होमसामान्य जानकारीसूखा पर निबंध -...

सूखा पर निबंध – Essay on Drought in Hindi – सूखे के कारण

आज हम आपको Essay on Drought in Hindi – सूखा पर निबंध सूखे के कारण, सूखे का प्रभाव, सूखा रोकने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

प्रस्तावना

जब किसी स्थान पर लंबे समय तक बारिश ना हो, और वहां की जमीन सूख जाए, और लोग पानी से वंचित हो जाए, ऐसी स्थिति को सूखा कहते हैं, सूखा पड़ने जैसी समस्याएं सबसे अधिक गर्मियों में देखी जाती हैं, क्योंकि गर्मियों में कई स्थानों में तापमान अधिक होने के कारण वहां बारिश नहीं होती है, जिसके कारण उस स्थान पर सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगती है, हम आपको बता दें कि सूखा एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लोगों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं होता, कई क्षेत्र ऐसे भी होते हैं, जहां अधिक समय तक वर्षा नहीं होती तो खाने के लिए भी अकाल पड़ जाता है, जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि नदी और तालाब को हमारे दैनिक जीवन में उपयोग आने वाले स्रोतों में सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. परंतु कई स्थान ऐसे भी होते हैं, जहां पानी की मात्रा कम होने के कारण नदी और तालाब कम पाए जाते हैं, जिसके कारण वहां पानी संग्रहित नहीं हो पाता है, जिसके कारण वहां के लोगों का मुख्य स्रोत वर्षा का पानी होता है, हम आपको बता दें कि सूखा एक बहुत ही गंभीर समस्या है, प्रतिवर्ष सूखे के कारण कई लोगों की मृत्यु भी हो जाती है. और हजारों किसान आत्महत्या कर लेते हैं.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: – प्रदूषण पर निबंध

सूखे के कारण

हम आपको बता दें, कि सूखा पड़ने के कई कारण होते हैं, जिनमें से कुछ कारण नीचे निम्नलिखित रुप में दिए गए हैं:-

वर्षा के पानी का संचय ना करना

हम आपको बता दें, कि सूखा पड़ने का सबसे मुख्य कारण वर्षा के पानी का संचय ना करना होता है, लोग बरसा के पानी पर अधिकतर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण उन लोगों को सूखा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, परंतु हम आपको बता दें कि तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है, जहां वर्षा के पानी का संचय किया जाता है.

ग्लोबल वार्मिंग बढ़ना

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि ग्लोबल वॉर्मिंग हमारे पृथ्वी के लिए कितनी बड़ी समस्या है, साथ ही यह प्राकृति पर भी अपना दुष्प्रभाव डाल रही है, ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण सबसे अधिक वाष्पीकरण में वृद्धि हो रही है. और वाष्पीकरण में वृद्धि होने के कारण सूखे जैसी स्थिति जन्म लेती है.

वनों की कटाई करना

हम आपको बता दें, कि सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न होने का सबसे मुख्य कारण वनों की कटाई भी है, क्योंकि बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण वनों की कटाई आधाधुंध की जा रही है, जिसके कारण जल स्तर गिरता ही जा रहा है, और सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न में होती जा रही है, बारिश उसी स्थान पर होती है जहां अत्यधिक पेड़ पौधे होते हैं.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: – बाल श्रम पर निबंध

सूखे का प्रभाव

सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कई प्रकार के प्रभाव देखने को मिलते हैं, जिनमें से कुछ प्रभाव के बारे में नीचे निम्नलिखित रुप में बताया गया है:-

आर्थिक प्रभाव- 

हम आपको बता दें कि सूखे जैसी स्थिति में हमें सबसे पहले आर्थिक प्रभाव देखने को मिलता है, क्योंकि सूखा जैसी स्थिति के कारण लोगों के खेतों में पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण उनका कृषि उत्पादन घट जाता है. जिससे किसान सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, क्योंकि कृषि किसान का एकमात्र आय का साधन होता है.

जनसंख्या प्रभाव- 

जब सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगती है, तब जनसंख्या का प्रभाव अत्यधिक देखने को मिलता है, क्योंकि सूखा पड़ने के कारण हजारों लोगों की पानी और अन्न के बिना मृत्यु हो जाती है, जिसके कारण जनसंख्या में कमी होने लगती है, और साथ ही बड़े स्तर में किसान उस जगह से दूसरे जगह में पलायन कर लेते हैं.

