में भ्रमण करते हुए एक दिन उत्तर प्रदेश के नीम करोली गांव पहुंच गए. बताया जाता है, की लगभग 15 साल तक बाबा ने उसी गांव में तप किया जिसके बाद से उन्हें लोग नीम करोली बाबा नाम से बुलाने लगे. और उसके बाद वो नैनीताल के कैंची धाम पहुंचे जहां पर उन्होंने मंदिर की स्थापना की.

नीम करोली बाबा मंत्र

मैं हूँ बुद्धि मलीन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन ।

करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन।।

श्रद्धा के यह पुष्प कछु। चरणन धरि सम्हार।।

कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु। करि लीजे स्वीकार।।

सम्बंधित : – धर्म गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद स्वामी का 99 वर्ष की आयु में निधन, जानिए कौन थें जगत गुरू शंकराचार्य

बाबा से जुड़ी कई चमत्कारी कहानियां हैं. लेकिन बाबा अपने आप को कभी भी भगवान का दर्जा नहीं देते थे. आपको जानकर हैरानी होगी की बाबा कभी भी अपने भक्तों से अपना पैर नही छूलवाते थें. बाबा कहते थें. पैर पड़ना है तो हनुमान जी का पड़ो वही कल्याण करेंगे. लोग बाबा को हनुमान जी का अवतार मानते थें. लोगों मानते थें, कि बाबा के भीतर भगवान हनुमान का वास है. नीम करोली बाबा हनुमान जी के परम भक्त थें. वैसे तो देश भर में बाबा के धाम है, लेकिन नैनीताल के कैंची में मुख्य धाम है, जिसे कैंची धाम कहा जाता है. बाबा के कैंची धाम में देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, और बाबा का आशीर्वाद पाना सौभाग्य मानते हैं. 1973 में बाबा ने बृंदावन में अंतिम सांस ली. लेकिन बाबा के चमत्कारों के चर्चे आज भी होते हैं, और उनके धाम पर लाखों भक्त दर्शन करने जाते हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...