होमबिजनेसगन्ना की खेती कैसे...

गन्ना की खेती कैसे करें | Sugarcane Farming in Hindi

गन्ना की खेती कैसे करें (sugarcane farming in hindi) मीठा किसे पसंद नहीं है, हमारे रोजमर्रा की आवश्यकता में उपयोग की जाने वाली  शक्कर, गुड़, राब, मिश्री आदि जैसी कई चीज़ें है, जिसका निर्माण गन्ना (Sugarcane) से होती है, हालांकि मिठास की प्राप्ति के लिए और भी कई फसल है, जैसे- ताड़ , चुकंदर और मधु(शहद) लेकिन मुख्य रूप से गन्ने का ही उपयोग किया जाता है, गन्ना एक प्रमुख व्यावसायिक फसल है, इसे नकदी फसल भी कहा जाता है, हमारे देश में गन्ना की खेती (sugarcane farming) प्राचीन काल होती आ रही है.

पूरे विश्व में चीनी के उत्पाद में ब्राजील के बाद भारत को दूसरा स्थान प्राप्त है, गन्ने की खेती (sugarcane farming) से लाखों लोगों को रोजगार मिल जाता है, विषम परिस्थितियां भी गन्ना की फसल को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाती है, इन्हीं विशेष कारणों से गन्ना की खेती अपने-आप में सुरक्षित और लाभ की खेती मानी जाती है. तो आइए जानते हैं कि गन्ने की खेती कैसे करें.

  • गन्ना की खेती के लिए ज़रूरी जलवायु
  • खेती के लिए उपयोगी मिट्टी
  • गन्ने की खेती का सही समय
  • खेती की तैयारी कैसे करें
  • गन्ना की उन्नत किस्में
  • सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन
  • रोग एवं कीट प्रबंधन कैसे करें
  • गन्ना की खेती में लागत और कमाई

गन्ने की खेती के लिए आवश्यक जलवायु

गन्ना आर्द्र जलवायु का पौधा है, इसकी खेती तराई वाले इलाके में खूब होती है, विषम परिस्थितियों में भी इसका पौधा आसानी से विकास कर लेता है, गन्ने के पौधे को अधिक सिंचाई की जरूरत होती है, गन्ने के अनुकरण के समय नमीयुक्त मिटटी के साथ ही 21-25 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है, इसके कल्ले निकलने और बढ़वार के दौरान साधारण तापमान 30 से 35 डिग्री होना जरूरी होता है. 

गन्ने की खेती के लिए उपयोगी मिट्टी

गन्ने की खेती (sugarcane farming)  के लिए उपजाऊ दोमट और काली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है, यही कारण है कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में इसकी खेती सबसे अधिक होती है, इसके अलावा पीली मिट्टी और बलुई मिट्टी भी गन्ने के लिए लाभदायक होती है.

क्षारीय और अम्लीय मिट्टी और जिस भूमि पर पानी का जमाव होता हो वहां पर गन्ने की खेती नहीं करनी चाहिए, इसकी खेती के लिए 5 से 8.5 पीएच मान वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है.

गन्ने की खेती करने का सही समय

आमतौर पर देश में शरदकालीन या बसंतकालीन गन्ने की फसल बोई जाती है, गन्ने की अधिक पैदावार लेने के लिए सर्वोत्तम समय अक्टूबर-नवम्बर है, जबकि उत्तर भारत में गन्ने की बुआई फरवरी-मार्च बसंत कालीन में लगाई जाती है.

पंजाब और हरियाणा में गन्ने की रोपाई का सबसे अच्छा समय मार्च और उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च और बिहार में जनवरी-फरवरी है, गन्ने के अच्छे अंकुरण के लिए 25 से 32 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है, उत्तर भारत में ये तापमान अक्टूबर और फरवरी मार्च के महीनों में आसानी से मिल जाता है.

