राफेल दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है जिसका का शाब्दिक अर्थ है हवा का गहरा, 4 दशमलव 5 वीं पीढ़ी के इस लड़ाकू विमान को फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है, एक विमान की कीमत करीब 673 करोड रुपए है.
वर्तमान में भारत के पास 36 राफेल विमान है तो चलिए जानते हैं राफेल विमान की 10 प्रमुख विशेषताएं
- यह 36 हजार फीट से लेकर 50 हजार फीट तक उड़ान भरने में सक्षम है.
- राफेल में तीन तरह की मिसाइल लगाई जा सकती हैं हवा से हवा में मार करने वाली मीटियोर मिसाइल, हवा से जमीन में मार करने वाली स्कैल्प मिसाइल और हैमर मिसाइल.
- यह 3700 किमी की रेंज कवर कर सकता है.
- इसकी रफ़्तार 2222 किमी प्रति घंटे है.
- इसमें कुल खाली वजन 10 टन है.
- यह एक मिनट में 2500 गोलियां दागने में सक्षम है.
- एक बार फ्यूल भरने पर यह लगातार 10 घंटे की उड़ान भर सकता है.
- यह हवा में भी फ्यूल भर सकता है.
- यह बेहद छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम है.
- यह जमीनी सैन्य ठिकाने के अलावा विमानवाहक पोत से भी उड़ान भरने में सक्षम है.

