होमस्वास्थ्यव्यायाम करने के फायदे|...

व्यायाम करने के फायदे| Benefits of Exercise in Hindi

आज हम आपको व्यायाम करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे।

व्यायाम करना हमारे सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। व्यायाम करने से पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है। साथ ही हमारी हड्डियां मजबूत बनती हैं। व्यायाम सूचना सिर्फ हमारी सेहत अच्छी रहती है। बल्कि हमारे शरीर में अलग ही उर्जा बनी रहती है। जो व्यक्ति व्यायाम करता है। उसके अंदर कार्य करने की क्षमता अधिक रहती है।

व्यायाम के फायदे

मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत रहती है :- प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं। साथ ही शरीर में खून का बहाव भी अच्छी तरह से होता रहता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना व्यायाम करता है। तो उसका मस्तिष्क की कोशिकाएं भी सक्रिय होने में बहुत मदद मिलती है।

खून का संचार बना रहता है :- नियमित रूप से व्यायाम करने से रक्तचाप से जुड़ी समस्याएं कम रहती हैं। जो व्यक्ति प्रतिदिन व्यायाम करता है। उसके शरीर में उच्च रक्तचाप  होने का खतरा 70 से 75% तक कम हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम होता है :- प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम किया जा सकता है। व्यायाम करने से शरीर में उपस्थित हानिकारक कोलेस्ट्रोल की मात्रा घट जाने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे दिल की बीमारी भी दूर रहती है। और हम अधिक से अधिक ऑक्सीजन ग्रहण कर पाते हैं। जिसके कारण व्यायाम करने वाले व्यक्ति को हार्ट अटैक या दिल से संबंधी किसी भी प्रकार की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है :- रोजाना सुबह व्यायाम करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। प्रतिदिन सुबह-सुबह व्यायाम करने से जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलता है। साथ ही हमारी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। और जोड़ो में होने वाले दर्द से भी राहत मिलता है। वयस्क लोगों को प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करना चाहिए साथ ही चलना चाहिए। व्यायाम करना सभी की सेहत के लिए लाभदायक माना गया है। क्योंकि व्यायाम एक ऐसा इलाज है। जिसको करने से किसी भी बीमारी को दूर किया जा सकता है।

मानसिक तनाव दूर रहता है :- प्रतिदिन व्यायाम करने से ना सिर्फ शरीर में इसका फायदा होता है। बल्कि व्यायाम के कारण दिमाग भी तेज होता है। और किसी भी प्रकार के तनाव से हमारा मस्तिष्क मुक्त रहता है। सिरदर्द जैसी किसी भी प्रकार की समस्याओं को नियमित रूप से व्यायाम के द्वारा ठीक किया जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है। कि किसी भी प्रकार के डिप्रेशन को व्यायाम के द्वारा दूर किया जा सकता है। क्योंकि व्यायाम डिप्रेशन वाले व्यक्ति के मस्तिष्क में एंटीडिप्रेशन की तरह काम करता है।

त्वचा पर निखार :- प्रतिदिन व्यायाम करने से हमारी त्वचा पर निखार दिखाई देता है। त्वचा को खूबसूरत और जवान बनाए रखने के लिए व्यायाम एक ऐसा इलाज है। जो बहुत ही ज्यादा सरल है। रोजाना 40 मिनट व्यायाम करने से त्वचा की खूबसूरती बढ़ जाती है। व्यायाम करने से रक्त का संचार अच्छी तरह से होने लगता है। जिसके कारण त्वचा पर चमक बढ़ जाती है।

ऊर्जा  के स्तर को बढ़ाता है :- शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने या बनाए रखने के लिए व्यायाम बहुत ही ज्यादा मददगार है। प्रतिदिन व्यायाम करने से आपके अंदर दिन भर ऊर्जा का संचार बना रहता है। और आपको ताजा रखने में सहायता करता है। व्यायाम करने से हमारे शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। जिससे हम किसी भी काम को आसानी से और अच्छे तरीके से कर सकते हैं। व्यायाम के कारण कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। और शरीर में लचीलापन आ जाता है।

व्यायाम करने से रक्तचाप पर प्रभाव :- नियमित रूप से व्यायाम करने पर रक्तचाप से संबंधित सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं. कुछ चिकित्सक का कहना है कि जो महिलाएं रोज एक्सरसाइज करती हैं तो उन्हें रक्तचाप जैसी बीमारी से 75% तक आराम मिल सकता है. अगर आप नियमित रूप से व्यायाम कर रहे हैं. तो आप का रक्तचाप सामान्य रहेगा और रक्तचाप से जुड़ी सारी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी इसलिए आप प्रतिदिन सुबह उठकर व्यायाम करें. यह आपको और बहुत बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है, आपके स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ होगा. 

व्यायाम करने से कैलोरी पर प्रभाव :- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गर्भावस्था या मेनोपॉज के बाद महिलाओं का कितनी तीव्रता से वजन बढ़ता है. अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं. तो प्रतिदिन व्यायाम करें इससे आपकी कैलोरी खर्च होगी. और आपका वजन नियंत्रित रहेगा और साथ ही यह आपके स्वास्थ्य को ठीक रखेगा और यह सिर्फ आपको ही बस नहीं यह आपके गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए भी बहुत लाभदायक साबित हो सकता है और यह आपको कई बड़ी बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है इसलिए आप प्रतिदिन सुबह उठकर व्यायाम या एक्सरसाइज करें.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको व्यायाम करने के फायदे की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

Read more – सर्दियों में ओंठों को फटने से बचाने के घरेलू उपाय

Read more – होठों के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय

Read more – जोरदार ठंड से बचने के आसान तरीके

Read more – नकसीर रोकने के आसान और घरेलू उपाय

Read more – डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...