बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन बन जाते हैं, वो भी रोज़-रोज़ की कुछ छोटी-छोटी ग़लतियों से। चलिए जानते हैं कि मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है और लोग कौन सी आम ग़लतियां करते हैं।
क्यों बढ़ती है स्किन एलर्जी बारिश में? (Why does skin allergy increase in rain?)
डॉक्टर्स कहते हैं कि बारिश में नमी यानी ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, जिससे स्किन जल्दी गीली और चिपचिपी हो जाती है। यही चिपचिपापन फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन को न्योता देता है।
- ज़्यादा पसीना आना
- कपड़े या जूते देर तक गीले रहना
- धूल और गंदगी में चलना
- लगातार स्किन पर नमी रहना
इन वजहों से शरीर पर दाने, लाल चकत्ते, खुजली और बदबूदार फंगल इन्फेक्शन तक हो जाते हैं।
वो ग़लतियां जो लोग रोज़ करते है (mistakes that people make everyday)
अब बात करते हैं उन 5 आम ग़लतियों की जो लोग हर रोज़ करते हैं, बिना ये सोचे कि इससे उनकी स्किन को कितना नुकसान हो रहा है:
1. भीगे कपड़े पहनकर घंटों रहना (Staying in wet clothes for hours)
बारिश में भीग गए और वहीं कपड़ों में बैठे रहे? यही सबसे बड़ी गलती है! इससे स्किन पर फंगल लगना तय है।
2. टाइट कपड़े पहनना (wear tight clothes)
टाइट कपड़े न सिर्फ स्किन को रगड़ते हैं, बल्कि उनमें हवा नहीं जाती जिससे पसीना और नमी जल्दी सूखती नहीं।
3. रोज़ न नहाना या साबुन अच्छे से न लगाना (Not bathing daily or not using soap properly)
मानसून में कई लोग आलस कर जाते हैं, खासकर जब धूप नहीं निकलती। लेकिन ये स्किन इंफेक्शन का रास्ता खोल देता है।
4. गंदे मोज़े या गीले जूते पहनना (wearing dirty socks or wet shoes)
पैर सबसे जल्दी संक्रमित होते हैं, खासकर अगर आप गीले जूते या मोज़े दोबारा पहन लेते हैं।
5. कॉमन टॉवल या साबुन का इस्तेमाल (Use of common towel or soap)
एक ही तौलिया या साबुन कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं? बिल्कुल ना करें! इससे बैक्टीरिया और फंगस आसानी से फैलते हैं।
also read : – बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?
बचाव के आसान टिप्स (Easy tips for prevention)
डॉक्टरों के मुताबिक इन आसान आदतों को अपनाकर आप मानसून में स्किन एलर्जी से बच सकते हैं:
✅ नहाने के बाद स्किन को अच्छे से सुखाएं
✅ ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें
✅ भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें
✅ अपने पर्सनल टॉवल और साबुन का ही इस्तेमाल करें
✅ स्किन में खुजली हो तो खुद इलाज न करें, डॉक्टर को दिखाएं
ध्यान रखें…
स्किन एलर्जी मामूली लगती है, लेकिन अगर वक्त रहते ध्यान न दिया जाए तो ये बड़ी परेशानी बन सकती है। मानसून का मौसम मस्ती का है, लेकिन थोड़ी सी सफाई और समझदारी आपको बहुत सारी स्किन प्रॉब्लम्स से बचा सकती है।
अगर ये जानकारी आपको काम की लगी, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ ज़रूर शेयर करें।
और हाँ, अगली बार किसी और काम की हेल्थ टिप लेकर जरूर मिलेंगे!

