होमसामान्य जानकारीप्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना।...

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना। Pradhan Mantri Mudra Yojana in Hindi

आज हम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे।

जैसा कि आप सभी जानते हैं. कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी ने 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना को प्रारंभ किया. इस योजना के अंतर्गत देश के लोगो को खुद का छोटा बड़ा व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये तक का लोन प्रदान किया जा रहा है | अगर कोई भी व्यक्ति अपने कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते है, तो वे इस योजना के तहत लोन ले सकते है| आपको अपने माध्यम से इस मुद्रा योजना 2022 से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,दस्तावेज़ ,पात्रता आदि प्रदान करने जा रहे है|

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

हम आपको यह भी बता दें, कि केंद्र सरकार द्वारा मुद्रा लोन के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का बजट बनाया गया था. जिसमे से अब तक 1 .75 लाख करोड़ रूपये के लोन बाटे जा चुके है| मुद्रा योजना 2022 के तहत जो लोग लोन लेना चाहते है. उनको लोन लेने के लिए प्रोसेसिंग का भी कोई भी चार्ज नहीं देना होगा| इस योजना के तहत लोन चुकाने की अवधि 5 साल बढ़ा दी गयी है| देश के लोगो को इस प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 के अंतर्गत मुद्रा लोन लेने के लिए एक मुद्रा कार्ड दिया जाता है|

योजना के अंतर्गत 54 लाख लाभार्थियों को प्रदान किया गया ऋण

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से 54 लाख ऋणी को करीब 36578 करोड़ रुपए का कर्ज मंजूर किया गया है। जिसमें से 35598 करोड़ रुपए तीनों श्रेणियों के ऋणी को प्रदान किए गए हैं। बैंक द्वारा 44126 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। जिसमें से 38668 करोड़ रुपए वितरित किए गए थे। इस योजना की स्थापना के बाद 7 वर्षों में 353 मिलियन लाभार्थियों को कुल 19.22  ट्रिलियन ऋण स्वीकृत किए गए हैं। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को वर्ष 2015 में आरंभ किया गया था। जिसके माध्यम से बैंक और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी, विनिर्माण, व्यापार, सेवा और संबंधित गतिविधियों को ऋण प्रदान किया जाता है। यह ऋण अधिकतम 10 लाख रुपए तक का होता है।स्वीकृत किए गए 19.22 ट्रिलियन रुपए में से 8 ट्रिलियन रुपए शिशु ऋण के तहत 302.5 मिलियन लाभार्थियों को प्रदान किए गए। किशोर ऋण के अंतर्गत 6.67 ट्रिलियन 44 मिलियन लाभार्थियों और तरुण ऋण के अंतर्गत 7 मिलियन लाभार्थियों को 4.51 ट्रिलियन  रुपए प्रदान किए गए। वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस योजना के अंतर्गत 3.39 ट्रिलियन रुपए 53.7 मिलियन लाभार्थियों को प्रदान किए गए। जबकि वर्ष 2020-21 में 3.21 ट्रिलियन रुपए 50.7 मिलियन लाभार्थियों को प्रदान किए गए।

योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से कुल 33 करोड़ ऋण प्रदान किए गए हैं। जिसमें से 68% लाभार्थी महिलाएं हैं। यह महिलाए एस.सी.एस.टी. एवं माइनॉरिटी समुदाय से है। इस बात की जानकारी यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी द्वारा राज्यसभा में 30 मार्च 2022 को प्रदान की गई। यह योजना छोटे व्यवसाय को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के उद्देश्य से आरंभ की गई थी। इस योजना का लाभ देश का कोई भी नागरिक प्राप्त कर सकता है। केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत भी अधिकतम लोन महिलाओं को प्रदान किए गए हैं। यह योजना देश के नागरिकों के व्यवसाय के विस्तार करने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

योजना के अंतर्गत अपनाए गए लक्ष्य

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से 10 लाख रुपए तक का ऋण सदस्य ऋण संस्थानों के माध्यम से महिलाओं सहित सूक्ष्म लघु उद्यमियों को प्रदान किया जाता है। जिससे कि वह विनिर्माण, व्यापार, कृषि आदि से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से आय अर्जित कर सकें। इस बात की जानकारी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत किसानराव कराड द्वारा प्रदान की गई। सरकार द्वारा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत एक वार्षिक लक्ष्य आवंटित किया जाता है। इस वर्ष के लिए यह लक्ष्य 3 लाख करोड़ निश्चित किया गया है।

सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र वार और लिंग वार लक्ष्य आवंटित नहीं किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के मानकों का आकलन करके ऋण प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के कार्यान्वयन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में शिकायत का निवारण संबंधित बैंक के समन्वय से किया जाता है। इस योजना के कार्यान्वयन में सुधार करने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जाएंगे।

  • ऋण आवेदन जमा करने की सुविधा के लिए सहायता प्रदान करना।
  • उद्यमी मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन का करना।
  • हित धारकों के अंतर्गत योजना संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राहक प्रचार अभियान करना।
  • आवेदन के प्रपात्रों का सरलीकरण करना।
  • सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों में मुद्रा नोडल अधिकारी का नामांकन करना।
  • पीएमएमवाई के संबंध में पीएसबी के प्रदर्शन की अवधि की निगरानी करना।

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

Related Post : –

मेक इन इंडिया क्या है?

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है?

जानिए क्या है आयुष्मान सहकार योजना|

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या हैं|

जाने क्या है डिजिटल इंडिया योजना|

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...