PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल ‘अमृता’ का उद्घाटन, जानें खासियत

PM द्वारा एशिया के सबसे बड़े हॉस्पिटल का उद्घाटन, PM मोदी ने दी फरीदाबाद को सौगात

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और पंजाब के दौरे के दौरान देश वासियों को एक और सौगात दी एशिया के सबसे बड़े हॉस्पिटल का उद्घाटन कर के. जी हां बुधवार को प्रधानमंत्री ने फरीदाबाद में सबसे बड़े अस्पताल “अमृता” का उद्घाटन कर फरीदाबाद को सौगात दी. इस उद्घाटन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय मंत्री सहित अम्मा के नाम से जानी जाने वाली आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी सहित कई लोग मौजूद थें.

संबंधित : – भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के पीछे क्या वजह है?

PM मोदी ने फरीदाबाद को दी सौगात

अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के सेक्टर 88 में दिल्ली मथुरा रोड के पास बना हुआ है. लगभग 133 एकड़ क्षेत्र में बना इसे एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट हॉस्पिटल माना जा रहा है. इसे माता अमृतानंदमयी मिशन ट्रस्ट की ओर से बनाया गया है. और बुधवार को इसका उद्घाटन नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ. उद्घाटन के दौरान PM मोदी के नारों से पूरी सभा गूंज उठी. PM मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी की खूब तारीफ की. PM मोदी ने कहा ये अस्पताल गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए प्रभावी इलाज का माध्यम बनेगा.

फरीदाबाद में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

चलिए आप को बताते हैं इस हॉस्पिटल की खासियत और लागत के बारे में . बता दें लगभग 6,000 करोड़ की लागत से बना ये अस्पताल 133 एकड़ में फैला हुआ है, 2,600 बेड वाला ये हॉस्पिटल तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. लेकिन पहले चरण में ये 550 बेड के साथ शुरू होगा. ये हॉस्पिटल सारे आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. जिसमें आर्कियोलॉजी, कार्डियक, न्यूरो साइंस , गैस्ट्रो साइंस, ट्रामा ट्रांसप्लांट और मां और बच्चों के लिए केयर सहित कुल 81 फेसिलिटी होगी.

मरीजों के लिए हेलीपैड भी होगा

मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस लगभग 133 एकड़ क्षेत्र में बना ये हॉस्पिटल न केवल एक मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल होगा बल्कि यहां फोर स्टार मेडिकल कॉलेज , नर्सिंग कॉलेज और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के लिए कॉलेज इसके अलावा एक पुनर्वसन केंद्र और इमरजेंसी स्थिति में मरीजों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके इसके के लिए हेलीपैड जैसी सुविधाएं होंगी. मरीजों के परिजनों के लिए 498 कमरों वाला गेस्ट हाउस भी उपलब्ध होगा.

संबंधित : – देवरकोंडा की ‘Liger’ देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म

25 सालों से स्वास्थ सेवा में

गौरतलब है कि माता अमृतानंदमयी पीछले 25 सालों से स्वास्थ सेवा संस्था से जुड़ी हुई हैं. अमृतानंदमयी मठ ने स्वास्थ संबंधित क्षेत्र में अब तक कई योगदान दिए हैं. माता अमृतानंदमयी देवी की अगर बात करे तो वे एक प्रसिद्ध अध्यात्मिक गुरु हैं उनके अनुयायी उन्हें अम्मा के नाम से संबोधित करते हैं. अमृतानंदमयी माता सभी को गले लगाती हैं जिसकी वजह से उन्हें हगिंग संत के नाम से भी जाना जाता है. माता अमृतानंदमयी मठ पूरी दुनिया में सभी धर्मों के परियोजनाओं पर काम करता है. माता अमृतानंदमयी का मनना है कि निस्वार्थ भाव से सभी का सेवा करना चाहिए और यही शिक्षा वे सभी को देती हैं. अपने इसी निस्वार्थ भावना के साथ उन्होंने फरीदाबाद में एक नेक काम करते हुए इतने बड़े हॉस्पिटल का निर्माण किया है, ताकि मरीजों को अच्छी और सही समय पर जरूरी इलाज मिल सके.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...