होमटेक्नोलॉजीजल्द ही खत्म हो...

जल्द ही खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा तो आजमाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स

वर्तमान समय में प्रीपेड प्लान्स लगभग सभी तरह के सेगमेंट में आते हैं. ऐसे में उपयोगकर्ता कम कीमत वाले प्लान्स से लेकर महंगे प्लान्स तक कोई भी विकल्प चुन सकते हैं, परंतु यदि आपको ज्यादा डाटा की आवश्यकता है, तो आप  कुछ ज्यादा पैसे खर्च करके डाटा का भी रिचार्ज कर सकते हैं. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, तो लोग घर से काम कर रहे हैं ऐसे में लोगों को ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है आज भी कई लोग मोबाइल डाटा से ही लैपटॉप को कनेक्ट करके इंटरनेट का उपयोग करते हैं. और कई बार तो ऐसा होता है कि हमारे फोन के चलते डाटा जल्दी खत्म हो जाता है. जिससे हमारा डाटा खर्च बढ़ने लगता है. परंतु कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको अपनाकर आप अपने मोबाइल का डाटा अधिक खर्च होने से बचा सकते हैं, तो आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने मोबाइल का डाटा अधिक खर्च होने से कैसे बचा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं, इन उपायों के बारे में.

एंड्रॉइड फोन में इस प्रकार से बचा सकते हैं अपना मोबाइल डाटा

वाई-फाई से करें कनेक्ट:- अगर आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाटा को बचाना चाहते हैं तो इसका सबसे बेहतरीन उपाय यह है कि आप अपने डिवाइस को वाई-फाई से कनेक्ट करें. जहां यह संभव हो कि आप अपना फोन वाईफाई से कनेक्ट कर सकते हैं वहां आप अपने फोन को वाईफाई से कनेक्ट करें. सामान्य तौर पर यह काम तब अवश्य करें जब आप वीडियो स्ट्रीमिंग या ऐप अपडेट करने जैसे काम कर रहे हों. क्योंकि यह सब करने में मोबाइल का डाटा ज्यादा खर्च होता है, और ऐसे में यदि आप वाईफाई से अपना एंड्राइड डिवाइस कनेक्ट कर लेंगे तो आपका डाटा कम खर्च होगा.

ऐप्स के लिए डाटा उपयोग सीमित करें

कुछ ऐप ऐसे होते हैं जो डाटा अधिक खर्च करते हैं ऐसे में उन ऐप के लिए डाटा को सीमित करने की आवश्यकता होती है. क्योंकि ऐसा करने से डाटा अधिक समय तक रहता है. इसके माध्यम से जो ऐप्स बैकग्राउंड में हमेशा एक्टिव रहती हैं और डाटा का उपयोग करते रहते हैं, उन ऐप को बंद कर दिया जाता है. ऐसा करने से यह होता है कि जब आप उन ऐप्स को बंद करते हैं, तो वह ऐप भी डेटा का उपयोग करना बंद कर देते हैं, डाटा को बचाने के इस उपाय को अपनाने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को दोहराएं जो इस प्रकार है:-

अपने एंड्रॉयड फोन में डाटा बचाने के लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं और फिर एप्स पर क्लिक करें.

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको सभी ऐप दिखाई देंगे, अब आप उस ऐप पर क्लिक करें जिसका आप डाटा लिमिट करना चाहते हैं.

अब आप Mobile data के ऑप्शन पर क्लिक करें.

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको एक बैकग्राउंड दिखाई देगा यदि बैकग्राउंड डाटा इनेबल होगा तो Allow background data usage के ऑप्शन के सामने व्हाइट और ब्लू टॉगल दिखाई देगा. उस पर आपको क्लिक करना होगा, जैसे ही आप क्लिक करेंगे यह ऑफ हो जाएगा, और आपका डाटा कम खर्च होगा.

फोन के लिए डाटा लिमिट सेट करें

आप किसी ऐप के अतिरिक्त एंड्रॉयड फोन की लिमिट भी निर्धारित कर सकते हैं, यदि आप अपने फोन की लिमिट सेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को दोहराना होगा जो इस प्रकार है:-

फोन में डाटा लिमिट सेट करने के लिए सबसे पहले आपको एंड्रॉइड फोन की Settings पर जाना होगा.

उसके बाद आपको Connections के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. और फिर Data usage के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.

आपके सामने Mobile data usage का ऑप्शन दिख रहा होगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और फिर टॉप-राइट कॉर्नर पर दिए गए गियर आइकन पर क्लिक करना होगा.

अब आपको Set Data Warning का ऑप्शन दिखेगा जिसे आप को ऑन कर देना होगा. फिर Data Warning पर जाकर अपने हिसाब से डाटा लिमिट सेट कर देनी होगी.

ऐसा करने से आपके मोबाइल फोन में जितनी आप लिमिट सेट करेंगे उतना डाटा खत्म होते ही आपके फोन में डाटा अपने आप बंद हो जाएगा, और दोबारा आपके ऑन करने पर ही चालू होगा.

डाटा सेवर मोड को ऑन करें

डाटा सेवर मोड ऑन करने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को दोहराना होगा जो इस प्रकार है:-

डाटा सेवर मोड ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले एंड्रॉइड फोन की Settings में जाना होगा.

अब आपको Connections के ऑप्शन पर जाना होगा.

इसके पश्चात आपको Data usage के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

और Data saver क्या ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

इसके पश्चात इसको ऑन कर देना होगा.

ऐसा करने से उपयोगकर्ता अपने फोन में ज्यादा डाटा खर्च होने से बचा सकते हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...