पारिस्थितिकी पर प्रभाव- 

गांव में सूखा होने के कारण पशु पक्षी उस स्थान को छोड़कर दूसरी जगह पलायन करने लगते हैं, जिसके कारण पारितंत्र प्रभाव देखने को मिलता है.

वन्यजीव जोखिम

सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण तापमान बढ़ने लगता है, जिसके कारण जंगलों में आग लग जाती है, उसके साथ ही उस जंगल में रहने वाले वन्यजीव भी जल कर मर जाते हैं.

खाने की वस्तुओं की कमी- 

सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण कई लोग कुपोषण जैसी समस्या के शिकार हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें सही समय पर दवाई और खाना नहीं मिल पाता है, जिसके कारण वह कमजोर हो जाते हैं, और उनकी मृत्यु हो जाती है.

कीमतों की बढ़ोतरी– 

सूखा जैसी स्थिति में सभी प्रकार की चीजों का दाम बढ़ा दिया जाता है, जैसे फल, सब्जियां, अनाज आदि, जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: – बाल विवाह पर निबंध

सूखा रोकने के उपाय

हम आपको बता दें, कि सूखा जैसी समस्याओं को रोकने के कई उपाय हैं, जिनमें से कुछ उपाय के बारे में नीचे निम्नलिखित रुप में बताया गया है:-

बारिश का पानी संग्रहण करके- 

हमें वर्षा के पानी का प्राकृतिक जलाशयों का संग्रहण करना चाहिए, क्योंकि इस संग्रहित किए गए जल का सूखा जैसी स्थिति में कई रूपों में प्रयोग किया जा सकता है.

वृक्षारोपण करके

सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न ना होने देने के लिए हमें जितना हो सके उतने पेड़ पौधे लगाने चाहिए क्योंकि जितने पेड़ पौधे रहेंगे उतना तापमान कम रहेगा, और तापमान कम होने के कारण पृथ्वी पर पानी रुकेगा और बारिश की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, क्योंकि जिस स्थान पर जितनी हरियाली होती है उस स्थान पर बारिश होती है.

पानी बर्बादी को रोकना

जरूरत से अधिक पानी को नहीं खर्च करना चाहिए, और साथ ही हमें पानी के खर्च करने के तरीके को बदलना होगा, जरूरत से ज्यादा पानी नहीं खर्च करना होगा, और जहां पानी व्यर्थ जा रहा होगा, वहां अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, और पानी को बंद करना होगा.

देश में सूखा कब और किस राज्य पर पड़ा

अब हम आपको बताएंगे, कि देश में सूखा कब और किस राज्य में पड़ा जो इस प्रकार है:-

1967                          बिहार 

1972                          बिहार 

1972                          राजस्थान

1974                          दक्षिण बिहार

1987                          पंजाब हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत आदि.

उपसंहार

हम आपको बता दें कि जब सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगती है, सब लोगों को पानी के एक एक बूंद की कीमत समझ में आने लगी है, की एक बूंद पानी कितना कीमती होता है, ऐसी स्थिति का सामना किसी को ना करना पड़े, इसके लिए सरकार के द्वारा कई कदम उठाए गए हैं, जैसे कि देश के प्रत्येक गांव में एक जलाशय का निर्माण कराया गया है. साथ ही नदियों के पानी में साफ सफाई कराई गई है. जिससे हम सूखा जैसी स्थिति में भी जिंदा रह सके.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Essay on Drought in Hindi – सूखा पर निबंध की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: – जल संरक्षण पर निबंध

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Study Tips: परीक्षा के लिए पढ़ाई पर फोकस कैसे करें?

क्या आपको पढ़ाई के दौरान मन को एकाग्र करने में परेशानी...

एक व्यापारिक ऐप की आवश्यक विशेषताएँ

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशों (एफपीआई) में बढ़ोतरी के साथ, भारत ने निवेश...

Gripe Water Uses In Hindi | बच्चों के लिए ग्राइप वाटर से जुड़ी जानकारी

ग्राइप वॉटर (Gripe Water) एक प्रसिद्ध बच्चों की सुखी और अपाची...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...