होमस्वास्थ्यSwachh Bharat Abhiyan Essay...

Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi – स्वच्छता अभियान पर निबंध

आज हम आपको Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi – स्वच्छता अभियान पर निबंध के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

प्रस्तावना

स्वच्छता कितनी महत्वपूर्ण होती है, यह तो आप सभी अवश्य जानते होंगे, स्वच्छता न केवल हमारे घर और सड़कों तक के लिए आवश्यक है, बल्कि स्वच्छता हमारे समस्त देश और राष्ट्र के लिए आवश्यक है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान जैसी कई योजनाएं लागू की गई, जिससे पूरा भारत स्वच्छ बन सके, इस स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हमारे देश के प्रत्येक गांव, शहर और जिले को स्वच्छ करने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के अंतर्गत यह निर्धारित किया गया कि देश के प्रत्येक गांव में शौचालय बनवाए जाएंगे,  देश के प्रत्येक गांव की सड़कों को साफ कराया जाएगा, और नदियों से अशुद्ध पदार्थ को साफ कराया जाएगा, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के बुनियादी ढांचे को बदलना है.

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

यह अभियान मोहनदास कर्मचन्द गाँधी जी की 145 वीं जयंती 2 अक्टूबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया था, इसे भारत मिशन और स्वच्छता अभियान का नाम दिया गया, साफ-सफाई को लेकर भारत की छवि को बदलने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक मुहिम से जोड़ने के लिए इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाकर इस आंदोलन की शुरुआत की.

2 अक्टूबर 2014 को नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर जनसमूहों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रवादियों से स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेने, और इसे सफल बनाने का निर्णय लिया. और इस अभियान का प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं बाल्मीकि बस्ती में जाकर झाड़ू लगाया, और इस अभियान का प्रारंभ किया.

स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कई प्रकार के उद्देश्य बनाए गए, जिसके माध्यम से वह पूरे देश को स्वच्छ कर सके, उन सभी उद्देश्य के बारे में नीचे निम्नलिखित रुप में बताया गया है, जो इस प्रकार है:-

  • स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की कि 2019 तक सभी के घरों तक पानी की पाइपलाइन लगवा दी जाएगी, जिससे स्वच्छता बनी रहे.
  • स्वच्छता अभियान के अंतर्गत यह निर्धारित किया गया. कि सभी के घरों में शौचालय बन जाने चाहिए, क्योंकि खुले में शौच करने से प्रतिवर्ष हजार लोगों की मौत होती है.
  • स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य यह था, कि लोगों की मानसिकता को बदला जाए कि वह अस्वक्षता ना फैलाएं.
  • स्वच्छता अभियान का उद्देश्य था, कि गांवों की प्रत्येक गलियों को और नदियों को साफ किया जाए.
  • ग्राम पंचायत के माध्यम से ठोस और तरल अपशिष्ट पदार्थों की अच्छी प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
  • देश के सभी जगह पर साफ सफाई करके देश के नागरिकों के मन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की जाए.

संबंधित : – दशहरे पर निबंध

स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता

भारत की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिये, इस अभियान को शुरू किया गया, क्योंकि हमारे देश में कोई भी ऐसी जगह नहीं है, जहां पर कूड़ा कचरा नहीं फैला है, हमारे देश के प्रत्येक शहर, गांव, मोहल्ले, गली में कूड़ा कचरा और गंदगी भरी होती है. हमारे देश में गांवों में शौचालय नहीं होने के कारण लोग आज भी खुले में शौच करने के लिए जाते हैं, जिस कारण गंदगी फैलती है, और कई नई बीमारियों को जन्म देती है, इसी को रोकने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया, इस अभियान की कई आवश्यकताएं थी. जैसे कि:-

