होमदेशस्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर से...

स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर से अब थर थर कापेगा दुश्मन, वायु सेना खेमे में LCH शामिल

र्गाष्टमी के दिन यानि 3 अक्टूबर को वायु सेना की ताकत को और बढ़ाने के लिए वायुसेना के 90वें स्थापना दिवस पर जोधपुर में हुए कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना को एक बड़ी सौगात देते हुए LCH हेलीकॉप्टर को एयरफोर्स में शामिल किया. बता दें 2010 में बनना शुरू हुआ था, और कई ट्रायल के बाद 12 साल बाद अब परफेक्शन के रूप में उभर कर सामने आया है और ये देश वासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है .जमीनी और पहाड़ी लड़ाई में स्वदेशी चॉपर LCH दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगा. खास बात ये है कि वायु सेना के पहले स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर LCH सीमा के करीब जोधपुर में तैनात किए जाएंगे. ये हेलीकॉप्टर आत्मनिर्भर भारत की एक ऐसी तस्वीर है जिसे देख सभी देश वासियों को गर्व होगा.

दुश्मनों का नामों निशान मिटा देगा LCH

वायु सेना को लगातार मजबूती देने में केंद्र सरकार कई कदम उठाते आई है और अब इंडियन एयरफोर्स में एक और हथियार शामिल कर वायु सेना की शक्ति को और बढ़ा दिया है. आपको बता दें LCH ना कि जमीनी बल्कि पहाड़ी इलाकों की लड़ाई में भी पूरी तरह सक्षम है, इस स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर को देख दुश्मन देशों की नींद उड़ गई होगी क्योंकि पलक झपकते ही वायु सेना का जाबांज सिपाही LCH दुश्मनों का नामों निशान मिटा देने की ताकत रखता है. चलिए जानते हैं स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर की खूबियों के बारे में.

LCH हेलीकॉप्टर की खासियत

180 डिग्री पर स्थिर और 360 डिग्री पर पलट वार करने में सक्षम

एलसीएच हेलीकॉप्टर का वजन 6 टन है जिसके चलते ये काफी हल्का है. वजन हल्का होने की वजह से LCH ऊंचाई वाले इलाकों में अपनी मिसाइल और दूसरे हथियारों से लैस होकर आसानी से टेक ऑफ और लैंड कर सकता है.

लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर में फ्रांस से मंगाई गई ‘ मिस्ट्रल’ एयर टू एयर यानि की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल और हवा से जमीन पर मार करने वाले मिसाइल से लैस है.

इसमें 70 एमएम के 12- 12 रॉकेट के दो पॉड लगे हुए हैं.

एलसीएच की बॉडी इस प्रकार की बनी हुई है कि इसपर गोली का कुछ खास असर नहीं होगा.

एलसीएच के आगे एक 20 एमएम की गन लगी हुई है जो 110 डिग्री में किसी भी तरफ घूम सकने में सक्षम है. और इसकी फायरिंग रेंज 2 किमी. तक है.

800 गोली प्रति मिनट इसकी फायरिंग क्षमता है.

इस हेलीकॉप्टर में दो पायलट की बैठने की सुविधा है और पायलट के हेलमेट पर भी कॉकपिट के सभी फीचर्स डिस्प्ले होते हैं.

इसमें ऐसे फीचर्स हैं जिससे ये आसानी से दुश्मनों की रडार में पकड़ में नहीं आएगा.

लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर की लंबाई 51.10 फीट है. इसकी रफ्तार 268 किलोमीटर घंटा है एक बार में ये सवा तीन घंटे उड़ान भरने की क्षमता रखता है.

1999 में हुए कारगिल युद्ध में ऐसे हल्के अटैक हेलीकॉप्टर की कमी महसूस की गई थी जिसके बाद से ही भारत ने मन बना लिया था की 15 से 16 हजार फीट ऊंचाई से दुश्मन के बंकर्स को तबाह कर देने वाला अटैक हेलीकॉप्टर तैयार किया जाएगा.

सम्बंधित : – मंगलयान मिशन हुआ फेल, टूटा संपर्क

ऊंची चोटियों से मिशन को देगा अंजाम

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भारत ने अमेरिका से बेहद एडवांस अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे खरीदा है, लेकिन कारगिल और सियाचिन की चोटियों पर इसे टेक ऑफ और लैंडिंग में काफी दिक्कत होती है. बेहद हल्का होने के कारण एलसीएच हेलीकॉप्टर ऊंची चोटियों पर मिशन को अंजाम देने में सक्षम है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा की कैबिनेट कमेटी ने पंद्रह स्वदेशी लाइट अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की इजाजत दी थी , 3387 करोड़ में ये हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)से खरीदा गया है. फिलहाल जिसमें से 10 हेलीकॉप्टर वायु सेना में और 5 थलसेना में शामिल किया गया है.

सम्बंधित : – कौन हैं देश के नए CDS अनिल चौहान, जानिए इनके बारे में कुछ रोचक बातें

जोधपुर में क्यों तैनात किया गया LCH

पश्चिमी सीमा राजस्थान में लड़ाकू विमान की कमी महसूस हो रही थी और जोधपुर सबसे पुराना एयरबेस है, सबसे प्रमुख बात की पाकिस्तान बॉर्डर का होना इसलिए जोधपुर में LCH को तैनात करने का फैसला किया गया.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...