होमसामान्य जानकारीरॉ एजेंट कैसे बनते...

रॉ एजेंट कैसे बनते हैं? रॉ एजेंट बनने के लिए किन किन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है

रॉ भारत की एक खुफिया एजेंसी है रॉ का पूरा नाम रिसर्च एनालिसिस विंग है. इस एजेंसी की स्थापना 1968 में हुई थी. रॉ भारत के हितों की रक्षा करता है. भारत के खिलाफ होने वाली बाहरी गतिविधियों पर नजर रखता है. ताकि भारत का बाहरी हमलों से सुरक्षा की जा सके. रॉ आतंकी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखता है. और सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम देता है. आज हम अपने इस लेख में बताएंगे कि रॉ एजेंट कैसे बनते हैं. रॉ एजेंसी में भर्ती होने के लिया क्या करना पड़ता है.

रॉ एजेंट कैसे करते हैं काम

एक रॉ एजेंट का देश की सुरक्षा में बहुत अहम योगदान होता है. रॉ एजेंट देश की खुफिया जानकारियों को दुश्मन देश से बचाता हैं. सही मायने में देखा जाए तो ये किसी हीरो से कम नहीं होते. देश में ऐसे बहुत से नौजवान हैं जो रॉ एजेंट बनने का सपना देखते है. तो उन्हें ये जानना बेहद जरूरी है कि रॉ एजेंट कैसे बना जाता है एक रॉ एजेंट की कौन कौन सी जिम्मेदारियां होती हैं. बता दें एक रॉ एजेंट बन कर देश की सुरक्षा करना बहुत मुश्किल काम होता है और इस एजेंसी में भर्ती होना भी कोई आसान काम नहीं है. सबसे पहले जान लीजिए रॉ एजेंट काम किस तरह से करते हैं. रॉ एजेंट का कोई यूनिफॉर्म नहीं होता उन्हें गुप्तचर बनाकर अलग अलग देशों में भेजा जाता है ताकि वे उस देश की खुफिया जानकारी इकट्ठा कर सके. उन्हें अपनी पहचान छुपा कर रखनी होती है. अपने मिशन की जानकारी किसी के सामने रिवील नहीं करनी होती है अपने परिवार से भी अपनी जानकारी छिपाकर रखनी पड़ती है. खुफिया मिशन के दौरान परिवार से भी संपर्क करने की मनाही होती है.काफी जोखिम भरा काम होता है रॉ एजेंट का.

सम्बंधित : – SSC क्या है? SSC की पूरी जानकारी

रॉ एजेंसी में कैसे हो शामिल

रॉ एजेंट बनने के लिए सबसे जरूरी है आपका भारतीय नागरिक होना अगर आप डायरेक्ट रॉ ज्वाइंट करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको डिप्टी फिल्ड ऑफिसर और secrtariat Gov of India के फॉर्म को भरना होता है. इसके अलावा नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के एग्जाम दे सकते हैं जिसे SSC कंडक्ट कराती है. इस तरह से आप डायरेक्ट ज्वाइंट कर सकते हैं रॉ एजेंसी को. अब बात करते हैं सिविल सर्विसेज के जरिए कैसे रॉ में भर्ती होती है. काफी समय पहले सिविल सर्विसेज और डिफेंस से जुड़े हुए लोगों में से ही रॉ एजेंसी रॉ एजेंट के लिए सिलेक्ट करती थी. जिसके लिए UPSC की परीक्षा देनी पड़ती थी. लेकिन उसके बाद रॉ ने एक नया तरीका निकाला जिससे ज्यादा से ज्यादा टैलेंटेड लोगों को मौका मिल सके रॉ ज्वाइन करने का. लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से सिविल सर्विस की पढ़ाई कर रहे हैं स्टुडेंट का भी रॉ सिलेक्शन करती है और कोर्स खत्म होते ही रॉ की भर्ती करने वाली कुछ टीमें आती हैं और उन सिलेक्ट स्टूडेंट का कुछ साइकोलॉजिकल टेस्ट लेती है इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है. ये ट्रेनिंग एक साल की होती है और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उनके प्रदर्शन के हिसाब से उन्हें रॉ में शामिल कर लिया जाता है. अगर आप डिफेंस में हैं तो भी आप उसके जरिए रॉ ज्वाइन कर सकते हैं. आजकल रॉ एजेंसी डायरेक्ट ग्रेजुएशन के बाद भी भर्ती ले रहा है. इसके लिए कुछ चीजों की जानकारी होना बेहद जरुरी है, जैसे कंप्यूटर हैकिंग, स्पेशल वर्किंग स्किल और कंप्यूटर में अच्छी स्पीड अच्छी इंग्लिश आदि की जानकारी होनी चाहिए. रॉ में भर्ती के लिए आयु 19 से 25 वर्ष होनी चाहिए और कैंडिडेट्स अविवाहित होना चाहिए. और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुवेशन होना बेहद जरुरी है. और बेहद जरूरी कोई भी अपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए आप के नाम पर. इन तरीकों से रॉ ज्वाइन करने के इच्छुक लोग रॉ एजेंट बन सकते हैं.

सम्बंधित : – पायलट कैसे बने?

कैसे होती है रॉ की ट्रेनिंग

बात करें रॉ की ट्रेनिंग की तो इनकी शुरुआती ट्रेनिंग दिल्ली में ही होती है. जहां उन्हें रॉ की असली दुनिया से रूबरू कराया जाता है. रॉ की दुनिया बॉलीवुड की स्पाई फिल्मों जैसी नहीं होती है. यहां उन्हें इजराइली मोसाद, ऑस्ट्रेलिया की ASIS, रशिया की केजरी और पाकिस्तान की ISI जैसी खुफिया एजेंसी के बारे में बताया जाता है उनकी केस स्टडी करनी पड़ती है. कई तरह की टेक्नोलॉजी से भी सामना कराया जाता है. कई तरह की भाषाएं भी सिखाई जाती है. उसके बाद फिजिकल ट्रेनिंग के लिए इन्हें देहादून में स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) भेज दिया जाता है जहां इनकी दो साल तक फिजिकल और मेंटल ट्रेनिंग होती है. ट्रेनिंग के दौरान इन्हें हथियार चलाना भी सिखाया जाता है ताकि हर परिस्थितियों के लिए ये तैयार रहें. किसी देश में जासूसी करते पकड़े जाने से कैसे बचें, पकड़े जाने पर पूछताछ के दौरान कैसा बर्ताव करें इन सारी बातों की टेनिंग दी जाती है. और अगर किसी देश में जाजूसी करते पकड़े गए तो देश की गवरमेंट इनसे पल्ला झाड़ लेती है इन्हें अपने देश का होने से इनकार कर देती है. इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए एक रॉ एजेंट बनना होता है. एक रॉ एजेंट की जिंदगी जोखिमों से भरा रहता है इसके बावजूद वे बिना परवाह किए अपने देश की रक्षा में लगे रहते हैं.

रॉ एजेंट बनने के लिए हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के जरुर बताइएगा. ऐसी अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए नव जगत के साथ.

सम्बंधित : – यूपीएससी की तैयारी कैसे करें?

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...