होमस्वास्थ्यसर्दी में रूखी त्वचा...

सर्दी में रूखी त्वचा की देखभाल करने के घरेलू उपाय

आज हम आपको सर्दी में रूखी त्वचा की देखभाल करने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे।

सर्दी आते ही सभी लोग गर्म पानी से नहाने लगते हैं। लेकिन पानी ज्यादा गर्म होगा तो हमारी शरीर रूखी हो सकती है। इसलिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। और नहाने के बाद नारियल तेल का उपयोग करें। 

सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा रूखी होने लगती है। जिससे हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। सर्दियों के मौसम में भी अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए हमें विटामिन ‘ई’ युक्त मॉइस्चराइज़र [Mosturizer] का उपयोग करना चाहिए। रात के समय चेहरे को अच्छी तरह से धूलना चाहिए। 

सर्दियों के समय में रूखी त्वचा को ठीक करने के उपाय

शहद :- रूखी त्वचा के लिए शायद बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। ना सिर्फ सर्दी के मौसम में बल्कि हम सभी मौसम में शहद का इस्तेमाल त्वचा के निखार के लिए कर सकते हैं। शहद त्वचा को नामी देता है। जिससे रूखी त्वचा मैं भी फिर से पहले जैसे निखार आ जाता है। शहद को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से धोने से रूखी त्वचा से आराम मिलता है। शहद का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार करना फायदेमंद रहेगा।

टमाटर और संतरा :- टमाटर चेहरे के निखार के लिए बहुत फायदेमंद है। रूखी त्वचा के निखार के लिए एक टमाटर मैं एक या आधे संतरे का गूदा निकाल ले। दोनों को अच्छी तरह मिला ले। उसके बाद पपीते का एक चौथाई भाग का गूदा निकालकर उसी में मिला दें। तीनों का अच्छी तरह पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद एक चम्मच गुलाब जल या ग्लिसरीन मिला ले उसके बाद से हल्के हाथों से रूखी त्वचा पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। सूखने के बाद त्वचा को साफ पानी से अच्छी तरह धूल दें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। जिसके कारण सर्दी में भी हमारी त्वचा रूखी होने से बची रहती है। इस विधि का उपयोग हफ्ते में दो से तीन बार करें जल्द ही रूखी त्वचा से राहत मिलेगी। 

उड़द की दाल :- दो से तीन चम्मच दही में एक चम्मच उड़द के दाल का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसको चेहरे पर 25 से 30 मिनट तक लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसको पानी से साफ कर ले। इस विधि का उपयोग हफ्ते में दो से तीन बार करने से रूखी त्वचा से आराम मिलेगा। और यह त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है। 

मक्के का आटा :- मक्के या फिर ज्वार के आटे को मलाई के साथ अच्छे से मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। उसके बाद रूखी त्वचा पर 20 से 25 मिनट तक लगाएं सूखने के बाद पानी से साफ कर दे। इससे चेहरे में नमी बनी रहती है। इस विधि को हफ्ते में दो से तीन बार करना फायदेमंद रहेगा।

तिल के तेल :- तिल का तेल ना सिर्फ हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल हम रूखी त्वचा पर निखार लाने के लिए भी कर सकते हैं। एक चम्मच तिल के तेल में एक चम्मच या दो चम्मच दूध की मलाई को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। उसके बाद 15 से 20 मिनट तक हल्के हाथों से रूखी त्वचा पर मसाज करें। फिर इसको साफ पानी से धूल दे। ऐसा करने से त्वचा पर नमी बनी रहती है। और निखार बढ़ता है। इस विधि का उपयोग हफ्ते में तीन से चार बार करें इससे रूखी त्वचा पर जल्द ही निखार आता है।

मुल्तानी मिट्टी :- एक या दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच नींबू के रस को अच्छी तरह से मिलाकर इसका लेप बना लें। इस लेप को चेहरे पर 40 से 45 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इससे त्वचा पर निखार बढ़ता है। और रूखी त्वचा से भी आराम मिलता है। नींबू का रस दाग धब्बों को कम करता है। और त्वचा चमकदार दिखती है इस विधि को हफ्ते में दो से तीन बार करना रूखी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। 

दही :- दही त्वचा को नमी प्रदान करता है। दही में एंटीऑक्सीडेंट और जलन रोधी गुण पाया जाता है। हमारी रूखी त्वचा को नमी देता है। दही में उपस्थित लैक्टिक एसिड रूखापन पैदा करने वाले जीवाणुओं को नष्ट कर देता है। दही से त्वचा में हल्के हाथों से मसाज करें फिर इसको 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद साफ पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें इससे त्वचा में रूखापन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। और त्वचा में निखार आना शुरू हो जाएगा। सर्दी के मौसम में दही का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इस विधि को हफ्ते में तीन से चार बार करने पर रूखे पन से राहत मिलता है। 

नारियल का तेल :- नारियल का तेल रूखी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायता करता है. नारियल का तेल को सीधे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है. बेहतरीन परिणाम पाने के लिए रात भर नारियल तेल का इस्तेमाल करें अपने चेहरे पर नियमित क्लींजर से धोएं और सुखाएं. चेहरे और गर्दन पर नारियल का तेल की एक पतली पर लगाएं इससे रात भर लगाए रहे और सुबह टिश्यू से साफ कर ले. अगर आप इसे रात भर नहीं रखना चाहते तो साफ चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाए और फिर 30 मिनट बाद इसे टिशू पेपर से साफ कर लें, इससे आपका चेहरा चमकने लगेगा.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको सर्दी में रूखी त्वचा की देखभाल करने के घरेलू उपाय की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें

Read more – मुंह जीभ, गला और होठों मे छाले होने के कारण व घरेलू उपचार

Read more – रूसी हटाने के कुछ घरेलू उपाय जिनसे आपके सिर से रूसी छूमंतर हो जाएगा।

Read more – बालों को झड़ने से रोकने व मजबूत बनाने के घरेलू उपाय

Read more – चेहरे से दाग व काले धब्बे हटाने के घरेलू उपाय

Read more – अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय

Read more – सर्दी जुकाम के घरेलू उपचार

Read more – सिर दर्द है तो इन 6 घरेलू उपाय से हो जाएगा छूमंतर

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...