होमधर्मश्यामा तुलसी के फायदे...

श्यामा तुलसी के फायदे और उपयोग | Shyam Tulsi Ke Fayde

श्यामा तुलसी की खासियत इसकी पत्तियां अन्य तुलसी के पत्तों के मुकाबले मीठी होती है, साथ ही इस तुलसी का उपयोग पूजा पाठ में किया जाता है इसके साथ ही इससे घर में भी लगाने से सुख समृद्धि होती है. श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे हरे या बैंगनी रंग के होते हैं तथा इसके तने भी बैगनी रंग के होते हैं.

श्यामा तुलसी के गुण

श्यामा तुलसी का उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है,साथ ही इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, शरीर में गैस को नष्ट करने, ट्यूमर नष्ट करने, शरीर से विषैले पदार्थों को नष्ट करने, तनाव दूर करने और सिर दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं. इसके अतिरिक्त तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ट्यूबरक्लोसिस गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं.

श्यामा तुलसी के यह गुण कई बीमारियों से राहत दिलाते हैं जैसे मलेरिया बुखार, कॉलरा, उलटी आना, कान का दर्द, फेफड़े के रोग जैसे ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, डायबिटीज, ल्यूकोडर्मा, दांत का दर्द, कफ आदि.

श्यामा तुलसी के फायदे और उपयोग

श्यामा तुलसी के उपयोग के कई फायदे होते हैं, जिनमें से कुछ फायदा के बारे में नीचे निम्नलिखित रुप में बताया गया है, जो इस प्रकार हैं:-

बुखार ठीक करे

श्यामा तुलसी का काढ़ा बुखार को ठीक करने में बहुत ही फायदेमंद होता है, श्यामा तुलसी का कार्य के रूप में उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको तुलसी के 8-10 पत्तों को एक क्लास में लेकर उबालना होगा. उबल जाने पर इसमें थोड़ा गुड़ मिलाना होगा. और जब पानी आधा हो जाए तो उसे थोड़ा गुनगुना करके पी लेना है इससे आपको बुखार से जल्द ही राहत मिल जाएगी.

स्टैमिना (दमखम) और इम्युनिटी बढाये

श्यामा तुलसी स्टेमिना बढ़ाने में काफी सहायक होती है. साथ ही श्यामा तुलसी मेटाबोलिज्म को सही बनाए रखने में भी मदद करती है, और श्यामा तुलसी ठंडी के मौसम में होने वाले रोग और इन्फेक्शन से भी बचाती है.

आँखों के लिए

श्यामा तुलसी के पत्तों का रस पानी में मिलाकर उस पानी से आंखें धोने से आंखों की रोशनी तेज होती है.

महिलाओं के लिए श्याम तुलसी

श्यामा तुलसी महिलाओं में होने वाले रोगों में भी बहुत फायदेमंद होती है, मासिक स्राव या पीरियड में ब्लड ज्यादा आने पर महिलाएं श्यामा तुलसी का सेवन करके इस समस्या से राहत पा सकती हैं, इसके लिए महिलाओं को तुलसी के पत्ते को पीसकर पानी में मिलाकर पीना होगा.

पेशाब की समस्या

श्यामा तुलसी पेशाब से संबंधित रोगों में भी राहत दिलाने में सहायक होती है, जिन लोगों को पेशाब खुलकर नहीं आती हो, उन्हें श्यामा तुलसी के पत्तों के रस को पीना चाहिए इससे उन्हें राहत मिलेगी.

मानसिक तनाव और एलर्जी से राहत

श्यामा तुलसी का रस पीने से सभी प्रकार की एलर्जी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है, तथा इसके रस को पीने से टेंशन, स्ट्रेस दूर होता है, और बदलते मौसम से होने वाली जुखाम भी ठीक हो जाती है.

बालों के लिए कृष्ण तुलसी

अगर आपको बाल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो श्यामा तुलसी के सहायता से आप इन समस्याओं से जल्द ही राहत पा सकते हैं, इसके लिए आपको श्यामा तुलसी के पत्तों की चटनी बनाकर बालों की जड़ों में लगाना होगा और आधे घंटे बाद उसे धूल देना होगा, ऐसा आपको हफ्ते में दो से तीन बार करना होगा. इससे आपको अवश्य ही बालों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी.

पेट के कीड़े

पेट में कीड़े को नष्ट करने के लिए श्यामा तुलसी का उपयोग किया जाता है, इसके लिए श्यामा तुलसी के रस को और पुदीने के पत्ते के रस को मिलाकर पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं.

पथरी और स्किन के लिए

श्यामा तुलसी के औषधीय गुण किडनी या ब्लैडर स्टोन, लिवर समस्या से भी राहत दिलाते हैं. साथ ही यह स्किन से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं, जैसे स्किन दर्द या खुजली आदि.

सम्बंधित : – घर में तुलसी के पौधे को लगाने के फायदे

श्यामा तुलसी का पौधा कैसे लगायें

श्यामा तुलसी का पौधा लगाने के लिए आपको एक गमले में मिट्टी लेकर उसमें बीज बोने होंगे, श्यामा तुलसी के बीज अंकुरित होने में थोड़ा अधिक समय लगता है, इसलिए आप धैर्य रखें. और अगर आप चाहे तो नर्सरी से भी श्यामा तुलसी का पौधा लाकर लगा सकते हैं.

इस बात का विशेष रूप से ध्यान दें कि जब तक गमले में बीज अंकुरित ना हो तब तक गमले को उस जगह रखें जहां धूप सीधे गमले पर ना लगे. साथ ही समय-समय पर गमले में पानी का छिड़काव भी करते रहे.

श्यामा तुलसी के पौधे को तैयार होने के लिए खुली धूप और उपजाऊ मिटटी की अत्यधिक आवश्यकता होती है. साथ ही अगर आप श्यामा तुलसी के पौधे को अच्छी तरह तैयार करना चाहते हैं, तो मिट्टी में आर्गेनिक खाद या गोबर की खाद को मिलाएं इससे आपके पौधे में घनी पत्तियाँ आयेंगी और बढ़त अच्छी होगी.

सम्बंधित : – सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते सेवन से फायदे ही फायदे

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...