  • हमारे आसपास के नदी नालों में इस तरह कचरा होता है, जैसे कि नदी नालों में पानी की जगह कचरा बह रहा हो. इसी को साफ करने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया.
  • हमारे देश में इतनी गंदगी होने के कारण ही हमारे देश में विदेश के लोग आना कम पसंद करते हैं जिसके कारण हमारे देश को भी आर्थिक रूप से नुकसान होता है.
  • अभियान की आवश्यकता इसलिए थी, क्योंकि हमारे देश में आए दिन कचरा बढ़ता ही जा रहा था, जिसके कारण जीव जंतु और पृथ्वी को अत्यधिक नुकसान पहुंच रहा था.
  • प्रत्येक गांव के हर घर में शौचालय का निर्माण कराया जाए, क्योंकि प्रत्येक वर्ष खुले में शौच करने से फैलने वाली गंदगी के कारण कई लोगों की मृत्यु हो जाती थी.
  • इस अभियान के द्वारा भारत को स्वच्छ और हरियाली युक्त बनाना था.
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना.

देश के स्वच्छ न होने के कारण

हमारे देश में स्वच्छता फैलने के कई प्रकार के कारण है, जिनमें से कुछ कारणों के बारे में नीचे निम्नलिखित रूप में दिया गया है जो इस प्रकार हैं:-

  • शिक्षा का अभाव
  • खराब मानसिकता
  • घरों में शौचालयों का नहीं होना
  • अत्यधिक जनसंख्या
  • सार्वजनिक शौचालय का अभाव
  • कचरे का सही से निस्तारण का अभाव
  • उद्योगों का अपशिष्ट पदार्थ

देश को स्वच्छ रखने के उपाय

देश को स्वच्छ करने के लिए कई अभियान को प्रारंभ किया गया, लेकिन वह सब असफल रहे, इसका मुख्य कारण यह था, कि हमारे देश के लोग साफ सफाई के प्रति जागरूक नहीं थे. स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कई ऐसे उपाय बताए गए, जिससे भारत को स्वच्छ बनाया जा सके. वह उपाय नीचे निम्नलिखित रुप में दिए गए हैं:-

  • हमारे देश को स्वच्छ करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक गांव के हर घर में शौचालय का निर्माण कराया गया.
  • देश को स्वच्छ बनाने के लिए देश के सभी नागरिकों को साफ सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.
  • हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक शहर के 100 मीटर के अंतर में कूड़ा दान रखवाए गए.
  • देश को स्वच्छ बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार को बढ़ाया गया.
  • देश के प्रत्येक नागरिक की मानसिकता को बदलने के लिए साफ सफाई और संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया.
  • हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना के तहत लोगों को गंदगी के गंभीर रूप को बताया गया और उन्हें जागरूक किया गया, कि गंदगी के कारण कितनी बीमारियां फैलती है, और यह गंदगी वातावरण को प्रदूषित करता है.
  • उन लोगों को भी जागरूक किया गया, जो उद्योग धंधों से पैसे कमाने के चक्कर में वातावरण को पूर्ण रूप से दूषित कर रहे हैं.
  • सरकार द्वारा कई ऐसे कानून का निर्माण किया गया, जिसके द्वारा गंदगी फैलाने पर दंड दिया जाए.

संबंधित : – प्रदूषण पर निबंध

स्वच्छ भारत अभियान में अन्य योगदान

प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए, भारत स्वच्छता अभियान को और मजबूत बनाने के लिए कई बड़े-बड़े अभिनेताओं ने इसका सहयोग किया, उन सभी लोगों के नाम नीचे निम्नलिखित रुप में दिए गए हैं, जो इस प्रकार है:-

  • सचिन तेंदुलकर
  • महेन्द्र सिंह धोनी
  • विराट कोहली
  • बाबा रामदेव
  • सलमान खान
  • शशि थरूर
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम
  • ईआर दिलकेश्वर कुमार
  • कमल हसन
  • अनिल अंबानी
  • प्रियंका चोपड़ा
  • मृदुला सिन्हा

उपसंहार

स्वच्छता के प्रति जागरूकता की मिसाल को बढ़ाने के लिए. स्वच्छता मिशन के अनुसार स्कूलों में भी स्वच्छ भारत अभियान के कार्य कराए जाने लगे हैं. स्वच्छता से हमारा तन और मन दोनों स्वच्छ रहता है. आज भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कई तरह के कार्य कराए जा रहे हैं. और भारत को स्वच्छ बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi – स्वच्छता अभियान पर निबंध की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...