होमसामान्य जानकारीजमीन की रजिस्ट्री कैसे...

जमीन की रजिस्ट्री कैसे कराएं ? खेत, प्लाट या घर की रजिस्ट्री कैसे होती है?

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि जिस प्रकार आबादी बढ़ रही है, उसी प्रकार जमीन के भाव भी बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जमीन खरीद लेते हैं, परंतु उन्हें यह नहीं पता होता कि जमीन या घर का रजिस्ट्री कैसे कराते हैं. तो आज हम आपको अपने इस ब्लॉग के माध्यम से बताएंगे कि जमीन की रजिस्ट्री क्या होती है? जमीन या घर की रजिस्ट्री कैसे करवाते हैं, और रजिस्ट्री करवाने के लिए किन- किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है.

जमीन की रजिस्ट्री क्या होती है? 

जमीन या घर की रजिस्ट्री करवाने का अर्थ है, कि किसी दूसरे व्यक्ति के नाम की जमीन को खरीद कर, उस जमीन के मालिक को उस जमीन के बदले में पैसे देकर उस जमीन को सरकारी दफ्तर में पूरी क़ानूनी कार्यवाही करते हुए अपने नाम करवा लेना ही जमीन की रजिस्ट्री करवाना कहलाता है, साथ ही हम आपको बता दें कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने की पूरी प्रक्रिया आपके क्षेत्र की तहसील पर वकील के माध्यम से पूरी की जाती है, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आप कानूनी तौर पर जमीन पर अपना अधिकार बता सकते हैं.

जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

यदि आप किसी प्रॉपर्टी को अपने नाम करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए, तभी आप अपने नाम किसी जमीन या घर रजिस्ट्री करवा सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज के नाम नीचे निम्नलिखित रुप में बताए गए हैं:-

अगर आप अपने नाम जमीन या घर की रजिस्ट्री करवा रहे हैं, तो आपके पास पहचान पत्र जैसे (आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से किसी एक) का होना आवश्यक होता है.

अपनी जमीन के लिए कागजात बनवाते समय आपको जमीन के लिए लोन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी बनवाना आवश्यक होता है.

अगर आप अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा रहे हैं, तो आपके पास अलॉटमेंट लैटर का होना आवश्यक होता है, और हम आपको बता दें, कि यह वकील द्वारा बनाया जाता है.

अगर आप जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा रहे हैं, तो आपके पास जनरल पावर ऑफ़ अटार्नी दस्तावेज होना आवश्यक होता है.

आपको जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए बैनामा दस्तावेज भी बनबाना पड़ता है, क्योंकि इसकी आवश्यकता किसी भी जमीन को खरीदने में सबसे ज्यादा होता है.

जमीन की रजिस्ट्री कैसे कराये? 

यदि आप जमीन खरीद रहे हैं, और आप उसकी रजिस्ट्री करवाना चाहते हैं, और आपको नहीं पता है, कि उसकी रजिस्ट्री कैसे करवाते हैं, तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को दोहरा कर रजिस्ट्री करवा सकते हैं.

  • जमीन की कीमत का पता करें

किसी भी जगह जमीन लेने से पहले उस जमीन के आसपास के मार्केट से पता कर ले, कि उस जमीन की कीमत कितनी है, क्योंकि अगर आप सीधे प्रॉपर्टी डीलर से जमीन की कीमत की बात करेंगे, तो वह आपको उस जमीन की कीमत से अधिक कीमत बताएगा, जिससे आपको नुकसान होगा. इसलिए जमीन की सही कीमत पता करके प्रॉपर्टी डीलर से कीमत निश्चित कर ले.

  • स्टैम्प ड्यूटी पेपर बनवाएं

कीमत तय करने के बाद जिस तहसील के अंतर्गत वह जमीन आती है, उस तहसील में जाकर अपनी जमीन को अपने नाम करवाने के लिए जरुरी कागजात तैयार करवाने पढ़ेंगे, और यह कागजात तैयार कराने के लिए आपको सबसे पहले स्टैम्प ड्यूटी पेपर खरीदने होंगे, और अपने बकील के साथ इन पेपर्स को तैयार करना होगा. इस पेपर को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खरीद सकते हैं.

  • सव-रजिस्ट्रार से रजिस्ट्री करायें

अब आपको वकील के द्वारा बनाये गये सभी दस्तावेजो के साथ सव-रजिस्ट्रार के ऑफिस में जाना होगा, बता दे कि यहां आपके साथ जमीन बेचने वाले और साथ में दो गवाहों के साथ जाना होता है. इसके बाद रजिस्ट्रार के द्वारा आपके सभी दस्तावेजों की ध्यानपूर्वक जांच की जाएगी, और सभी दस्तावेजों में हस्ताक्षर करवाए जाएंगे, और हम आपको बता दें कि यह सभी प्रक्रिया आपके बकील की देख रेख में की जाती है, अगर आपको इस दौरान कोई समस्या समझ आती है तो आप अपने वकील से इसके बारे में पूछ सकते हैं.

  • कुछ दिनों बाद रजिस्ट्री दस्तावेज प्राप्त कर लें

जब आप अपने नाम जमीन रजिस्ट्री करा लेते हैं, तो उसके कुछ दिनों के बाद आपको रजिस्ट्री दस्तावेज डाकिया के द्वारा प्राप्त हो जाता है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...