होमअपराधअजरबैजान से पकड़ा गया...

अजरबैजान से पकड़ा गया मूसे वाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस जांच मामले में एक नई अपडेट सामने आ रही है, बता दें आरोपी सचिन विश्नोई पकड़ा गया है. जी हां इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन विश्नोई को अजरबैजान से हिरासत में लिया गया है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी सचिन विश्नोई ने ली थी. उसने कहा था कि मूसेवाला हत्याकांड में उसी का हाथ है. लेकिन हत्या के बाद से सचिन भारत से फरार होकर दुबई चला गया था .

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भागा था दुबई

आप को बता दें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन इस वारदात के बाद दुबई फरार हो गया था. उसने फर्जी पासपोर्ट भी बनवाया था. खबरों की माने तो विश्नोई का पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार के एक पते पर बनाया गया था. फर्जी पासपोर्ट में आरोपी ने अपना नकली नाम तिलक राज टुटेजा लिखा हुआ था. और पिता का नाम भीम सिंह. पते में नई दिल्ली के संगम विहार का पूरा पता लिखा गया है. सूत्रों की माने तो मूसेवाला हत्याकांड के बाद सचिन विश्नोई दुबई भाग गया था. वहां से फिर अजरबैजान की तरफ निकल गया. भारतीय जांच एजेंसी उस पर नजर बनाई हुई थीं. और मौका मिलते ही सचिन विश्नोई को अजरबैजान से डिटेन कर लिया गया. अब भारतीय जांच एजेंसियों की पूरी कोशिश होगी कि जल्द जल्द से उसे इंडिया लाया जाए.

सम्बंधित – गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में घुसा पानी

मूसेवाला हत्याकांड की ली थी जिम्मेदारी

सचिन विश्नोई से ही इस पूरे हत्याकांड का तार जुड़ा हुआ था. इस मामले में जो चार शूटर पकड़े गए थें, वे लोग लगातार सचिन विश्नोई के संपर्क में थें, और जैसे ही सचिन को हत्या की खबर मिली वो फरार हो गया. तब से इसकी तलाश जारी थी, आखिरकार अब जाकर इस मामले में एक बड़ी लीड पुलिस को मिली है. जानकारी के लिए बता दें विदेश में बैठकर विश्नोई गैंग को अपने इशारे पर नाचने वाला गैंस्टर लॉरेंस विश्नोई का भांजा है, सचिन विश्नोई. लॉरेंस पहले से ही पुलिस हिरासत में है.

रेकी कर दिया था हत्या की अंजाम

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पहले से ही विश्नोई गैंग के निशाने पर थें, खबरों की माने तो सिद्धू विश्नोई गैंग के विरोधियों को सपोर्ट कर रहे थें. इसके साथ ही विश्नोई के बेहद करीबी रहे विक्की मधुखेड़ा की हत्या 8 अगस्त 2021 की कर दी गई थी इस मर्डर केस में सिद्धू मुसेवाला के मैनेजर का नाम सामने आया था और तभी से विश्नोई गैंग विक्की मधुखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या के फिराक में था.

सम्बंधित – भोजपुरी इंडस्ट्री के वो स्टार्स जिन्होंने शादीशुदा होने के बाद भी रखा अफेयर 

लगातार तीस गोलियां बरसाईं थीं मूसेवाला की गाड़ी पर

पंजाबी पॉप सिंगर, पंजाबी एक्टर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी गाड़ी पर लगातार गोलियों की बौछार कर उनकी हत्या कर दी गई. इस घटना को एक सोची समझी साजिश के तहद अंजाम दिया गया था. जिसमें सिद्धू मूसेवाला का बचना लगभग मुश्किल ही था, और वही हुआ हमलावरों ने चारों तरफ से मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी. उस वक्त सिद्धू मूसवाला सिर्फ 28 वर्ष के थें.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको अजरबैजान से पकड़ा गया मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...