WTC Final 2023: भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ का कहना है, कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल और आईपीएल के अंत में मौजूद कम अंतर भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन सकता है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 के अंतराल से जीत लिया है इस जीत के साथ टीम इंडिया ने जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में भी क्वालिफाई कर गयी है फाइनल 9 जून 2023 को ओवल में खेला जायेगा.
टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की आधी से ज्यादा टीम पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देगी, वहीं भारतीय टीम के लिए ये मुश्किल साबित हो सकता है क्योंकि भारत के सभी खिलाड़ी आईपीएल में वयस्त होंगे, ऐसे में दोनों टूर्नामेंट के बीच मात्र 9 दिन का अंतर टीम इंडिया की तैयारियों पर क्या भारी पड़ेगा. इस बात को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है.
आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप को लेकर अहमदाबाद टेस्ट के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया इसमें भारतीय कोच राहुल द्रविड़ से आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल के बीच कम समय को लेकर कई सवाल पूछे गए जिसपर कोच राहुल द्रविड़ ने भी चिंता जताई है और इसके बारे में जल्द ही विचार करने की बात कही है.
टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का है यह कहना
टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि ‘हमने लंच के समय डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, मैं कोई भी चीज स्पष्ट होने से पहले उस बात को कहने से बचता हूं हम इसका जश्न मनाएंगे’ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल से सिर्फ एक सप्ताह पहले आईपीएल का फाइनल है.
टीम इंडिया ने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन वहीं इस चर्चा के दौरान भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि – ‘जब भी हम पर दबाव हावी हुआ हमने हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करने की कोसिस किया हालांकि टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होने वाला है.