खेती की तैयारी कैसे करें

गन्ना बहुवर्षीय फसल है, इसके लिए खेत की गहरी जुताई करें, इसके बाद गोबर या कंपोस्ट की खाद मिलाकर खेत को रोटावेटर और पाटा चलाकर खेत तैयार करें, गन्ने की कंद लगाने के लिए मिट्टी भुरभुरी होना चाहिए इससे गन्ने की जड़े गहराई तक जाती है, और पौधे को आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे, पौध लगाने के लिए गन्ने की निरोगी होना चाहिए, यदि गन्ने का केवल ऊपरी भाग बीज के काम ना आए तो अधिक अंकुरित होता है, गन्ने के तीन आंख वाले टुकड़ों को काट देना है, बोने से पहले कंद को उपचारित कर लेना चाहिए.

गन्ना की उन्नत किस्में

भारत में गन्ने की कई प्रमुख किस्में है, उन्नत किस्मों के लिए गन्ना अनुसंधान केंद्र लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं, इसके अलावा आपको गन्ने के उन्नत किस्में जिले के कृषि विज्ञान केंद्र और किसी भी विश्वविद्यालय में मिल जाते हैं

सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन

गन्ने की फसल को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, फसल जमाव, कल्ले निकलने और बढवार के समय भूमि में पर्याप्त नमी होना आवश्यक है, खेत को छोटी-छोटी क्यारियों में बांधना चाहिए, फसल के पकने की अवधि लंबी होने के कारण खाद एवं उर्वरक की आवश्यकता भी अधिक होती है, अत: सामान्य तौर पर बुआई से पूर्व खेत में 10-15 टन गोबर की खाद मिला देना चाहिए, इसके अलावा 250-300 किलोग्राम नाइट्रोजन 80-90 किलोग्राम फास्फोरस और 50-60  किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करना चाहिए, स्फुर और पोटाश की पूरी मात्रा बुआई  के ही समय प्रयोग करें

नाइट्रोजन की मात्रा को तीन सामान भागों में बांटे क्रमश: 30 दिन, 90 दिन और 120 दिन में इसे प्रयोग करें. 

नाइट्रोजन उर्वरक के साथ नीमखली  के चूर्ण में मिलाकर प्रयोग करने में नाइट्रोजन की उपयोगिता बढ़ जाती है, साथ ही अन्य प्रकार के जीव जंतु जैसे दीमार्को से भी सुरक्षा मिलती है.

गन्ने की फसल में रोग और कीट प्रबंधन

गन्ने के मुख्य रोगों में लाल सड़न, कुडुआ रोग और विल्ट है, इसका प्रबंधन प्रभावी ढंग से करें, लाल सड़न रोगाणुओं के प्रभाव को नियंत्रण करने के लिए गन्ने के सैट्स को थायोफेनेट मिथाइल संयोजक को 0.2% सान्द्रता से उपचारित कर सकते हैं, कंडूआ रोग से बचने के लिए गन्ने केसैट्स को कवकनाशी की 0.1% सान्द्रता में डुबोकर भाप से 50 डिग्री सेंटीग्रेड पर 2 घंटे तक उपचारित करते रहे.

यदि आप 1 एकड़ में गन्ने की खेती करते हैं तो  उसमें 350  क्विंटल उत्पाद होता है, जिसमें लगभग 30,000 तक की लागत लग जाती है, और इसमें 100000 तक की आमदनी हो जाती है, इसमें किसानों का लगभग 70000 का मुनाफा हो जाता है, आपको बता दें कि अन्य फसलों की तुलना में गन्ने की खेती में कई गुना ज्यादा कमाई होती है. 

पहले पारंपरिक तरीके से खेती की जाती थी लेकिन अब नई नई तकनीकों से की जाती है, जिससे किसानों को गन्ने की खेती में कम लागत और ज्यादा मुनाफा प्राप्त होता है. 

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...

