होमधर्मPitru Paksh 2022 -...

Pitru Paksh 2022 – शुरू होने वाला है पितृ पक्ष जानिए किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान

भाद्रपद की पूर्णिमा और अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पितृ पक्ष कहा जाता है. वर्ष 2022 में पितृ पक्ष 10 सितंबर शनिवार से आरंभ होकर 25 सितंबर 2022 रविवार तक रहेगा. ब्रह्मपुराण के अनुसार पितृपक्ष में मनुष्य को अपने पूर्वजों की पूजा करनी चाहिए, और उनका तर्पण करना चाहिए, शास्त्रों के अनुसार पितरों का ऋण श्राद्ध द्वारा ही चुकाया जा सकता है. कहा जाता है, कि पितृपक्ष में श्राद्ध करने से पितृगण प्रसन्न रहते हैं, पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण या पिंडदान किया जाता है. पितृपक्ष में दान, श्राद्ध और ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए, इससे पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार अपने पूर्वजों के आत्मा की शांति के लिए पितृपक्ष में श्राद्ध अवश्य रूप से करने के लिए कहा गया है. पितृपक्ष 15 दिन तक चलते हैं, और श्राद्ध तिथि के अनुसार ही करना चाहिए, लेकिन पितृपक्ष में पितृतर्पण करने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए, आइए जानते हैं क्या हैं वो कार्य –

  • श्राद्ध पक्ष में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, श्राद्ध पक्ष के कारण इन दिनों में किसी भी प्रकार की नई चीजों को नहीं खरीदना चाहिए.
  • श्राद्ध पक्ष में घर पर सात्विक भोजन बनाना चाहिए, श्राद्ध पक्ष के दिनों में तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए, और अगर आपको पितरों की मृत्यु की तिथि याद है, तो तिथि के अनुसार पिंडदान करना उत्तम माना जाता है.
  • श्राद्ध के दौरान लोहे से बने बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. क्योंकि पितृपक्ष में लोहे के बर्तन इस्तेमाल करने से परिवार पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. श्राद्ध पक्ष में पीतल धातु या तांबे से बने बर्तनों का ही उपयोग करना चाहिए.
  • पितृपक्ष में जो भी श्राद्ध कर्म करते हैं, उनको पितृपक्ष माह में बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए, बाल और दाढ़ी कटवाने से धन की हानि होती है.
  • अगर आपके घर में किसी स्वर्गवासी व्यक्ति का श्राद्ध किया जा रहा है तो इस दौरान तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए, श्राद्ध पक्ष में लहसुन, प्याज से बना भोजन नहीं करना चाहिए, इसके अलावा ब्राह्मणों को भोजन करवाना शुभ माना जाता है.
  • श्राद्ध कार्य दोपहर के समय करना उचित माना जाता है, पुराणों के अनुसार संध्या काल का समय श्राद्धकर्म निषिद्ध माना जाता है क्योंकि शाम का समय राक्षसों का होता है.
  • श्राद्ध का कार्य कभी भी दूसरे की भूमि पर नहीं करना चाहिए, जैसे अगर आप अपने किसी रिश्तेदार के घर हैं और श्राद्ध चल रहे हैं, तो आपको वहां पर श्राद्ध करने से बचना चाहिए, अपनी भूमि पर किया गया श्राद्ध ही फलदायी होता है, हालांकि पुण्य तीर्थ या मन्दिर या अन्य पवित्र स्थान दूसरे की भूमि नहीं माने जाते, लिहाजा आप पवित्र स्थानों पर श्राद्ध कार्य कर सकते है.
  • श्राद्ध कर्म में गाय का दूध, घी या दही का उपयोग करना चाहिए.
  • श्राद्ध में तुलसी और तिल का प्रयोग करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं, परिणाम स्वरूप श्राद्ध के भोजन आदि में तुलसी और तिल का उपयोग जरूर करना चाहिए.
  • श्राद्ध के दिन चांदी के बर्तनों का उपयोग और दान बड़ा ही पुण्यदायी माना गया है, और अगर हो सके तो चांदी के बर्तनों में ही ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए.
  • श्राद्ध कर्म में ब्राह्मणों को भोजन अवश्य रूप से कराना चाहिए, अगर कोई व्यक्ति बिना ब्राह्मण को भोजन कराए श्राद्ध कर्म करता है, तो उसके घर में पितर भोजन ग्रहण नहीं करते है, और ऐसा करने से व्यक्ति पाप का भागी होता है.
  • श्राद्ध के एक दिन पहले ही ब्राह्मणों को खाने के लिये आमंत्रित कर दें, अगले दिन खाने में पूड़ी, सब्जी, खीर और अपने पितरों की मनपसंद भोजन ब्राह्मणों को कराना चाहिए.
  • आपके जिस भी पूर्वज का स्वर्गवास है, उसी के अनुसार ब्राह्मण या ब्राह्मण की पत्नी को निमंत्रण देकर आना चाहिए, जैसे अगर आपके स्वर्गवासी पूर्वज एक पुरुष हैं, तो पुरुष ब्राह्मण को और अगर महिला है, तो ब्राह्मण की पत्नी को भोजन खिलाना चाहिए. साथ ही ध्यान रखें कि अगर आपका स्वर्गवासी पूर्वज़ कोई सौभाग्यवती महिला थी, तो किसी सौभाग्यवती ब्राह्मण की पत्नी को भी भोजन के लिये आमंत्रित करें.
  • ब्राह्मण को खाना खिलाते समय दोनों हाथों से खाना परोसना चाहिए और ध्यान रहे श्राद्ध में ब्राह्मण भोजन एक सुपात्र ब्राह्मण को ही कराना चाहिए.
  • ब्राह्मणों को भोजन आसन में बैठाकर कराना चाहिए या फिर ऊनी कपड़े, कुश या कंबल के आसन में बैठाकर कराना चाहिए लोहे से बने आसनों का उपयोग बिल्कुल भी ना करें.
  • ब्राह्मण भोज के बाद अपनी इच्छा अनुसार दक्षिणा और कपड़े भी देने चाहिए.
  • श्राद्ध के दिन बनाए गए भोजन में से गाय, कौओं, कुत्तों और चींटियों को भी खिलाना चाहिए.
  • ब्राह्मण भोज के बाद ही घर के अन्य सदस्यों को भोजन ग्रहण करना चाहिए.
  • श्राद्ध के दिन अगर कोई गरीब या जरूरमंद आपके घर आता है तो उसे आदरपूर्वक भोजन जरूर कराना चाहिए.
  • श्राद्ध के भोजन में जौ, मटर, कांगनी और तिल का उपयोग श्रेष्ठ रहता है। तिल की मात्रा अधिक होने पर श्राद्ध अक्षय हो जाता है। कहते हैं तिल पिशाचों से श्राद्ध की रक्षा करते हैं, साथ ही श्राद्ध के कार्यों में कुशा का भी महत्व है। इसके अलावा श्राद्ध के दौरान चना, मसूर, उड़द, कुलथी, सत्तू, मूली, काला जीरा, कचनार, खीरा, काला नमक, लौकी, बड़ी सरसों, काले सरसों की पत्ती और बांसी अन्न निषेध है । आपको इन सब बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

सम्बंधित –

कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय

श्री राम रक्षा स्तोत्र हिंदी में अर्थ सहित

कैलाश पर्वत कहां है?

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...