होममनोरंजनबॉलीवुडटीवी की मशहूर एक्ट्रेस...

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई का सफरनामा, जाने कैसा रहा रश्मि का विवादों से नाता

टीवी सीरियल की तपस्या बिग बॉस फेम और विवादों से भी रहा जिनका नाता. हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई की जिन्होंने अपने एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर लाखों फैंस का दिल जीता . टीवी सीरियल उतरन में इनके तपस्या के नेगेटिव रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इनके इस सफर में इनकी लाइफ कई कंट्रोवर्सी से भी गुजरी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं रश्मि देसाई के सफरनामे पर.

बचपन का नाम दिव्या देसाई था

rashmi desai

टीवी जगत की पॉपुलर अभिनेत्री रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 में हुआ था. रश्मि गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. रश्मि का असली नाम दिव्या देसाई था. इनके पिता का नाम अजय देसाई और मां का नाम रसीला देसाई है. बचपन में ही इनके सर से पिता का साया उठ गया और मां जो की पेशे से टीचर हैं उन्होंने अकेले ही रश्मि को पालपोस कर बड़ा किया. रश्मि का एक छोटा भाई भी है, रश्मि ने अपनी पढ़ाई मुंबई में पूरी की.

सम्बंधित : – ये वेबसीरीज मचाएंगी ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाल, सितंबर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज

बचपन से ही बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

rashmi desai

रश्मि को कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक था. अपने स्ट्रगल के दिनों में इन्होंने कई बी ग्रेड की फ़िल्मों में काम किया है जो भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं में बनी थीं. बहुत कम लोग जानते होंगे की साल 2004 में रश्मि शाहरुख और रवीना की फिल्म ये लम्हें जुदाई फिल्म में नजर आई थीं. उसके बाद रश्मि ने 2006 में छोटे परदे पर कदम रखा यानि की टीवी सीरियल से. इनका पहला टीवी सीरियल जी टीवी पर आनेवाला शो रावण था. उसके बाद उन्होंने परी हूं मैं और shhhh कोई हैं जैसे हॉरर शो में काम किया. लेकिन इन्हें शोहरत और पॉपुलर्टी तब मिली जब इन्हें कलर्स के शो उतरन में तपस्या का किरदार निभाने का मौका मिला. इस शो में इनके तपस्या वाले नेगेटिव रोल को लोगों ने खूब पसंद किया और देखते ही देखते रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस बन गईं. इस शो में इन्होंने लगभग पांच साल यानि की 2009 से लेकर 2014 तक काम किया. इसके बाद उन्होंने कॉमेडी में भी अपनी स्किल दिखाई कॉमेडी का महामुकाबला और कहानी कॉमेडी सर्कस की जैसे शो में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाया.

डांस में भी महारत हासिल

rashmi desai

अपनी एक्टिंग स्किल से सबके दिलों पर राज करने वाली रश्मि को कथक और भरत नाट्यम में भी महारत हासिल है. और उन्हें अपनी डांसिंग्स स्किल दिखाने का मौका मिला था 2012 में शो झलक दिख ला जा से. इस शो के बाद उन्हें एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन डांसर के तौर पर भी जाना जाने लगा. उसके बाद से रश्मि के करियर ने रफ्तार पकड़ ली उनके पास काम की लाइन लग गई. जिसके बाद उन्हें रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में जाने का ऑफर मिला. खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे शो का हिस्सा बनने के बाद रश्मि की डिमांड अब बढ़ चुकी थी, और उनकी डांस स्किल को देखते हुए उन्हें 2015 में नच बलिए सीजन 7 का भी हिस्सा बनाया गया और यहां भी उन्होंने अपने डांस के जलवे बिखेरे. इन सब के बाद उन्हें टीवी सीरियल दिल से दिल तक का ऑफर मिला सीरियल का कंटेंट कुछ नया था जिसकी वजह से इस सीरियल और शो में सौरवरी भानुशाली का किरदार निभानेवाली रश्मि को दर्शकों का खूब प्यार मिला.

सम्बंधित : – साउथ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्में, जो 2022-23 में ला सकती हैं बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

कई अवॉर्ड किए अपने नाम

रश्मि देसाई ने अपने अभिनय से कई अवॉर्ड अपने नाम किया जिनमें से हैं 10 वें भारतीय टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड, 10 वें भारतीय टेली अवॉर्ड्स, तीसरे बोरो प्लस गोल्ड अवार्ड्स, अप्सरा अवॉर्ड्स और बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स शामिल हैं.

निजी जिंदगी विवादों से भरा रहा

rashmi desai

जहां एक तरफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ में सब सही चल रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में उथल पुथल मची हुई थी रश्मि ने 2012 में उतरन सीरियल के अपने को स्टार नंदीश संधू से शादी रचा ली. दोनों काफी खुश थें अपनी शादीशुदा लाइफ में, लेकिन एक साल बाद जब रश्मि के घर खुशियां दस्तक देने वाली थीं यानि की जब रश्मि मां बनने वाली थीं उस वक्त उनका मिस कैरेज हो गया जिसके बाद रश्मि काफी टूट गई थीं. इस हादसे के बाद से दोनों के रिश्ते खराब होने लगे दोनों के बीच इतनी कड़वाहट पैदा हो गई कि दोनों को एक दूसरे के साथ रहना गवारा नहीं था. दोनों एक दूसरे से अगल रहने लगे, फिर कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने के बारे में सोचा और एक साथ नाच बलिए में भाग लिया इस शो में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए और शो के बाद अपने रिलेशनशिप को एक और चांस देने के बारे में भी मन बना लिया था. लेकिन कहते हैं ना जिस रिश्ते में एक बार गांठ पड़ जाती है उसे खोलना काफी मुश्किल होता है. इनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और साल 2015 में इनका तलक हो गया. दोनों की राहें जुदा हो गई. तलाक के दौरान रश्मि ने नंदीश पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया जिससे वे काफी विवादों में भी रही.

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जुड़ा नाम

रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भी विवादों में रही हैं. बता दे सीरियल दिल से दिल तक के सेट पर सिद्धार्थ और रश्मि में बहुत झगड़े होते थें दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते थें. लेकिन कुछ समय बाद ये भी खबरें आईं की रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला आपसी रंजिश भुला कर एक दूसरे के करीब आ गए हैं. रश्मि का अपने को स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नाम जुड़ने लगा.

बिग बॉस में मिली एंट्री

रश्मि देसाई को बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस 13 का ऑफर मिला. शो में उनके बेबाग अंदाज और क्यूटनेस को लोगों ने खूब पसंद किया. लेकिन इस शो में उनके और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते की कड़वाहट खुल कर दिखाई दी, दोनों शो में एक दूसरे पर कीचड़ उछालते दिखाई दिए. रश्मि ने शो में सिद्धार्थ के साथ अपने झगड़े और रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी. फिलहाल इन दिनों रश्मि किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.

सम्बंधित : – भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस स्टाइल और ग्लैमर के मामले में देती हैं बी टाउन की एक्ट्रेस को टक्कर

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...