कोर्ट मैरिज क्या है ? Court Marriage कैसे करें , आवश्यक दस्तावेज और शुल्क

हमारी फिल्मों में भारत में शादियों की बहुत गलत व्याख्या की जाती है। इसे एक जोड़े के रूप में चित्रित किया गया है जो रजिस्ट्रार के पास जा रहे हैं और अपने दोस्तों की उपस्थिति में शादी कर रहे हैं। दरअसल, अगर आप कोर्ट मैरिज करना चाहते हैं...

Skin Care Tips in Hindi: ठंड के मौसम में अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए 10 तरीके

सभी शीतकालीन टुकड़े बर्फ से नहीं बने होते हैं। ठंड का मौसम, अपनी कम सापेक्ष आर्द्रता के साथ, हमारी त्वचा पर कहर बरपाता है, जिससे यह शुष्क और परतदार हो जाती है। न केवल हवा शुष्क होती है, बल्कि घर के अंदर का ताप त्वचा की नमी...

Ram Mandir Update: 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी और राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव?

इस महीने उद्घाटन से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है। राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने शनिवार को मीडिया वालों से बात की और 22 जनवरी को भव्य उद्घाटन के लिए अयोध्या जाने की योजना बना रहे तीर्थयात्रियों के लिए एक...

Study Tips: परीक्षा के लिए पढ़ाई पर फोकस कैसे करें?

क्या आपको पढ़ाई के दौरान मन को एकाग्र करने में परेशानी होती है? विस्तारित अध्ययन सत्रों के लिए फोकस बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चाहे आप माध्यमिक विद्यालय के छात्र के रूप में महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों या स्नातक के रूप में शोध...

प्रेग्नेंट (गर्भवती) कैसे हों, जाने आसान उपाय — Pregnant kaise hote hai?

यदि आप बच्चे के लिए प्रयास कर रहे हैं या उसके बारे में सोच रहे हैं, तो आप शायद बहुत अधिक उत्साह और प्रत्याशा महसूस कर रहे हैं। और सही भी है! लेकिन जैसा कि आप जानते होंगे, गर्भवती होना केवल यौन संबंध बनाने का मामला नहीं...

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है आज भारत वर्ल्ड कप ओडीआई का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा जिसमें आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है और बैटिंग करने का फैसला लिया है शुभमन गिल डेंगू बुखार से पीड़ित हैं इस वजह...

जानिए आज 07 Oct 2023 को वर्ल्ड कप में किसका मैच है | 50-50 WORLD CUP ME AAJ KISKA MATCH HAI?

आज हम 07 Oct 2023 सोमवार के दिन 50-50 वर्ल्ड कप में होने वाले क्रिकेट मैच के बारे में बताने जा रहे है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस बार का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होने जा रहा है यह 5 अक्टूबर से 19 नवंबर...

जानिए आज 06 Oct 2023 को वर्ल्ड कप में किसका मैच है | 50-50 WORLD CUP ME AAJ KISKA MATCH HAI?

आज हम 06 Oct 2023 सोमवार के दिन 50-50 वर्ल्ड कप में होने वाले क्रिकेट मैच के बारे में बताने जा रहे है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस बार का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होने जा रहा है यह 5 अक्टूबर से 19 नवंबर...

जानिए आज 05 Oct 2023 को वर्ल्ड कप में किसका मैच है | 50-50 WORLD CUP ME AAJ KISKA MATCH HAI?

आज हम 05 Oct 2023 सोमवार के दिन 50-50 वर्ल्ड कप में होने वाले क्रिकेट मैच के बारे में बताने जा रहे है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस बार का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होने जा रहा है यह 5 अक्टूबर से 19 नवंबर...

जानिए आज 03 Oct 2023 को वर्ल्ड कप में किसका मैच है | 50-50 WORLD CUP ME AAJ KISKA MATCH HAI?

