होमस्वास्थ्यDiabetes: बच्चे भी हो...

Diabetes: बच्चे भी हो सकते हैं गंभीर रोग के शिकार, टाइप-1 और टाइप-2 दोनों का खतरा, जानिए इसके लक्षण और कारण

मधुमेह एक दशक पहले तक उम्र बढ़ने की बीमारी के रूप में जाना जाता था, हालांकि पिछले कुछ सालों में यह 40 साल से कम उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ता देखा गया है. कम उम्र में मधुमेह होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी, मोटापा और आनुवंशिकता प्रमुख हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बच्चों में भी हो सकता है इतना ही नहीं जन्म के कुछ साल बाद भी बच्चे में मधुमेह का पता लगाया जा सकता है. बच्चों में मधुमेह की समस्या को काफी गंभीर और चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जो उनके जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकता है. विश्व स्तर पर मधुमेह के बढ़ते खतरे के बारे में लोगों को सचेत करने और इसे रोकने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है. डॉक्टरों का कहना है, 5 साल से कम उम्र के बच्चों में टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज दोनों का खतरा देखा गया है. ऐसे में इसे सिर्फ उम्र के साथ होने वाली बीमारी मानने की गलती नहीं करनी चाहिए.
डॉक्टरों का कहना है, बच्चों में टाइप-1 डायबिटीज का खतरा सबसे ज्यादा होता है, जिसमें शरीर इंसुलिन हार्मोन नहीं बना पाता है, हालांकि जीवनशैली के कई कारकों ने भी बच्चों में टाइप-2 के खतरे को बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं कि कम उम्र में ही यह बीमारी क्यों हो जाती है और किन लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

बच्चों में टाइप 1 मधुमेह होने के ज्यादा chances

बच्चों में टाइप 1 मधुमेह, एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चे का शरीर हार्मोन इंसुलिन का उत्पादन करने में असमर्थ होता है. इस हार्मोन की जरूरत बच्चे के जीवित रहने से लेकर शरीर के अंगों के सही तरीके से काम करने तक होती है. शरीर में इसके उत्पादन के अभाव में ऐसे रोगियों को जीवन भर इंसुलिन के इंजेक्शन लगाते रहना पड़ता है. बच्चों में टाइप 1 मधुमेह का कोई इलाज नहीं है, इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. इसके लक्षणों पर सभी माता-पिता को ध्यान देना जरूरी है.

बच्चों में टाइप 2 मधुमेह

बच्चों में टाइप 2 मधुमेह एक पुरानी समस्या है जो ऊर्जा के लिए ग्लूकोज को ठीक से संसाधित करने के तरीके को प्रभावित करती है. शारीरिक निष्क्रियता, खान-पान और मोटापे से ग्रस्त बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है. बच्चे में इस प्रकार के मधुमेह का खतरा बहुत तेजी से बढ़ता देखा गया है. बच्चे को स्वस्थ भोजन खाने, व्यायाम करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करके इस जोखिम को कम किया जा सकता है. टाइप 1 मधुमेह के समान, प्यास का बढ़ना और बार-बार पेशाब आना, थकान, धुंधली दृष्टि, त्वचा पर काले धब्बे, बार-बार संक्रमण और घावों का ठीक से न भरना इस प्रकार के मधुमेह का संकेत हो सकता है.

मधुमेह से बचाव के लिए क्या करें?

टाइप 1 मधुमेह को रोका नहीं जा सकता, इसे केवल प्रबंधित किया जाता है. हालांकि, स्वस्थ जीवन शैली के विकल्प निश्चित रूप से बच्चों में टाइप 2 मधुमेह को रोकने में मदद कर सकते हैं. बच्चे को लो फैट और लो कैलोरी फूड दें. फलों, सब्जियों और साबुत अनाज की मात्रा बढ़ाएँ. बच्चे को सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करें, खेलकूद और व्यायाम बच्चों के लिए बहुत जरूरी हैं. यदि मधुमेह का पारिवारिक इतिहास है, तो इन सावधानियों को गंभीरता से लेना आवश्यक हो जाता है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...