होमबिजनेसगन्ना की खेती कैसे...

गन्ना की खेती कैसे करें | Sugarcane Farming in Hindi

गन्ना की खेती कैसे करें (sugarcane farming in hindi) मीठा किसे पसंद नहीं है, हमारे रोजमर्रा की आवश्यकता में उपयोग की जाने वाली  शक्कर, गुड़, राब, मिश्री आदि जैसी कई चीज़ें है, जिसका निर्माण गन्ना (Sugarcane) से होती है, हालांकि मिठास की प्राप्ति के लिए और भी कई फसल है, जैसे- ताड़ , चुकंदर और मधु(शहद) लेकिन मुख्य रूप से गन्ने का ही उपयोग किया जाता है, गन्ना एक प्रमुख व्यावसायिक फसल है, इसे नकदी फसल भी कहा जाता है, हमारे देश में गन्ना की खेती (sugarcane farming) प्राचीन काल होती आ रही है.

पूरे विश्व में चीनी के उत्पाद में ब्राजील के बाद भारत को दूसरा स्थान प्राप्त है, गन्ने की खेती (sugarcane farming) से लाखों लोगों को रोजगार मिल जाता है, विषम परिस्थितियां भी गन्ना की फसल को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाती है, इन्हीं विशेष कारणों से गन्ना की खेती अपने-आप में सुरक्षित और लाभ की खेती मानी जाती है. तो आइए जानते हैं कि गन्ने की खेती कैसे करें.

  • गन्ना की खेती के लिए ज़रूरी जलवायु
  • खेती के लिए उपयोगी मिट्टी
  • गन्ने की खेती का सही समय
  • खेती की तैयारी कैसे करें
  • गन्ना की उन्नत किस्में
  • सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन
  • रोग एवं कीट प्रबंधन कैसे करें
  • गन्ना की खेती में लागत और कमाई

गन्ने की खेती के लिए आवश्यक जलवायु

गन्ना आर्द्र जलवायु का पौधा है, इसकी खेती तराई वाले इलाके में खूब होती है, विषम परिस्थितियों में भी इसका पौधा आसानी से विकास कर लेता है, गन्ने के पौधे को अधिक सिंचाई की जरूरत होती है, गन्ने के अनुकरण के समय नमीयुक्त मिटटी के साथ ही 21-25 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है, इसके कल्ले निकलने और बढ़वार के दौरान साधारण तापमान 30 से 35 डिग्री होना जरूरी होता है. 

गन्ने की खेती के लिए उपयोगी मिट्टी

गन्ने की खेती (sugarcane farming)  के लिए उपजाऊ दोमट और काली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है, यही कारण है कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में इसकी खेती सबसे अधिक होती है, इसके अलावा पीली मिट्टी और बलुई मिट्टी भी गन्ने के लिए लाभदायक होती है.

क्षारीय और अम्लीय मिट्टी और जिस भूमि पर पानी का जमाव होता हो वहां पर गन्ने की खेती नहीं करनी चाहिए, इसकी खेती के लिए 5 से 8.5 पीएच मान वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है.

गन्ने की खेती करने का सही समय

आमतौर पर देश में शरदकालीन या बसंतकालीन गन्ने की फसल बोई जाती है, गन्ने की अधिक पैदावार लेने के लिए सर्वोत्तम समय अक्टूबर-नवम्बर है, जबकि उत्तर भारत में गन्ने की बुआई फरवरी-मार्च बसंत कालीन में लगाई जाती है.

पंजाब और हरियाणा में गन्ने की रोपाई का सबसे अच्छा समय मार्च और उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च और बिहार में जनवरी-फरवरी है, गन्ने के अच्छे अंकुरण के लिए 25 से 32 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है, उत्तर भारत में ये तापमान अक्टूबर और फरवरी मार्च के महीनों में आसानी से मिल जाता है.

खेती की तैयारी कैसे करें

गन्ना बहुवर्षीय फसल है, इसके लिए खेत की गहरी जुताई करें, इसके बाद गोबर या कंपोस्ट की खाद मिलाकर खेत को रोटावेटर और पाटा चलाकर खेत तैयार करें, गन्ने की कंद लगाने के लिए मिट्टी भुरभुरी होना चाहिए इससे गन्ने की जड़े गहराई तक जाती है, और पौधे को आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे, पौध लगाने के लिए गन्ने की निरोगी होना चाहिए, यदि गन्ने का केवल ऊपरी भाग बीज के काम ना आए तो अधिक अंकुरित होता है, गन्ने के तीन आंख वाले टुकड़ों को काट देना है, बोने से पहले कंद को उपचारित कर लेना चाहिए.

गन्ना की उन्नत किस्में

भारत में गन्ने की कई प्रमुख किस्में है, उन्नत किस्मों के लिए गन्ना अनुसंधान केंद्र लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं, इसके अलावा आपको गन्ने के उन्नत किस्में जिले के कृषि विज्ञान केंद्र और किसी भी विश्वविद्यालय में मिल जाते हैं

सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन

गन्ने की फसल को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, फसल जमाव, कल्ले निकलने और बढवार के समय भूमि में पर्याप्त नमी होना आवश्यक है, खेत को छोटी-छोटी क्यारियों में बांधना चाहिए, फसल के पकने की अवधि लंबी होने के कारण खाद एवं उर्वरक की आवश्यकता भी अधिक होती है, अत: सामान्य तौर पर बुआई से पूर्व खेत में 10-15 टन गोबर की खाद मिला देना चाहिए, इसके अलावा 250-300 किलोग्राम नाइट्रोजन 80-90 किलोग्राम फास्फोरस और 50-60  किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करना चाहिए, स्फुर और पोटाश की पूरी मात्रा बुआई  के ही समय प्रयोग करें

नाइट्रोजन की मात्रा को तीन सामान भागों में बांटे क्रमश: 30 दिन, 90 दिन और 120 दिन में इसे प्रयोग करें. 

नाइट्रोजन उर्वरक के साथ नीमखली  के चूर्ण में मिलाकर प्रयोग करने में नाइट्रोजन की उपयोगिता बढ़ जाती है, साथ ही अन्य प्रकार के जीव जंतु जैसे दीमार्को से भी सुरक्षा मिलती है.

गन्ने की फसल में रोग और कीट प्रबंधन

गन्ने के मुख्य रोगों में लाल सड़न, कुडुआ रोग और विल्ट है, इसका प्रबंधन प्रभावी ढंग से करें, लाल सड़न रोगाणुओं के प्रभाव को नियंत्रण करने के लिए गन्ने के सैट्स को थायोफेनेट मिथाइल संयोजक को 0.2% सान्द्रता से उपचारित कर सकते हैं, कंडूआ रोग से बचने के लिए गन्ने केसैट्स को कवकनाशी की 0.1% सान्द्रता में डुबोकर भाप से 50 डिग्री सेंटीग्रेड पर 2 घंटे तक उपचारित करते रहे.

यदि आप 1 एकड़ में गन्ने की खेती करते हैं तो  उसमें 350  क्विंटल उत्पाद होता है, जिसमें लगभग 30,000 तक की लागत लग जाती है, और इसमें 100000 तक की आमदनी हो जाती है, इसमें किसानों का लगभग 70000 का मुनाफा हो जाता है, आपको बता दें कि अन्य फसलों की तुलना में गन्ने की खेती में कई गुना ज्यादा कमाई होती है. 

पहले पारंपरिक तरीके से खेती की जाती थी लेकिन अब नई नई तकनीकों से की जाती है, जिससे किसानों को गन्ने की खेती में कम लागत और ज्यादा मुनाफा प्राप्त होता है. 

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...