आज हम 03 Oct 2023 सोमवार के दिन 50-50 वर्ल्ड कप में होने वाले क्रिकेट मैच के बारे में बताने जा रहे है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस बार का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होने जा रहा है यह 5 अक्टूबर से 19 नवंबर...

गन्ना की खेती कैसे करें (sugarcane farming in hindi) मीठा किसे पसंद नहीं है, हमारे रोजमर्रा की आवश्यकता में उपयोग की जाने वाली  शक्कर, गुड़, राब, मिश्री आदि जैसी कई चीज़ें है, जिसका निर्माण गन्ना (Sugarcane) से होती है, हालांकि मिठास की प्राप्ति के लिए और भी कई फसल है, जैसे- ताड़ , चुकंदर और मधु(शहद) लेकिन मुख्य रूप से गन्ने का ही उपयोग किया जाता है, गन्ना एक प्रमुख व्यावसायिक फसल है, इसे नकदी फसल भी कहा जाता है, हमारे देश में गन्ना की खेती (sugarcane farming) प्राचीन काल होती आ रही है.

पूरे विश्व में चीनी के उत्पाद में ब्राजील के बाद भारत को दूसरा स्थान प्राप्त है, गन्ने की खेती (sugarcane farming) से लाखों लोगों को रोजगार मिल जाता है, विषम परिस्थितियां भी गन्ना की फसल को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाती है, इन्हीं विशेष कारणों से गन्ना की खेती अपने-आप में सुरक्षित और लाभ की खेती मानी जाती है. तो आइए जानते हैं कि गन्ने की खेती कैसे करें.

  • गन्ना की खेती के लिए ज़रूरी जलवायु
  • खेती के लिए उपयोगी मिट्टी
  • गन्ने की खेती का सही समय
  • खेती की तैयारी कैसे करें
  • गन्ना की उन्नत किस्में
  • सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन
  • रोग एवं कीट प्रबंधन कैसे करें
  • गन्ना की खेती में लागत और कमाई

गन्ने की खेती के लिए आवश्यक जलवायु

गन्ना आर्द्र जलवायु का पौधा है, इसकी खेती तराई वाले इलाके में खूब होती है, विषम परिस्थितियों में भी इसका पौधा आसानी से विकास कर लेता है, गन्ने के पौधे को अधिक सिंचाई की जरूरत होती है, गन्ने के अनुकरण के समय नमीयुक्त मिटटी के साथ ही 21-25 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है, इसके कल्ले निकलने और बढ़वार के दौरान साधारण तापमान 30 से 35 डिग्री होना जरूरी होता है. 

गन्ने की खेती के लिए उपयोगी मिट्टी

गन्ने की खेती (sugarcane farming)  के लिए उपजाऊ दोमट और काली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है, यही कारण है कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में इसकी खेती सबसे अधिक होती है, इसके अलावा पीली मिट्टी और बलुई मिट्टी भी गन्ने के लिए लाभदायक होती है.

क्षारीय और अम्लीय मिट्टी और जिस भूमि पर पानी का जमाव होता हो वहां पर गन्ने की खेती नहीं करनी चाहिए, इसकी खेती के लिए 5 से 8.5 पीएच मान वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है.

गन्ने की खेती करने का सही समय

आमतौर पर देश में शरदकालीन या बसंतकालीन गन्ने की फसल बोई जाती है, गन्ने की अधिक पैदावार लेने के लिए सर्वोत्तम समय अक्टूबर-नवम्बर है, जबकि उत्तर भारत में गन्ने की बुआई फरवरी-मार्च बसंत कालीन में लगाई जाती है.

पंजाब और हरियाणा में गन्ने की रोपाई का सबसे अच्छा समय मार्च और उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च और बिहार में जनवरी-फरवरी है, गन्ने के अच्छे अंकुरण के लिए 25 से 32 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है, उत्तर भारत में ये तापमान अक्टूबर और फरवरी मार्च के महीनों में आसानी से मिल जाता है.

https://navjagat.com/machhali-palan-kaise-karen/8415/