शराब घोटाला : CBI ने 9 घंटे तक की पूछताछ, सिसोदिया बाहर आकर भड़के और कहा – ‘पूरा मामला फर्जी’

दिल्ली नई आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से CBI की पूछताछ खत्म हो गई है. CBI ने उनसे 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. पूछताछ खत्म होने के बाद सिसोदिया CBI ऑफिस से बाहर आए. सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा मामला फर्जी है.

मनीष सिसोदिया ने दी सफाई

मीडिया को जानकारी देते हुए मनीष सिसोदिया ने बताया, बीजेपी वाले कहते हैं कि घोटाला हुआ है, लेकिन कोई घोटाला नहीं हुआ. पूछताछ के दौरान मुझ पर आप छोड़ने का दबाव बनाया गया. कहा गया कि अगर आप नहीं गए तो यह मामला यूं ही चलता रहेगा. मुझसे कहा गया था कि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि नई आबकारी नीति में घोटाले की बात कही जा रही है. आज मैं CBI कार्यालय गया और देखा कि यह कोई घोटाला नहीं है. पूरा मामला फर्जी है. यह पूरा मामला दिल्ली में ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने का है. ये सब बातें मुझे वहां नौ घंटे रहने के दौरान पता चलीं. मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्होंने मुझे ‘आप’ छोड़ने को कहा. ये लोग आपको सीएम भी बनाएंगे. मैंने कहा कि मैं इस तरह के दबाव में नहीं आने वाला हूं.

दोबारा पूछताछ के लिए नहीं बुलाया

CBI सूत्रों के मुताबिक अब मनीष सिसोदिया के जवाबों की पुष्टि अन्य आरोपियों के जवाबों से होगी. जरूरत पड़ने पर दोबारा बुलाया जाएगा. सिसोदिया को कल पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है. इस मामले में CBI ने मनीष सिसोदिया और 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 477ए (खातों में हेराफेरी) और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया था. CBI की एफआईआर में सिसोदिया का नाम पहले नंबर पर है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी. शिकायत के बाद CBI ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा. यह छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली. उन पर दिल्ली आबकारी नीति – 2021-22 का उल्लंघन करने, शराब व्यापारियों को फायदा पहुँचाने और सरकारी खजाने को अरबों का नुकसान करने का आरोप है.

आप नेता कर रहे ड्रामा- मनोज तिवारी

आप नेताओं के हमले पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप नेता कथित शराब घोटाले के संबंध में उनसे पूछे गए सवालों से ध्यान हटाने के लिए नाटक कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के बारे में एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया है. भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले दस्तावेजी सबूत और स्टिंग वीडियो हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा इस मुद्दे को मोड़ दिया है.

आप का भड़का गुस्सा

वहीं आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया से पूछताछ को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज मामला फर्जी होने का दावा किया है. उन्हें गुजरात में चुनाव प्रचार से रोकने के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया है. आप नेता ने कहा कि सिसोदिया भगत सिंह के अनुयायी हैं. देश के लिए जेल जाने से नहीं डरते. वहीं मनीष सिसोदिया ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार भी किया जाता है तो भी आप का चुनाव प्रचार नहीं रुकेगा.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...